एक्सप्लोरर

इंडिगो एयरलाइंस का फैसला- लॉकडाउन खुलने के बाद कुछ समय तक फ्लाइट में नहीं परोसेगा खाना

लॉकडाउन खुलने के बाद इंडिगो बार-बार अपने विमानों की अच्छे तरीके से सफाई करेगा. इसके साथ ही कुछ वक्त के लिए विमान में खाना परोसना बंद करेगा.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के खत्म होने और कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स के फिर से उड़ान भरने के बाद इंडिगो बार-बार अपने विमानों की अच्छे तरीके से सफाई करेगा, कुछ वक्त के लिए विमान में भोजन परोसना बंद करेगा अैर हवाईअड्डे पर चलने वाली बसों में अधिकतम 50 फीसदी सीटें ही भरेगा.

एयरलाइन के सीईओ रोनजॉय दत्ता ने कहा, ‘‘इन जैसी परिस्थितियों में कंपनियां बढ़त या प्रॉफिट का मैनेजमेंट नहीं करती बल्कि कैश फ्लो का मैनेजमेंट करती हैं. इसका मतलब है कि हमारा एकमात्र ध्यान नकदी के प्रवाह पर है. हम अपनी सभी निर्धारित लागतों का अध्ययन कर रहे हैं और उन्हें कम करने के रास्ते तलाश रहे हैं.’’

दत्ता ने कहा कि लॉकडाउन के बाद इंडिगो की योजना सबसे पहले सेवाओं को शुरू करना और धीरे-धीरे क्षमता बढ़ाना होगा.

दत्ता ने शुक्रवार को कर्मचारियों को किए ईमेल में कहा, ‘‘हम हमेशा से सुरक्षा का अधिक ख्याल रखते हैं और अब हमें स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा. इसे ध्यान में रखते हुए हम अपनी कई संचालनात्मक प्रक्रियाओं को बदलने पर विचार कर रहे हैं. नयी प्रक्रियाएं अभी तय नहीं हुई हैं.’’

इसमें कहा गया है, ‘‘लेकिन हम अपने विमानों को पहले के मुकाबले कई बार अच्छे तरीके से साफ करेंगे, हम कुछ समय के लिए विमान में भोजन परोसने की सेवा बंद करेंगे और हम अपने कोच को 50 फीसदी तक ही भरेंगे. हम जल्द ही नयी प्रक्रियाएं लेकर आएंगे.’’

भारत ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर लगाम लगाने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लागू कर रखा है. इसके साथ ही सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को इस अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है.

हालांकि, भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने बंद के दौरान मालवाहक विमानों, तट पर हेलीकॉप्टर अभियानों, इलाज मुहैया कराने के लिए आवश्यक विमानों और विशेष उड़ानों को अनुमति दे रखी है.

ये भी पढ़ें EMI टालने का विकल्प लेने पर भी कट गई किश्त? SBI के ग्राहक ऐसे पा सकते हैं रिफंड Coronavirus Impact: अमेरिका में तीन हफ्तों में 1.6 करोड़ लोगों की नौकरी गई, हुए बेरोजगार एयरलाइन कंपनियों की 15 अप्रैल से शुरू बुकिंग पर CAPA सख्त, सरकार से समीक्षा की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget