एक्सप्लोरर

ITC Vs Nestle: ब्रिटानिया को पछाड़ नंबर-2 बनी आईटीसी, अब नेस्ले से होगा टॉप के लिए मुकाबला

Packaged Food Business: भारतीय बाजार में पैकेज्ड फूड सेगमेंट में लंबे समय से नेस्ले और ब्रिटानिया का दबदबा रहा है. आईटीसी पहली बार ब्रिटानिया को पछाड़ नंबर-2 बनने में कामयाब हुई है...

देश की सबसे प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक आईटीसी ने एक नया मुकाम हासिल किया है. आईटीसी अब ब्रिटानिया को पीछे छोड़कर पैकेज्ड फूड सेगमेंट की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. अब आईटीसी का मुकाबला पहले स्थान पर काबिज मल्टीनेशनल एफएमसीजी कंपनी नेस्ले से होगा.

पहली बार ब्रिटानिया से आगे हुई आईटीसी

आईटीसी ने यह मुकाम बिक्री के हिसाब से हासिल किया है. यानी बिक्री के मामले में पैकेज्ड फूड सेगमेंट में आईटीसी से आगे सिर्फ नेस्ले है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब पैकेज्ड फूड के मामले में आईटीसी की बिक्री ब्रिटानिया से ज्यादा हुई है. आईटीसी पैकेज्ड फूड सेगमेंट में कई उत्पाद बेचती है. आईटीसी के प्रमुख उत्पादों में आशीर्वाद आटा, बिंगो पोटैटो चिप्स, सनफीस्ट बिस्किट आदि शामिल हैं.

आईटीसी और ब्रिटानिया की बिक्री

आईटीसी की हाल ही में जारी सालाना रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में उसके फूड बिजनेस की बिक्री 17,194.5 करोड़ रुपये रही है. इसमें घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों के आंकड़े शामिल हैं. दूसरी ओर पिछले वित्त वर्ष के दौरान ब्रिटानिया के फूड बिजनेस की कुल बिक्री 16,769.2 करोड़ रुपये की रही है.

आईटीसी से इतना आगे है नेस्ले

वहीं बीते वित्त वर्ष में नेस्ले इंडिया की बिक्री का आंकड़ा 24,275.5 करोड़ रुपये का रहा है. हालांकि कंपनी के द्वारा जनवरी-दिसंबर से अप्रैल-मार्च में वित्त वर्ष शिफ्ट करने से बिक्री का यह आंकड़ा 12 महीने के बजाय 15 महीने का है. 12 महीने के हिसाब से देखें तो भी नेस्ले की भारतीय इकाई अपनी स्थानीय प्रतिस्पर्धियों से आगे है. अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के 12 महीनों में नेस्ले इंडिया की बिक्री 19,563 करोड़ रुपये रही है, जो दूसरे नंबर की कंपनी आईटीसी के फूड बिजनेस की बिक्री की तुलना में ज्यादा है.

आशीर्वाद आटे ने दिया प्रमुख योगदान

आईटीसी को फूड बिजनेस में पहली बार दूसरा पायदान दिलाने में आटे के भाव में आई तेजी सबसे प्रमुख कारण है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान देश में आटे की कीमतों में 7 से 8 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी के फूड बिजनेस की कुल बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान पैकेज्ड आटा ब्रांड आशीर्वाद का रहा है. ओवरऑल आईटीसी के फूड बिजनेस की बिक्री में बीते वित्त वर्ष के दौरान 9 फीसदी की तेजी आई है.

ये भी पढ़ें: एक जुलाई से बदल रहे नियम, ऐसे यूजर पोर्ट नहीं कर पाएंगे मोबाइल नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग पर अपडेट! कर्मचारियों के लिए आई राहत की खबर, जानिए पूरी डिटेल
8वें वेतन आयोग पर अपडेट! कर्मचारियों के लिए आई राहत की खबर, जानिए पूरी डिटेल
निवेश का गोल्डन मौका! ब्रोकरेज फर्म ने बताए ऐसे शेयर, जहां 55% तक दिख रहा है दमदार अपसाइड
निवेश का गोल्डन मौका! ब्रोकरेज फर्म ने बताए ऐसे शेयर, जहां 55% तक दिख रहा है दमदार अपसाइड
Income Tax Return Filing AY 2026-27: सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, जानें कब से रिटर्न फाइल कर सकेंगे आप?
सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, जानें कब से रिटर्न फाइल कर सकेंगे आप?
सरकार लेकर आ रही है 2 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम! जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा?
सरकार लेकर आ रही है 2 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम! जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा?

वीडियोज

Iran Israel-US War: पायलट बचाओ या युद्ध जीतो?, ईरान के जाल में फंसा अमेरिका! | Middle East War
Saas Bahu Aur Saazish: Abhira ने पहना दूल्हे का सेहरा, रस्मों के बीच Meher को सुनाई खरी-खोटी | YRKKH
Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget