एक्सप्लोरर

वंदे भारत की टेक्नोलॉजी में किए जा रहे बड़े बदलाव! रेल मंत्री ने चौथी Vande Bharat ट्रेन के उद्घाटन में किए बड़े ऐलान

Vande Bharat Train: रेलवे वंदे भारत ट्रेन की स्पीड को 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड तक ले जाने की प्लानिंग कर रहा है. इसके लिए ट्रैक्स के तकनीक को भी बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है.

Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को नई-नई सुविधा देने के लिए हर दिन नए प्रयास कर रहा हैं. 13 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) को हरी झंडी दिखा दी है. पीएम ने इस ट्रेन को ऊना स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया है. यह ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश जाएगी.अब दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे से कम वक्त में पूरा किया जा सकेगा. चौथी वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन के खास मौके पर रेल मंत्री ने वंदे भारत (Vande Bharat Express) से जुड़ी कई अहम बातों के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही बताया कि रेलवे जल्द ही इस ट्रेन को देश के अलग-अलग कई रूट्स पर चलाएगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि फिलहाल देश में हर महीने केवल दो रैक का प्रोडक्शन हो पा रहा था जिसे दिसंबर तक बढ़ाकर 3 किया जाएगा. वहीं जनवरी और फरवरी तक इसे 6 तक ले जाने की प्लानिंग हैं. उन्होंने बताया कि वंदे भारत में कुल 75 रैक लगने हैं.

ट्रेन की तकनीक में किए जा रहे बदलाव
रेल मंत्री ने ट्रैक तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे के ट्रैक (Railway Tracks) पर कई जगह कैटल की समस्या रहती है. ऐसे में ट्रेन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि जिससे कैटल से टकराने पर आगे वाले हिस्से में किसी तरह का नुकसान न हो और यह इंजन पर असर न डालें. इसके साथ ही अगर किसी तरह आगे का हिस्सा टूटे तो हम इसे फटाफट जल्द सही कर दें. इसके साथ ही हम रेलवे ट्रैक को अगले तीन से चार सालों में एलीवेट करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कैटल की समस्या को दूर किया जा सके. इसके साथ ही ट्रैक तकनीक में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं.

ट्रेन की स्पीड होगी 200 किलोमीटर प्रति घंटा
रेल मंत्री (Railway Minister) ने आगे कहा कि जैसे-जैसे नई वंदे भारत ट्रेन लॉन्च हो रही है हम उसे इंप्रूव करने की कोशिश कर रहे हैं. रेलवे वंदे भारत ट्रेन की स्पीड को 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड तक ले जाने की प्लानिंग कर रहा है. इसके लिए ट्रैक्स के तकनीक को भी बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है. इससे आने वाले 4 से 5 सालों में ट्रेन की स्पीड को 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक ले जाने का प्लान है.

वंदे भारत ते तर्ज पर रेलवे चलाएगा मालगाड़ी
अब रेलवे माल ढुलाई सर्विस (Freight Services of Indian Railway)  को भी तेज बनाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर हाई स्पीड वाली मालगाड़ियों की शुरुआत करने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय रेलवे अपनी पकड़ बड़े वैल्यू वाले ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Transport System) पर बनना चाहता है. इसके लिए वह इस तरह की मालगाड़ियों की शुरुआत करने की प्लानिंग कर रहा हैं. पिछले कुछ वक्त में पार्सल सर्विस में तेजी देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

JioMart Sale: जियोमार्ट और SMART स्टोर ने दिवाली से पहले शुरू किया 'फेस्टिवल सेल'! मिलेगा 80% का बंपर डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

31st March Deadline: 2-3 दिन में निपटा लें ये काम, 31 मार्च तक का है समय; देखें लिस्ट
2-3 दिन में निपटा लें ये काम, 31 मार्च तक का है समय; देखें लिस्ट
RCOM के 40000 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पुनीत गर्ग पर चार्जशीट
RCOM के 40000 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पुनीत गर्ग पर चार्जशीट
Dividend Alert: निवेशकों पर पैसे लुटाने जा रही कंपनी, हर शेयर पर मिलेंगे 8 रुपये; चेक करें रिकॉर्ड डेट
निवेशकों पर पैसे लुटाने जा रही कंपनी, हर शेयर पर मिलेंगे 8 रुपये; चेक करें रिकॉर्ड डेट
Larsen & Toubro shares: 2500 करोड़ का मिला ऑर्डर, फिर भी 3 परसेंट तक गिरे शेयर; जानें क्यों?
2500 करोड़ का मिला ऑर्डर, फिर भी 3 परसेंट तक गिरे शेयर; जानें क्यों?

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
NHAI Summer Internship 2026: NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
Passport Application Process: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget