एक्सप्लोरर

Infosys Q3 Results: इंफोसिस का तिमाही नेट प्रॉफिट ₹6,586 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 20 फीसदी का आया उछाल

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपनी तीसरी तिमाही (Q3FY23) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी को नेट प्रॉफिट 13.4 फीसदी हासिल हुआ है.

Infosys Q3 Results: देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (IT Services Infosys) ने तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है. इस आईटी कंपनी को तीसरी तिमाही (Q3FY23) में उम्मीद से बेहतर नेट प्रॉफिट 13.4 फीसदी हासिल हुआ है. वहीं, राजस्व में सालाना आधार पर 20 फीसदी का उछाल आई है. कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष (FY23) के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस में भी जबरदस्त इजाफा किया है. 

कितना रहा तिमाही नेट प्रॉफिट 

आईटी कंपनी इंफोसिस के गुरुवार को जारी तिमाही नतीजों के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर 2022 की तिमाही के दौरान इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 6,586 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में यह 5,809 करोड़ रुपये रहा था. इस तरह सालाना आधार पर इंफोसिस के नेट प्रॉफिट में 13.4 फीसदी का इजाफा हुआ है. इंफोसिस का एट्रिशन रेट घटकर 24.3 फीसदी हो गया है. कंपनी ने दिसंबर तिमाही के दौरान 1,627 कर्मचारियों की नियुक्ति की है.

इतना बढ़ा रेवेन्यू 

आईटी कंपनी का प्रदर्शन देश में अच्छा रहा है. अक्टूबर से दिसंबर 2022 की तिमाही के दौरान इंफोसिस का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 38,318 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की तुलना में 31,867 करोड़ रुपये की कन्सॉलिडेटेड रेवेन्यू के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है. कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस को बढ़ाकर 16-16.5 फीसदी कर दिया है, पिछले प्रोजेक्शन में यह 15-16 फीसदी था. कंपनी ने FY23 के लिए अपने ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस को 21-22 फीसदी पर ही बरकरार रखा है.

कंपनी ने क्या कहा 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंफोसिस कंपनी के सीईओ और एमडी सलिल पारेख (Infosys CEO & MD Salil Parekh) का कहना है कि इंफोसिस की लॉार्ज डील्स का मोमेंटम बताता है कि हम अपने ग्राहकों का भरोसा जीतने में लगातार सफल रहे हैं, जिसके चलते कंपनी का मार्केट शेयर लगातार बढ़ रहा है. डिजिटल बिजनेस और कोर सर्विसेज दोनों ही क्षेत्रों में विस्तार हुआ है, जिसका नतीजा रेवेन्यू ग्रोथ के रूप में देखने को मिल रहा है. 

शेयर में 1 फीसदी की आई तेजी 

इंफोसिस कंपनी के गुरुवार को तिमाही नतीजों के एलान हुए. नतीजे आने से पहले बीएसई पर कंपनी के शेयरो में करीब 1 फीसदी की तेजी देखी गई है. कंपनी का शेयर 1,482 रुपये पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट रही है.

यह भी पढ़ें-

Budget 2023: बजट में टैक्सपेयर्स को मिल सकती है राहत भरी खबर, 5 लाख की सालाना आय हो जाएगी टैक्‍स फ्री!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget