एक्सप्लोरर

दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात: दिल्ली-मुंबई के बीच सस्ते किराए वाली नई राजधानी एक्सप्रेस

16 अक्तूबर से यह नई राजधानी एक्सप्रेस हफ्ते में तीन दिन चलेगी. दिल्ली मुंबई के बीच चल रहे दो राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले इस नई राजधानी के ट्रैवलिंग के समय में दो घंटे कम लगेंगे. किराया भी कम होगा और रफ्तार भी तेज होगी.

नई दिल्ली: भारतीय रेल ने आज रेल यात्रियों के लिए बेहद बड़ी खुशखबरी का एलान किया है. दिल्ली मुंबई रेल रूट पर सस्ती और तेज गति वाली राजधानी एक्सप्रेस चला कर रेलवे यात्रियों को दिवाली का तोहफा देने जा रही है. इस रेल मार्ग पर दो राजधानी एक्सप्रेस की अपेक्षा इस ट्रेन का किराया भी कम होगा और इसकी रफ्तार भी ज्यादा होगी.

हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी नई राजधानी रेलवे बोर्ड की ओर से कहा गया है कि यह विशेष ट्रेन 16 अक्तूबर को हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी. दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से मुंबई के बांद्रा की दूरी 13 घंटे में पूरी करेगी. इसका मतलब है कि दिल्ली मुंबई के बीच चल रहे दो राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले इस नई राजधानी में यात्रा के समय में दो घंटे की कमी आएगी. सोने पर सुहागा ये है कि इस राजधानी के किराए के खर्चें में भी 600 से 800 रुपये की कमी आएगी.

1/ Announcement of New Super Rajdhani (09004/03) between Delhi and Mumbai without Flexi fare & saving of around 2 hours in journey time. pic.twitter.com/4zL16eg3No

16 अक्तूबर से 16 जनवरी तक चलेगी स्पेशल राजधानी रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात मोहम्मद जमशेद ने बताया, ‘‘यह विशेष राजधानी एक्सप्रेस शुरुआती तौर पर तीन महीने के लिए चलेगी. इसका परिचालन 16 अक्तूबर से 16 जनवरी तक होगा, यह गाड़ी हफ्ते में तीन दिन चलेगी.’’ दिल्ली से मुंबई के बीच फिलहाल दो राजधानी एक्सप्रेस चल रही है जिसमें अगस्तक्रांति राजधानी और नई दिल्ली मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस शामिल है. दोनो में क्रमश: 17 और 16 घंटे का समय लगता है, हालांकि, दोनो में से कोई गाडी बांद्रा नहीं रूकती है. नई गाड़ी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मुंबई जाने में 14 घंटे का समय लगेगा. यह ट्रेन दिल्ली से मुंबई के रास्ते में कोटा, वडोदरा और सूरत में रूकेगी.

19 सितंबर को दी गई थी जानकारी/ट्रायल ट्रेन चलाने का किया गया था एलान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने 19 सितंबर को यह जानकारी दी थी कि नई ट्रेन को इस साल दिवाली तक शुरू करने की योजना है और आज इस खास राजधानी ट्रेन का आधिकारिक एलान कर दिया गया है. आने वाले 16 अक्टूबर यानी सोमवार को यात्री इसका सफर करना शुरू कर सकते हैं.

फिलहाल चल रही हैं 2 राजधानी एक्सप्रेस
  • इस समय, दिल्ली-मुंबई रूट पर दो राजधानी ट्रेनें, अगस्त क्रांति राजधानी और मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी चलती हैं.
  • अगस्त क्रांति राजधानी दिल्ली-मुंबई के बीच की दूरी को 1377 किलोमीटर के रूट से 17 घंटे 5 मिनट में पूरा करती है यानी लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से ये ट्रेन चलती है.
  • मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी 89 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से 15 घंटे और 35 मिनट में दिल्ली-मुंबई के बीच की दूरी 1386 किलोमीटर के रूट से तय करती है, फिलहाल ये दोनों ही ट्रेनें बांद्रा में नहीं रुकतीं हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget