एक्सप्लोरर

ITC Hotels: आईटीसी से अलग होगी आईटीसी होटल्स, NCLT ने दी मंजूरी, सभी शेयरधारकों को होगा फायदा

Maurya Sheraton: आईटीसी होटल्स मौर्या शेरटन नाम से होटल बिजनेस का संचालन करती है. डीमर्जर के तहत आईटीसी के शेयरहोल्डर्स को आईटीसी होटल्स के शेयर भी दिए जाएंगे. 

Maurya Sheraton: मौर्या शेरटन के नाम से होटल कारोबार चलाने वाली आईटीसी (ITC) के होटल बिजनेस की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग का रास्ता साफ हो गया है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने आईटीसी लिमिटेड को होटल बिजनेस अलग करने की मंजूरी दे दी है. आईटीसी ने होटल बिजनेस (Hotel Business) को अलग करने का ऐलान अगस्त, 2023 में किया था. इसके साथ ही डीमर्जर के बाद आईटीसी के शेयरधारकों को होटल बिजनेस कंपनी के शेयर दिए जाएंगे. यह स्वतंत्र कंपनी ज्यादा तेजी से अपने फैसले ले सकेगी. 

एनसीएलटी ने होटल कारोबार को अलग करने की दी मंजूरी 

आईटीसी लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि एनसीएलटी (National Company Law Tribunal) की कोलकाता बेंच ने शुक्रवार को उसे होटल कारोबार को अलग करने की मंजूरी दे दी है. कंपनी ने कहा कि एनसीएलटी ऑर्डर की कॉपी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, पश्चिम बंगाल को देने के बाद यह डीमर्जर स्कीम लागू की जाएगी. उस तारीख के बारे में स्टॉक एक्सचेंज को बाद में जानकारी दी जाएगी. 

आईटीसी होटल्स के शेयर आईटीसी के शेयरहोल्डर्स को मिलेंगे 

इस डीमर्जर स्कीम के तहत सिगरेट से लेकर कई तरह के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी आईटीसी की आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) में 40 फीसदी हिस्सेदारी होगी. आईटीसी होटल्स में 60 फीसदी हिस्सेदारी आईटीसी के शेयरहोल्डर्स को दी जाएगी. इसका फैसला उनकी वर्तमान शेयरहोल्डिंग के अनुपात में किया जाएगा. इस तरह से आईटीसी के शेयरधारकों की आईटीसी होटल्स में भी हिस्सेदारी होगी. 

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से पहले ही मिल गई थी मंजूरी 

आईटीसी शेयरहोल्डर्स ने इस डीमर्जर को जून में मंजूरी दी थी. सरकार समेत सभी हिस्सेदारों और क्रेडिटर्स ने इस प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दी थी. इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज द्वारा डीमर्जर प्रस्ताव का विरोध करने के बाद इस पर वोटिंग करवानी पड़ी थी. आईटीसी के इस प्रस्ताव को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. आईटीसी ने कहा था कि हमारा होटल कारोबार पिछले कुछ सालों में मजबूत हो चुका है. अब यह अपनी तरक्की खुद कर सकता है. शुक्रवार को आईटीसी के शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर नीचे गिरकर बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें 

Veg Thali: महंगी हो गई आपकी थाली, सब्जियों की आसमान छूती कीमतों से बिगड़ा बजट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?

वीडियोज

Seedha Sawal: इजरायल का 'मिशन ईरान'? ट्रंप की 'चेतावनी' ने उड़ाई दुनिया की नींद! | Iran vs Israel
Israel-Iran War: कुवैत में बजे सायरन..बहरिन में US बेस पर अटैक | Israel Attack on Iran | War
Janhit: खामेनेई पर सीधा वार? अमेरिका-इजरायल के हमले से हिल गया ईरान | Iran Strikes Back on Israel
Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget