एक्सप्लोरर

Food Inflation: तेज होगी महंगाई की मार! प्याज-टमाटर ने दी राहत, लेकिन आलू के बढ़ने लगे भाव

Inflation in India: अप्रैल महीने के लिए खुदरा महंगाई के आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं. ये आंकड़े 13 मई को जारी होंगे...

देश में महंगाई में पिछले कुछ महीनों से नरमी देखी जा रही है. मार्च में तो खुदरा महंगाई की दर कम होकर 9 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई. हालांकि अभी भी खुदरा महंगाई की दर रिजर्व बैंक के लक्ष्य से ठीक-ठाक ऊपर है. दूसरी ओर पूरी राहत मिलने से पहले ही महंगाई के मोर्चे पर नया जोखिम उत्पन्न हो गया है.

इतनी हो सकती है सब्जियों की महंगाई

बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि अप्रैल महीने में महंगाई के आंकड़े में कुछ तेजी दिख सकती है. दरअसल अप्रैल महीने में सब्जियों की महंगाई 10 फीसदी के पार रहने की आशंका है. इसके लिए आलू को जिम्मेदार बताया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल लगभग सभी घरों की रसोई में बड़े पैमाने पर होता है.

आलू के बढ़ते भाव ने बढ़ाया जोखिम

पिछले एक महीने में आलू की कीमतों में 12 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है. सालाना आधार पर तो आलू 37 फीसदी के आस-पास महंगा बिक रहा है. यह महंगाई के बास्केट में संतुलन बिगाड़ सकता है. खुदरा महंगाई के बास्केट में सब्जियों का वेटेज करीब 7.5 फीसदी है. फूड इंफ्लेशन में सब्जियों का शेयर 15 फीसदी से ज्यादा है. ऐसे में आलू की बढ़ती कीमतें परेशानियां बढ़ा सकती हैं.

इस तरह महंगा हुआ आलू

बिजनेस लाइन की रिपोर्ट में कंज्युमर अफेयर्स डिपार्टमेंट के प्राइस मॉनिटरिंग डिवीजन के हवाले से बताया गया है कि आलू की खुदरा कीमतें बढ़कर 28.2 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई हैं. यह आंकड़ा 4 मई के हिसाब से है. एक महीने पहले आलू की खुदरा कीमतें 25.27 रुपये प्रति किलो थीं, जबकि साल भर पहले खुदरा बाजार में आलू 20.60 रुपये प्रति किलो मिल रहा था.

प्याज और टमाटर ने दी राहत

प्याज और टमाटर ने कुछ राहत दी है. मासिक आधार पर प्याज की औसत खुदरा कीमतें कम होकर 32.22 रुपये किलो पर आई हैं. एक महीने पहले कीमतें 32.53 रुपये किलो थीं. इसी तरह टमाटर एक महीने पहले के औसत भाव में भी कमी आई है. हालांकि प्याज और टमाटर दोनों की कीमतें साल भर पहले की तुलना में ज्यादा ही हैं. एक साल पहले प्याज के औसत भाव 22.37 रुपये किलो थे.

9 महीने में सबसे कम है खुदरा महंगाई

मार्च महीने में खुदरा महंगाई की दर 4.85 फीसदी रही थी, जो 9 महीने का सबसे निचला स्तर है. उससे पहले फरवरी में खुदरा महंगाई की दर 5.09 फीसदी और जनवरी में 5.10 फीसदी रही थी. रिजर्व बैंक ने खुदरा महंगाई को 4 फीसदी से नीचे लाने का लक्ष्य रखा है. अप्रैल महीने के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े 13 मई को जारी होंगे.

ये भी पढ़ें: डेढ़ महीने में 270 फीसदी चढ़ा ये छोटा ईपीसी स्टॉक, इन कारणों से आ रही रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget