एक्सप्लोरर

Indian Railways: बिना टिकट यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने वसूला करोड़ों का जुर्माना, आप भी जान लें जरूरी बात

Indian Railways Earning: रेलवे ने 2021-22 के पहले नौ महीनों में 1.78 करोड़ से अधिक बिना टिकट यात्रियों और सामान की बुकिंग कराए बिना सफर करने वालों को पकड़ा.

Indian Railways Earning: रेलवे ने 2021-22 के पहले नौ महीनों में 1.78 करोड़ से अधिक बिना टिकट यात्रियों और सामान की बुकिंग कराए बिना सफर करने वालों को पकड़ा. गैर-कोविड प्रभावित वित्तीय वर्ष 2019-2020 की तुलना में यह लगभग 79 प्रतिशत की वृद्धि है. सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मिले जवाब से यह जानकारी सामने आई है.

RTI में हुआ खुलासा
कोरोना वायरस से प्रभावित 2020-21 के वित्तीय वर्ष के दौरान ऐसे यात्रियों की संख्या 27 लाख थी, जब यातायात की आवाजाही पर गंभीर प्रतिबंध थे. मध्यप्रदेश के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ द्वारा दायर आरटीआई के जवाब में रेलवे बोर्ड ने यह आंकड़ा उपलब्ध कराया है.

1.78 करोड़ लोगों ने की बिना टिकट यात्रा
RTI जवाब से यह भी पता चला कि अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान 1.78 करोड़ से अधिक यात्रियों को बेटिकट या निर्धारित गंतव्य से अलग टिकट और बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करते हुए पाया गया. उनसे 1,017.48 करोड़ रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई.

कोरोना की वजह से हुआ इजाफा
सूत्रों के मुताबिक, संकेत दिया कि बेटिकट यात्रा में इस तरह की वृद्धि का एक प्रमुख कारण यह है कि मौजूदा समय में जब अधिकतर कोविड प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में केवल ऑनलाइन बुकिंग और सीमित सेवाएं हैं.

2019 में पकड़े गए 1.10 करोड़ यात्री
कोरोना वायरस महामारी से अप्रभावित 2019-2020 के वित्तीय वर्ष में 1.10 करोड़ लोग बेटिकट यात्रा करते पकड़े गए और उनसे कुल 561.73 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. अप्रैल 2020 से मार्च 2021 यानी वित्त वर्ष 2020-21 के बीच 27.57 लाख लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए और उन पर 143.82 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.

यात्रियों ने बताई परेशानी
यात्रियों ने यह भी शिकायत की है कि जहां तक ट्रेन सेवाओं का संबंध है, मांग-आपूर्ति में अंतर है. वास्तव में रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार सीट आरक्षण चार्ट को अंतिम रूप देने के बाद प्रतीक्षा सूची में शामिल 52 लाख से अधिक लोग चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में ट्रेनों से यात्रा नहीं कर सके, जो व्यस्त मार्गों पर अधिक ट्रेनों की आवश्यकता का संकेत देता है.

32,50,039 यात्रियों के PNR हुए रद्द
वित्तीय वर्ष 2021-2022 के सितंबर तक बुकिंग कराने वाले 52,96,741 यात्रियों की तुलना में 32,50,039 पीएनआर (यात्री नाम रिकॉर्ड) को स्वत: रद्द कर दिया गया क्योंकि उनके नाम चार्ट तैयार होने के बाद प्रतीक्षा सूची की स्थिति में थे.

अधिकारी ने दी जानकारी
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘समस्या यह है कि पिछले दो वर्षों में यात्रा पर गंभीर प्रतिबंधों के बाद लोग अब अधिक से अधिक यात्रा कर रहे हैं. कुछ आपात स्थिति के कारण और कई छुट्टियों की वजह से यात्रियों की संख्या में तो वृद्धि हुई है लेकिन ट्रेनों की संख्या, फेरों की संख्या समान बनी हुई हैं. हमने क्लोन ट्रेनें शुरू की हैं और चीजें बेहतर होंगी.’’

रेलवे का आंकड़ा
रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, 2019-2020 से 2021-22 तक ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. अक्टूबर 2019 में जब नियमित ट्रेन सेवाएं चल रही थीं, ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 4.40 करोड़ थी. सितंबर 2021 में, कोविड-19 की स्थिति में सुधार के साथ यह संख्या बढ़कर लगभग सात करोड़ हो गई.

यह भी पढ़ें: 
Bank Holiday March: होली, शिवरात्रि समेत मार्च में पूरे 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

EPFO खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, जल्द आएगी नई पेंशन स्कीम, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: ईरान वॉर से वैश्विक तेल संकट के बीच आया इंडियन ऑयल का बयान, हरदीप पुरी ने बताई सच्चाई
ईरान वॉर से वैश्विक तेल संकट के बीच आया इंडियन ऑयल का बयान, हरदीप पुरी ने बताई सच्चाई
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?
जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget