एक्सप्लोरर

Indian Railways Update: यात्रीगण ध्यान दें...छपरा और लखनऊ एक्‍सप्रेस अगले महीने रहेंगी कैंस‍िल, कई ट्रेनों के रूट चेंज, देखें लिस्ट

Northern Railway के अकबरपुर-कटहरी-गोसाईगंज स्टेशनों के बीच रेल लाइन को दोहरीकरण का काम चल रहा है. North Eastern Railway पर अयोध्‍या कैंट रूट की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है.

Train Cancelled List : अगर आप ट्रेन से ज्यादातर सफर करते है तो यह खबर आपके काम की है. भारतीय रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को कैंसिल (Train Cancel List), रूट में बदलाव का फैसला किया है. ऐसे में अगर आप अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश या बिहार राज्य में कहीं भी सफर करने जा रहे है तो ये लिस्ट आप जरूर चेक कर लें. 

उत्तर रेलवे (Northern Railway) के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खण्ड पर अकबरपुर-कटहरी-गोसाईगंज स्टेशनों के बीच रेललाइन को दोहरीकरण का काम चल रहा है. रेलवे ने प्री नॉन इंटरलॉक‍िंग और नॉन-इंटरलॉक‍िंग के ल‍िए ट्रेफ‍िक ब्‍लॉक देने का फैसला किया है. पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) पर अयोध्‍या कैंट रूट की ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है. इससे रेलयात्र‍ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कई ट्रेनों की आवाजाही रहेगी बंद 
पूर्वोत्‍तर रेलवे के प्रवक्‍ता पंकज कुमार स‍िंह के अनुसार अकबरपुर-कटहरी-गोसाईगंज स्टेशनों के बीच रेललाइन के दोहरीकरण कार्य के कारण ट्रेफ‍िक ब्‍लॉक द‍िया है ज‍िससे इस रूट पर भी कई ट्रेनों की आवाजाही बंद हो सकती है.

ये ट्रेनें रहेगी कैंसिल 

  • लखनऊ जं. से 30 जुलाई से 04 अगस्त, 2022 तक चलने वाली 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
  • छपरा से 31 जुलाई से 05 अगस्त, 2022 तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
  • छपरा से 31 जुलाई से 05 अगस्त, 2022 तक चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
  • फर्रूखाबाद से 01 से 06 अगस्त, 2022 तक चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

इन ट्रेनों का रूट चेंज 

  • रक्सौल से 28 जुलाई एवं 04 अगस्त को चलने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जायेगी.
  • आनन्द विहार टर्मिनस से 27 जुलाई एवं 03 अगस्त को चलने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी.
  • अमृतसर से 29 जुलाई, 2022 को चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते चलायी जायेगी.
  • आसनसोल से 26 जुलाई एवं 02 अगस्त को चलने वाली 13509 आसनसोल-गोण्डा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-गोरखपुर-गोण्डा के रास्ते चलायी जायेगी.
  • गोण्डा से 27 जुलाई एवं 03 अगस्त को चलने वाली 13510 गोण्डा-आसनसोल मेन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी.
  • किशनगंज से 26, 29, 31 जुलाई एवं 2 अगस्त को चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी.
  • अजमेर से 25, 26, 28 जुलाई एवं 01, 02, 04 अगस्त को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी.
  • जयनगर से 26, 29, 31 जुलाई एवं 02, 05 अगस्त 2022 को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जयनगर-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी.
  • अमृतसर से 25, 27, 30 जुलाई एवं 01, 03 अगस्त, 2022 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-जयनगर के रास्ते चलायी जायेगी.
  • मऊ से 26, 31 जुलाई एवं 02 अगस्त, 2022 को चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी.
  • आनन्द विहार टर्मिनस से 25, 29 जुलाई एवं 01 अगस्त, 2022 को चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी.
  • लखनऊ से 24 से 29 जुलाई, 2022 तक चलने वाली 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी.
  • छपरा से 25 से 30 जुलाई, 2022 तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जायेगी.
  • जयनगर से 26, 29, 31 जुलाई एवं 02, 05 अगस्त 2022 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्‍पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी.
  • अमृतसर से 24, 27, 29, 31 जुलाई एवं 03 अगस्त, 2022 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्‍पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी.
  • अहमदाबाद से 29 जुलाई, 2022 को चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्‍पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी.
  • दरभंगा से 25 जुलाई एवं 01 अगस्त, 2022 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्‍पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी.

ये भी पढ़ें-

ICICI Bank Net Profit: पहली तिमाही में इस बैंक को हुई जबरदस्त कमाई, 55 फीसदी बढ़ा शुद्ध लाभ

Indian Railway Concession: रेल किराए में यात्रियों को फिर मिल सकती है छूट, रेल मंत्रालय कर रहा विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी राहत! चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर, भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर! भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget