एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: अगले 5 दिन में खुल रहे हैं 5 नए आईपीओ, शेयर बाजार में पहली बार उतरेंगे ये 10 शेयर

IPOs This Week: पिछले सप्ताह के दौरान 8 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आई थीं. इस सप्ताह भी बाजार में निवेशकों को कई आईपीओ में पैसे लगाने के मौके मिलने वाले हैं...

ऐतिहासिक उच्च स्तर के पास ट्रेड कर रहे बाजार में रैली का फायदा उठाने के लिए ताबड़तोड़ आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. पिछले सप्ताह के दौरान बाजार में 8 कंपनियां आईपीओ लेकर आई थीं. इस सप्ताह बाजार में 5 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जिनसे निवेशकों को पैसे लगाने के कई मौके मिलने जा रहे हैं.

मेनबोर्ड पर आ रहा सिर्फ एक आईपीओ

सप्ताह के दौरान लॉन्च हो रहे आईपीओ में सबसे प्रमुख नाम है गाला प्रीसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का. मेनबोर्ड पर यह आईपीओ 2 सितंबर को खुलकर 4 सितंबर को बंद होगा. यह आईपीओ 168 करोड़ रुपये का है. उसमें 135.34 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 32.59 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल है. आईपीओ का इश्यू प्राइस 503 से 529 रुपये प्रति शेयर का है, जबकि उसके एक लॉट में 28 शेयर शामिल हैं. यानी आईपीओ में निवेश करने वालों को कम से कम 14,812 रुपये की जरूरत पड़ने वाली है.

एसएमई सेगमेंट में आ रहे 4 नए आईपीओ

सप्ताह के दौरान मेनबोर्ड पर एक ही आईपीओ आ रहा है. वहीं एसएमई सेगमेंट में सप्ताह के दौरान 4 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. 2 सितंबर को जीयम ग्लोबल फूड्स का आईपीओ खुल रहा है, जो 4 सितंबर को बंद होगा. इस आईपीओ का साइज 81.94 करोड़ रुपये है और प्राइस बैंड 59 से 61 रुपये प्रति शेयर है. एसएमई सेगमेंट का दूसरा आईपीओ नेचरविंग्स होलीडेज का होगा, जो 3 से 5 सितंबर के बीच खुलेगा. इसका साइज सिर्फ 7.03 करोड़ रुपये है, जबकि प्राइस बैंड 74 रुपये का है.

4 सितंबर को खुल रहे ये दो एसएमई आईपीओ

दो एसएमई आईपीओ 4 सितंबर को खुलने वाले हैं. उनके लिए सब्सक्रिप्शन 6 सितंबर तक खुला रहेगा. 51.20 करोड़ रुपये के नमो ईवेस्ट मैनेजमेंट आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 80 से 85 रुपये का है. वहीं मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स लिमिटेड के 125.28 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 214 से 225 रुपये का है.

सप्ताह के दौरान इन शेयरों की होगी लिस्टिंग

सप्ताह के दौरान बाजार पर कई नए शेयरों की लिस्टिंग भी होने वाली है. उनमें पिछले सप्ताह के दौरान आईपीओ लाने वाली कई कंपनियां शामिल हैं. 3  सितंबर को इंडियन फॉस्फेट, वीडील सिस्टम,  प्रीमियर एनर्जीज और जे बी लेमिनेशंस के शेयरों की लिस्टिंग होगी. 4 सितंबर को इकोज मोबिलिटी एंड हॉस्पिटलिटी, पैरामैट्रिक्स टेक्नोलॉजीज और एरॉन कम्पोजिट के शेयर लिस्ट होंगे. 5 सितंबर को ट्रैवल्स एंड रेंटल्स के और 6 सितंबर को बाजार स्टाइल रिटेल और बॉस पैकेजिंग के शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: आ गई 6500 करोड़ रुपये के धाकड़ आईपीओ की तारीख, बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने कर दिया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
मोटी कमाई का महा मौका! शेयर बाजार में होगी धाकड़ IPOs की एंट्री, लिस्ट में Reliance Jio, Flipkart जैसे कई बड़े नाम
मोटी कमाई का महा मौका! शेयर बाजार में होगी धाकड़ IPOs की एंट्री, लिस्ट में Reliance Jio, Flipkart जैसे कई बड़े नाम
इस ज्वेलरी कंपनी का खुला IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़; जानिए प्राइस बैंड और GMP
इस ज्वेलरी कंपनी का खुला IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़; जानिए प्राइस बैंड और GMP
कमाई का महा मौका! अगले हफ्ते खुलने जा रहा YAAP Digital का IPO, जानें GMP से लेकर बाकी डिटेल
कमाई का महा मौका! अगले हफ्ते खुलने जा रहा YAAP Digital का IPO, जानें GMP से लेकर बाकी डिटेल

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget