एक्सप्लोरर

Indigo Aircraft Order: विमान खरीदने का सिलसिला जारी! अब इंडिगो बना रहा इस तरह के एयरक्राफ्ट खरीदने का प्लान

Aircraft Order: साल 2023 की शुरुआत से अब तक कई भारतीय कंपनियों ने बड़े पैमाने पर एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है. अब इस लिस्ट में और इजाफा होने जा रहा है.

Indigo Aircraft Order: भारतीय एविएशन इंडस्ट्री में पिछले कुछ महीने में बहुत बड़े बदलाव आए हैं. देश की कई एयरलाइंस ने बड़े पैमाने पर नए एयरक्राफ्ट के ऑर्डर (Aircraft Order) दिए हैं. अब इस लिस्ट में एक और कंपनी का नाम जुड़ गया है. घरेलू बाजार की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो ने 20 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने का फैसला किया है. कंपनी ने यह फैसला अपने अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल ऑपरेशन को और अधिक बढ़ाने के लिए किया है.

लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार है जब इंडिगो एयरलाइंस ने वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट ऑर्डर करने का फैसला किया है. फिलहाल एयरलाइंस एयरबस 320 और छोटे ATR एयरक्राफ्ट का ही संचालन करता है. इसके अलावा कंपनी टर्किश एयरलाइंस की बोइंग 777 (Boeing 777) एयरक्राफ्ट को भी भारत से इस्तांबुल के बीच ऑपरेट करती है.

एयरबस और बोइंग से कर रही बातचीत

मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस फिलहाल वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट के ऑर्डर के लिए दुनिया की बड़ी एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी एयरबस और बोइंग से पिछले एक साल से बातचीत कर रही है. इस मामले की जानकारी रखने वाले शख्स ने बताया कि इस साल तक इंडिगो इस एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दे देगी. इस ऑर्डर के साथ ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि इंडिगो अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बड़ा मार्केट प्लेयर बनने की कोशिश कर रही है. इस प्लेन के जरिए एयरलाइंस कंपनी ग्राहकों को लंबे डेस्टिनेशन तक के यात्रा की सुविधा दे सकेगी.

कब तक मिल सकेगी एयरक्राफ्ट की डिलीवरी?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर एयरलाइंस अब इस वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट का ऑर्डर देती है तो उसे इन विमानों की डिलीवरी मिलने में कम से कम साल 2025 तक का समय लगेगा. फिलहाल इस ऑर्डर की प्रक्रिया को खत्म होने में 6 महीने का और वक्त लग सकता है. ऐसे में कंपनी का प्लान है कि वह ज्यादा से ज्यादा बड़े एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दे जिससे वह अपनी विमान की कमी को पूरा कर सके. इस मामले पर इंडिगो ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ा हिस्सेदार बनने की है प्लानिंग

इंडिगो घरेलू मार्केट में सबसे बड़ी हिस्सेदार रही है. अब कंपनी की प्लानिंग है कि वह अपने हिस्सेदार को अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी बढ़ाए. इसके लिए कंपनी अब ज्यादा से ज्यादा वाइड-बॉडी के एयरक्राफ्ट के ऑर्डर देने का प्लान बना रही है. अब तक भारतीय विमानन उद्योग की सबसे बड़ी विमानन कंपनी की एयरलाइंस एयरबस से नैरो-बॉडी जेट्स की विशेष खरीदार कर रही है. दिसंबर 2022 तक इंडिगो के पास 302 एयरक्राफ्ट जिसमें से 288 प्लेन नैरो-बॉडी जेट्स हैं. ऐसे में बड़े जेट्स का ऑर्डर देकर कंपनी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़े हिस्सेदार के रूप में उभरना चाहती है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में हुआ इजाफा, गुरुग्राम, नोएडा जैसे शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
Free Finance Apps: 1 अप्रैल से अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को करें और स्ट्रॉन्ग, ये फ्री एप्स करेंगे बचत में मदद
1 अप्रैल से अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को करें और स्ट्रॉन्ग, ये फ्री एप्स करेंगे बचत में मदद
इंडिगो की ऊंची उड़ान! ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व बॉस विलियम वॉल्श बने CEO, अगस्त से संभालेंगे कमान
इंडिगो की ऊंची उड़ान! ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व बॉस विलियम वॉल्श बने CEO, अगस्त से संभालेंगे कमान
बदल गया टैक्स का गणित! अब अप्रैल में बिना सैलरी बढ़े ज्यादा मिलेगा पैसा, मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले
बदल गया टैक्स का गणित! अब अप्रैल में बिना सैलरी बढ़े ज्यादा मिलेगा पैसा, मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘राजी’ विवाद ने पकड़ा जोर | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: Meher का खतरनाक वार! Mayra के दिल में Abhira के लिए भरा जहर | YRKKH
Iran US Israel War: ट्रंप की बारूदी सनक... खाड़ी देश चुकाएंगे कीमत! | Trump | Netanyahu
Chitra Tripathi: जंग के बीच Trump का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | US-Israel-Iran War
Iran US Israel War: 'अमेरिकी सैनिक आए तो वापस नहीं जाएंगे', ईरान की बड़ी चेतावनी | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान वॉर इफैक्ट्स: कहीं वर्क फ्रॉम होम, कहीं जल्द दुकानें बंद के आदेश, किस देश का कितना बड़ा संकट
US-ईरान वॉर इफैक्ट्स: कहीं वर्क फ्रॉम होम, कहीं जल्द दुकानें बंद के आदेश, किस देश का कितना बड़ा संकट
डेडलाइन के आखिरी दिन बस्तर संभाग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 93 हथियार और 14 करोड़ रुपये बरामद
डेडलाइन के आखिरी दिन बस्तर संभाग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 93 हथियार और 14 करोड़ रुपये बरामद
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम
मुंबई रियल एस्टेट में सारा अली खान की बड़ी डील, 5 साल के लिए लीज पर दिया बंगला
मुंबई रियल एस्टेट में सारा अली खान की बड़ी डील, 5 साल के लिए लीज पर दिया बंगला
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
Embed widget