एक्सप्लोरर

Indian Railway: रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ, रेलवे ने शुरू की यह सेवा

Internet Services: मुंबई की लोकल ट्रेनों में इंफोटेनमेंट सेवा की शुरुआत हो गई है. इसके लिए रेलवे ने मैसर्स मार्गो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ डील भी साइन की है.

Free Wifi Facility in Trains: कहते हैं कि लोकल ट्रेन को मुंबई की लाइफलाइन (Mumbai Lifeline) माना जाता है. ऐसे में लोकल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. अब ट्रेन में आपका सफर सुहावना बनाने के लिए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास सेवा शुरू की है. लोकल में फ्री 'इंफोटेनमेंट सेवा' की शुरुआत की है. अब यात्री मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेन (Mumbai Local) में सफर के दौरान मुफ्त इंटरनेट (Free Internet Facility in Train) की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. वह फिल्म, टीवी सीरियल, पढ़ाई लिखाई से जुड़े कार्यक्रम आदि का मजा भी ले पाएंगे.  

मध्य रेलवे (Central railways) ने 'कंटेंट ऑन डिमांड' इंफोटेनमेंट सेवा (Infotainment Services) की मुंबई की लोकल ट्रेनों में शुरुआत की है. इसके लिए रेलवे ने मैसर्स मार्गो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ डील भी साइन किया है.

इस तरह यात्री लाभ उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट सेवा का
यात्रियों को यात्रा के दौरान रेलवे के इस कदम के कारण एंटरटेनमेंट का डोज मिलता रहेगा. इस मामले में बात करते हुए सेंट्रल रेलवे ने महाप्रबंधक अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि फिलहाल कुल 165 उपनगरीय लोकल ट्रेनों में से 10 ट्रेनों में इस सेवा की शुरुआत की गई है. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल (Mobile), लैपटॉप (Laptop), टैबलेट में शुगर बॉक्स ऐप सबसे पहले डाउनलोड करना होगा. इसके बाद रजिस्टर (Register) करना पड़ेगा. मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी (OTP) फिल करना पड़ेगा. इसके बाद मोबाइल पर इंटरनेट सुविधा (Internet Facility) शुरू हो जाएगी. बता दें कि इसमें डाटा खपत पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा.  

रेलटेल ने फ्री इंटरनेट को लेकर दी यह जानकारी
RailTel ने इस बारे में जानकारी दी है. RailTel ने बताया है कि यात्रियों को ट्रेन में बेहतर सुविधाएं देने के लिए और फ्री इंटरनेट और मनोरंजन की सर्विस पहुंचाने के लिए ट्रेन के कोच के अंदर मीडिया सर्वर लगाया जा रहा है. इसके बाद यात्री शुगर बॉक्स ऐप के जरिए फ्री इंटरनेट सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. साथ ही रेलवे यह सुविधा वाई-फाई लगे स्टेशनों (Wifi) पर भी शुरू करने वाला है. 

ये भी पढ़ें-

Cyber Fraud: 'वैलेंटाइन डे' स्पेशल स्कीम के नाम पर लोगों का फंसा रहे जालसाज, ऐसे खुद को ठगी से रखें सुरक्षित

PMSYM: ई-श्रम कार्ड होल्डर्स को मिलेगा 3 हजार रुपये पेंशन लाभ! करना होगा यह छोटा सा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget