एक्सप्लोरर

EMI Calculator: महंगाई ने डाला जेब पर डाका, महंगी EMI से भी फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं!

RBI Repo Rate: अगस्त 2024 में महंगाई दर के घटकर 3.65 फीसदी पर आने के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बंधने लगी थी. लेकिन महंगाई दर में तेज उछाल के बाद ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है.

Retail Inflation Data: अक्टूबर 2024 में खुदरा महंगाई दर (Consumer Price Index) के आंकड़े के 6 फीसदी के पार जाने के बाद एक तरफ भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में मायूसी है तो इसके चलते सस्ती ईएमआई (EMI) की उम्मीदों को भी जोर का झटका लगा है. खुदरा महंगाई दर आरबीआई (RBI) के टोलरेंस बैंड के अपर लिमिट से काफी ऊपर 6.21 फीसदी रही है. ऐसे में दिसंबर 2024 में होने वाली आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक (RBI MPC Meeting) में रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती संभावना खत्म हो गई है. 

फरवरी 2025 में भी नहीं कम होंगी ब्याज दरें!

एसबीआई रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि महंगाई दर में आई तेज उछाल के बाद फरवरी 2025 में भी आरबीआई की ओर से पॉलिसी रेट्स में कटौती की संभावना बेहद कम है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) पूर्व में कई बार संकेत दे चुके हैं महंगाई दर के 4 फीसदी पर स्थिर रहने के बाद ही सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कमी करने पर विचार करेगी. 

वैश्विक तनाव से आयातित महंगाई का खतरा 

खाद्य महंगाई दर आरबीआई के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर डबल डिजिट में 10.87 फीसदी रहा है तो खुदरा महंगाई दर 14 महीने के हाई पर है. नाइट फ्रैंक इंडिया के नेशनल डायरेक्टर रिसर्च विवेक राठी के मुताबिक, जारी भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव के साथ डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी कमजोरी महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है खासतौर से आयातित महंगाई पर. उन्होंने कहा, घरेलू और आयातित महंगाई के चलते इस बात के आसार बेहद कम है कि आरबीआई जल्दबाजी में पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव करेगा. 

ब्याज दरों में कटौती में देरी संभव? 

केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा, महंगाई का मौजूदा ट्रेंड संकेत दे रहा है कि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में महंगाई आरबीआई के अनुमान से ज्यादा रह सकता है जिसके चलते ब्याज दरों में कटौती के चक्र के शुरू होने में देरी हो सकती है. आरबीआई के टोलरेंस बैंड से ज्यादा महंगाई दर होने के चलते मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी दिसंबर में अपने पॉलिसी रेट्स को मौजूदा स्तरों पर बरकरार रखेगा. उन्होंने कहा, मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में खाद्य महंगाई में कमी के चलते महंगाई दर में कमी आएगी. ऐसा होने पर फरवरी 2025 में आरबीआई के लिए रेपो रेट में एक चौथी फीसदी कटौती की संभावना बन सकती है.   

नहीं मिलेगी महंगी ईएमआई से राहत 

मई 2022 में खुदरा महंगाई दर के 7.80 फीसदी पर जाने के बाद आरबीआई ने रेपो रेट को बढ़ाना शुरू किया और 6 मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठकों में रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर फरवरी 2023 तक 6.50 फीसदी कर दिया. अगस्त 2024 में महंगाई दर घटकर 3.65 फीसदी पर आ गई. इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी आरबीआई के रेपो रेट घटाने के चलते महंगाई ईएमआई से लोगों को राहत मिल सकती है. लेकिन दो महीने में महंगाई दर में जोरदार उछाल देखने को मिला है. ऐसे में महंगी ईएमआई से राहत मिलने की संभावना फिलहाल खत्म होती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें 

NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने 102-108 रुपये तय किया प्राइस बैंड, 19 नवंबर को खुलेगा आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oracle की बड़ी छंटनी! एक झटके में 30 हजार नौकरी खत्म, 40% से ज्यादा भारतीय शामिल, अब क्या होगा?
Oracle की बड़ी छंटनी! एक झटके में 30 हजार नौकरी खत्म, 40% से ज्यादा भारतीय शामिल, अब क्या होगा?
अप्रैल में बैंक छुट्टियों की भरमार... कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अप्रैल में बैंक छुट्टियों की भरमार... कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर, आज से बदल गए इनकम टैक्स के ये नियम; जानिए डिटेल
टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर, आज से बदल गए इनकम टैक्स के ये नियम; जानिए डिटेल
New Salary Rule 2026: 1 अप्रैल से आपकी सैलरी स्लिप में दिखेगा बड़ा बदलाव, लागू होने जा रहा नया नियम
New Salary Rule 2026: 1 अप्रैल से आपकी सैलरी स्लिप में दिखेगा बड़ा बदलाव, लागू होने जा रहा नया नियम

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
Box Office: 'धुरंधर 2' की नाक के नीचे चुपचाप इस फिल्म ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, 13 दिनों में 562% कमा डाला मुनाफा
धुरंधर 2' की नाक के नीचे इस फिल्म ने कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, 562% हुआ मुनाफा
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
यहां 80 हजार रुपये में मिल जाएगी Bullet और Classic 350, एक्टिवा और स्प्लेंडर की कीमत भी बेहद कम
यहां 80 हजार रुपये में मिल जाएगी Bullet और Classic 350, एक्टिवा और स्प्लेंडर की कीमत भी बेहद कम
JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
Embed widget