एक्सप्लोरर

Infosys: इंफोसिस में देर हो सकती है अंधेर नहीं, हर ऑफर लेटर वाले को मिलेगी ज्वॉइनिंग 

Salil Parekh: आईटी कर्मचारियों की यूनियन ने कुछ दिनों पहले ही श्रम और रोजगार मंत्रालय में इन फ्रेशर्स की ज्वॉइनिंग में देरी की शिकायत दर्ज कराई थी. ये सभी 2022 से ही इंतजार कर रहे हैं.

Salil Parekh: देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) पर काफी समय से आरोप लग रहे हैं कि उसने कई युवाओं को ऑफर लेटर देने के बाद भी ज्वॉइनिंग डेट नहीं दी है. इनमें 2022 बैच के भी हजारों इंजीनियर शामिल हैं. इस मसले पर इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख (Salil Parekh) ने कहा है कि हमारा ऑफर लेटर जिस किसी के पास भी है, उसे हम नौकरी देंगे. हम मानते हैं कि कुछ देरी हो चुकी है लेकिन, किसी को भी निराश नहीं किया जाएगा.

हम फ्रेशर्स को दिए गए ऑफर लेटर का सम्मान करेंगे

सलिल पारेख ने सोमवार को कहा कि हम फ्रेशर्स को दिए गए ऑफर का सम्मान करेंगे. तारीखों में कुछ बदलाव हुआ है लेकिन ज्वॉइनिंग सभी को मिलेगी. कंपनी ने 2022 बैच के लगभग 2,000 नए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की ज्वॉइनिंग अभी तक नहीं कराई है. यह लोग लगभग 2 साल से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर युवाओं के पास हमारा ऑफर लेटर है तो वो कंपनी का हिस्सा बनेंगे. हम अपनी बात का मान रखेंगे. हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. जून, 2024 तक इंफोसिस के कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 3.15 लाख है.

आईटी कर्मचारियों की यूनियन ने की सरकार से शिकायत  

कुछ दिनों पहले ही आईटी और आईटीईएस यूनियन नैसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट (NITES) ने 2022-23 भर्ती के दौरान सिस्टम इंजीनियर और डिजिटल स्पेशलिस्ट इंजीनियर के रोल में चुने गए लगभग 2,000 फ्रेशर्स की ज्वॉइनिंग में देरी के लिए इंफोसिस के खिलाफ श्रम और रोजगार मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई थी. निट्स का कहना है कि इन सभी को अप्रैल, 2022 में ऑफर लेटर जारी किए गए थे. इसके बाद से ही इंफोसिस ने चुप्पी साधी हुई है. ऐसे में इन हजारों युवाओं का भविष्य अंधकार में है. 

लगभग 20 हजार फ्रेशर्स को इस साल नौकरी देगी इंफोसिस 

इंफोसिस ने हाल ही में कहा था कि वह इस साल 15 से 20 हजार फ्रेशर्स को नौकरी देने वाली है. मगर, जून तिमाही में कंपनी की कर्मचारियों की संख्या लगभग 6 फीसदी कम होकर 3,15,332 हो गई है. एक साल पहले यही आंकड़ा 3,36,294 था. मार्च तिमाही के दौरान भी कंपनी के साथ 3,17,240 कर्मचारी थे, जो कि अब और कम हो गए हैं. दूसरी तरफ इंफोसिस को जून तिमाही में 6,368 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है.

ये भी पढ़ें 

Paytm: विजय शेखर शर्मा को नहीं मिला सेबी का कोई नया नोटिस, पेटीएम ने निवेशकों को दिलाया भरोसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Emergency Fund Rule: नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
GDP Growth Update: इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
Pakistan Wheat Crisis: पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने
पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने

वीडियोज

Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit
Ayush Mahtre Full Interview:गर्लफ्रेंड से दूरी, क्रिकेट में बना लिया नाम। Ideas Of India Summit
ABP Network Summit | IOI 2026 | Uneasy Across Borders- Neighbours on Fire |Ranjit Rae | Veena Sikri
Nara Lokesh Full Interview : Nara Lokesh का विस्फोटक इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Shreya Ghoshal Full Interview : रिजेक्शन पर क्या बोलीं श्रेया घोषाल ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget