एक्सप्लोरर

ITC से जुड़ी बड़ी खबर, 1 जनवरी से अलग हो जाएगी ये यूनिट, शेयरों पर दिख सकता है असर

ITC Hotels Demerger: ITC होटल्स लिमिटेड 1 जनवरी, 2025 से आईटीसी लिमिटेड से अलग हो जाएगा. कंपनी ने शेयरों के बंटवारे के लिए 6 जनवरी, 2025 की रिकॉर्ड डेट तय की है.

ITC Hotels: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी आईटीसी लिमिटेड अपने होटल बिजनेस, आईटीसी होटल्स लिमिटेड (ITCHL) से डीमर्ज यानी अलग हो जाएगा. ऐसा करने के पीछे ग्रुप का मकसद होटल बिजनेस को एक अलग यूनिट के तौर पर विकसित करना है. आपको बता दें, डीमर्जर से पहले आईटीसी की तरफ से ITCHL को  1,500 करोड़ रुपये कैश और कैश ​इक्विवेलेंट (Cash & Cash Equivalent) दिया जाएगा.

इस कैश इक्विवेलेंट में बैंक डिपॉजिट से लेकर सेविंग अकाउंट्स, कमर्शियल पेपर, मनी मार्केट फंड और शॉर्ट टर्म सरकारी बॉन्ड जैसे लो-रिस्क इन्वेस्टमेंट शामिल हैं, जिन्हें 90 दिनों की समय सीमा के भीतर कैश में कन्वर्ट किया जा सकता. इसका ऐलान कंपनी ने बीते सोमवार को शेयर मार्केट में दिए गए एक इंवेस्टर प्रेजेंटेशन में किया था. कंपनी का कहना है कि यह रकम होटल सेक्टर के विकास और इस काम में अचानक से जरूरत आने वाली वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ट्रांसफर किया जाएगा.

1 जनवरी, 2025 से डीमर्जर होगा प्रभावी

ITC होटल्स लिमिटेड 1 जनवरी, 2025 से आईटीसी लिमिटेड से अलग हो जाएगा. कंपनी ने शेयरों के बंटवारे के लिए 6 जनवरी, 2025 की रिकॉर्ड डेट तय की है. अगर आपको इस डीमर्जर से फायदा उठाना है, तो 3 जनवरी, 2025 तक कंपनी के शेयर खरीदने होंगे. 6 जनवरी को शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में जिनके नाम शामिल होंगेहोंगे, उन्हें ITC के हर 10 शेयर के बदले ITC होटल्स का एक शेयर मिलेगा.

शेयरों का बंटवारा कुछ इस तरह से होगा कि ITC होटल्स में मूल कंपनी यानी कि आईटीसी लिमिटेड की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी की हिस्से शेयरधारकों को अलॉट किया जाएगा. डीमर्जर के बाद ITC होटल्स एक अलग इकाई के रूप में काम करेगी, जिससे निवेशकों को अधिक रिटर्न पाने का भी मौका मिलेगा. यह उन लोगों के लिए भी एक बड़ा मौका है, जो होटल बिजनेस में इंवेस्टमेंट करना चाहते हैं. गौरतलब है कि इस समय आईटीसी का मार्केट कैप 5,99,185.81 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 478.90 रुपये पर बंद हुए. 

ये भी पढ़ें: क्या डॉलर पर बने हरे मुहर का मतलब जानते हैं आप? यहां जानिए डॉलर बने कई निशान का मतलब

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध से ऐसी लगी नजर कि निवेशक हुए कंगाल, 19 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान; बाजार में हाहाकार
ईरान-इजरायल युद्ध से ऐसी लगी नजर कि निवेशक हुए कंगाल, 19 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान; बाजार में हाहाकार
पर्सनल लोन या गोल्ड लोन? पैसों की जरूरत में कौन सा विकल्प रहेगा बेहतर, जानिए पूरी डिटेल
पर्सनल लोन या गोल्ड लोन? पैसों की जरूरत में कौन सा विकल्प रहेगा बेहतर, जानिए पूरी डिटेल
कभी चढ़ रहे हैं तो कभी गिर रहे, क्यों फोकस में हैं चावल के स्टॉक्स; ईरान-इजरायल वॉर से जुड़ा कनेक्शन
कभी चढ़ रहे हैं तो कभी गिर रहे, क्यों फोकस में हैं चावल के स्टॉक्स; ईरान-इजरायल वॉर से जुड़ा कनेक्शन

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट; देखें वीडियो 
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
Embed widget