एक्सप्लोरर

IndiGo Airlines: इंडिगो बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन, शेयरों में जबरदस्त उछाल

Indigo Market Cap: इंडिगो एयरलाइन्स ने मार्केट कैप के मामले में साउथवेस्ट एयरलाइन्स को पीछे छोड़ दिया है. अब इंडिगो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है.

Indigo Market Cap: भारतीय विमानन सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंडिगो एयरलाइन्स ने इतिहास रच दिया है. अब इंडिगो एयरलाइन्स दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है. उसने मार्केट कैप के मामले में साउथवेस्ट एयरलाइन्स (Southwest Airlines) को पीछे छोड़ दिया है. इंडिगो एयरलाइन्स (IndiGo Airlines) का मार्केट कैप अब 17.6 अरब डॉलर हो चुका है. साउथवेस्ट एयरलाइन्स का मार्केट कैप 17.3 अरब डॉलर रह गया है. फिलहाल डेल्टा एयरलाइन्स (Delta Air Lines) 30.4 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया में पहले नंबर पर और रयान एयर (Ryanair Holdings) 26.5 अरब डॉलर मार्केट कैप के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है. कंपनी के शेयर बुधवार को एनएसई और बीएसई पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे.

6 महीने में 50 फीसदी ऊपर जा चुके हैं शेयर 

इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) के शेयर पिछले 6 महीने में लगभग 50 फीसदी ऊपर जा चुके हैं. फिलहाल इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, एयर चाइना (Air China) इस लिस्ट में 14.5 अरब डॉलर के साथ 5वें नंबर पर, सिंगापुर एयरलाइन्स (Singapore Airlines) 14.3 अरब डॉलर के साथ 6वें, यूनाइटेड एयरलाइन्स (United Airlines) 14.3 अरब डॉलर के साथ 7वें और टर्किश एयरलाइन्स (Turkish Airlines) 13.2 अरब डॉलर मार्केट कैप के साथ 8वें नंबर पर रही है.

एक साल में 10 एयरलाइन्स को पीछे छोड़ा 

पिछले एक साल में इंडिगो का प्रदर्शन शानदार रहा है. ग्लोबल मार्केट कैप में एयरलाइन पिछले 12 महीनों में 10 स्थान ऊपर चढ़ चुकी है. पिछले साल मार्च में इंडिगो का स्थान 14वां था. मॉर्गन स्टैनली ने भी कंपनी के स्टॉक के आगे बढ़ने का अनुमान जताया है. इंडिगो इस बीच अपने ऑपरेशंस भी मजबूत करती जा रही है. उसकी प्रति पैसेंजर कमाई भी बढ़ती जा रही है. बुधवार को कंपनी के शेयर एनएसई पर 4 फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़कर 3795 प्वॉइंट्स पर पहुंच गए थे. इंडिगो का स्टॉक इस साल लगभग 28 फीसदी ऊपर जा चुका है.

ये भी पढ़ें 

Tesla in India: टेस्ला प्लांट के लिए हाथ मिलाएंगे मुकेश अंबानी और एलन मस्क, ज्वॉइंट वेंचर की है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैश्विक हलचल, ट्रंप की धमकियों से बेपरवाह ये देश हो रहा मालामाल, अब ईरान तनाव का उठा रहा फायदा
वैश्विक हलचल, ट्रंप की धमकियों से बेपरवाह ये देश हो रहा मालामाल, अब ईरान तनाव का उठा रहा फायदा
वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजार ने खोई शुरुआती बढ़त, HDFC समेत इन शेयरों में भारी गिरावट
वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजार ने खोई शुरुआती बढ़त, HDFC समेत इन शेयरों में भारी गिरावट
US China Relations: यूएस के कदम से फिर बढ़ी दो महाशक्तियों के बीच टेंशन, ड्रैगन की अब ट्रंप को सीधी वॉर्निंग
यूएस के कदम से फिर बढ़ी दो महाशक्तियों के बीच टेंशन, ड्रैगन की अब ट्रंप को सीधी वॉर्निंग
900 रुपये से ज्यादा बढ़ जाएगी कीमत, 26 परसेंट रिटर्न की भरोसा! इस ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज फिदा
900 रुपये से ज्यादा बढ़ जाएगी कीमत, 26 परसेंट रिटर्न की भरोसा! इस ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज फिदा

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget