एक्सप्लोरर

India GDP Data: जेफ्फरीज की भविष्यवाणी, 2027 में 5 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

Jefferies News: जेफ्फरीज ने कहा कि 2030 तक भारत के शेयर बाजार का मार्केट कैप 10 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छू सकता है. 

India GDP: साल 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. ये दावा किया ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफ्फरीज ने. जेफ्फरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आर्थिक विकास दर में लगातार तेजी, जियोपॉलिटिक्स हालात के पक्ष में रहने, मार्केट कैपिटलाइजेशन में उछाल, रिफॉर्म्स की दिशा में उठाये जा रहे कदम और मजबूत कॉरपोरेट कल्चर के चलते भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा. 

जल्द जर्मनी जापान को पीछे छोड़ देगा भारत 

जेफ्फरीज के इंडिया इक्विटी एनालिस्ट महेश नांदुरकर ने अपने नोट में लिखा, बीते 10 वर्षों से लगातार भारत 7 फीसदी के सालाना ग्रोथ रेट के दर से विकास कर रहा है और भारतीय अर्थव्यवस्था आठवीं से 3.6 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है. नोट के मुताबिक अगले चार वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी और जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. 

2030 तक 10 ट्रिलियन डॉलर होगा मार्केट कैप 

अपने नोट में जेफ्फरीज ने लिखा कि डॉलर टर्म्स में बीते 10 से 20 वर्षों से भारत का इक्विटी मार्केट लगातार 10-12 फीसदी के दर से आगे बढ़ रहा है. भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा बड़ा इक्विटी मार्केट बन चुका है और 2030 तक भारत के शेयर बाजार का मार्केट कैप 10 ट्रिलियन डॉलर को छू सकता है. 

भारतीय बाजार का वैल्यूएशन है आकर्षक 

जेफ्फरीज के महेश नांदुरकर ने कहा रिफॉर्म्स की दिशा में उठाये जाने वाले ठोस कदम से भारत सबसे तेज गति से विकास करता रहेगा. घरेलू निवेश बढ़ने के चलते भारतीय बाजार में उठापटक में कमी आई है साथ विदेशी निवेशकों का निवेश बेहद कम है जिससे वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक बना हुआ है. नोट के मुताबिक 167 कंपनियों का मार्केट कैप 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा है जो निवेशकों को बड़ा विकल्प निवेश का दे रहा है.  

पीएम मोदी भी कर चुके हैं दावा 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी दावा किया है कि उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा. दुनिया की कई रेटिंग एजेंसियों से लेकर इवेंस्टमेंट बैंकर्स ने भी ये भविष्यवाणी की है. दिसंबर 2023 के पहले हफ्ते में रेटिंग एजेंसी एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ( S&P Global Ratings) ने ये दावा किया था. 

ये भी पढ़ें 

Tur Dal Price: चुनावों से पहले दालों की कीमतों में उछाल पर सरकार ने दी चेतावनी, कहा - 'मुनाफाखोरी बर्दाश्त नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget