एक्सप्लोरर

Luxury Watches : स्मार्टवॉच के दौर में भी डिमांड में ये घड़ियां, युवा आबादी कर रही है जमकर खरीदारी

Youths Love For Watches: युवाओं ने भारतीय बाजार को हर तरह से प्रभावित किया है. कभी आउट ऑफ ट्रेंड मानी जाने लगी घड़ियां, अब फिर से कलाई पर सजने लगी हैं. युवाओं को महंगी घड़ियां ज्यादा पसंद आ रही हैं.

भारतीयों में महंगी घड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. पहले इक्का-दुक्का हाथों में दिखने वाली घड़ियां अब अपर मिडिल और अपर क्लास के घरों में आसानी से जगह बनाती जा रही हैं. टाइटन एज, रागा, स्टेलर और नेब्युला जैसे ब्रांड भारतीयों को पसंद आने लगे हैं और घड़ी अब स्टेटस सिंबल बन चुकी है. स्मार्टवॉच के युग में भी घड़ियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं. 

सोशल मीडिया और सेलिब्रिटी ने किया युवाओं को प्रभावित 

ऐसा माना जाने लगा था कि स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच आने वाले समय में लोगों के हाथों से घड़ियां गायब कर देंगे. इनकी उपयोगिता पर सवाल उठने लगे थे. लेकिन, सोशल मीडिया और सेलिब्रिटी ने लोगों के हाथ में दोबारा से घड़ियां पहुंचा दीं. साथ ही महंगी घड़ियों के लिए भी युवाओं का क्रेज देखने लायक है. वो स्मार्टवॉच के साथ ही घड़ियों पर भी काफी पैसा खर्च कर रहे हैं. युवाओं के लिए कपड़े, जूते और घड़ियां एक जरूरत बन गईं हैं. महंगी घड़ियां के साथ ही बजट में फिट बैठने वाली घड़ियां भी लोगों को काफी पसंद आने लगी हैं.  

विदेशी कंपनियां भी आ रहीं भारत 

टाइटन कंपनी लिमिटेड की सीईओ सुपर्णा मित्रा के अनुसार वह इस बदले हुए ट्रेंड को एक अवसर के तौर पर देख रही हैं. सोशल मीडिया से इस सेगमेंट को काफी फायदा पहुंचा है. घड़ियां अब फैशन सिंबल भी बन गई हैं. युवाओं ने इस नए ट्रेंड को स्वीकारा है. टाइटन इसे एक अवसर के तौर पर देखती है और इस दिशा में काम कर रही है. कंपनी की प्रीमियम रिटेल चेन हीलिओस (Helios) के देशभर में 195 स्टोर खुल चुके हैं. हम नए ब्रांड भी अपने पोर्टफोलियो में लगातार जोड़ रहे हैं. इस वित्त वर्ष में कंपनी ने दो स्विस कंपनियों मिलस और अर्नेस्ट बोरेल को अपने साथ जोड़ा है. इसके साथ ही जल्द ही चेरिअल और यू-बोट भी कंपनी के स्टोर्स पर दिखाई देंगे.  

सस्ती घड़ियां भी कमाल कर रहीं 

सस्ती घड़ियों के ब्रांड फास्ट्रैक और टाइटन अपनी-अपनी केटेगरी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. टियर-2 और 3 शहरों में इनकी अच्छी मांग है. फास्ट्रैक ब्रांड की घड़ियां आपको 1800 से 6000 रुपये के बीच उपलब्ध हैं और टाइटन को 6000 से 13 हजार रुपये में लिया जा सकता है. जल्द ही कंपनी 15 हजार रुपये से ऊपर की घड़ियां भी बाजार में उतारेगी.

स्मार्टवॉच खपत में अमेरिका-चीन को पीछे छोड़ नंबर वन बना भारत 

टाइटन देश की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टवॉच कंपनी भी बन चुकी है. भारत ने चीन और अमेरिका को स्मार्टवॉच बिक्री के मामले में पीछे छोड़कर नंबर वन की गद्दी हासिल कर ली है. 

ये भी पढ़ें 

Vande Bharat Train: दिवाली और छठ के लिए नई दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget