एक्सप्लोरर

ITC Share Update: आईटीसी के शेयरधारकों को मिल सकता है तोहफा, कंपनी कर रही ये प्लान!

ITC Share Price News: आईटीसी सिगरेट बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है. तो कंपनी एफएमसीजी कारोबार, आईटी सेक्टर, होटल बिजनेस के साथ एग्री बिजनेस, पेपरबोर्ड बिजनेस में भी है.

ITC Share Price: आईटीसी ( ITC) के शेयर में इन दिनों शानदार तेजी देखी जा रही है. गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान आईटीसी का शेयर तीन सालों के उच्चतम स्तर को पार करते हुए 300 रुपये के ऊपर जा पहुंचा. बाजार क्लोज होने पर आईटीसी 0.45 फीसदी के उछाल के साथ 299.55 रुपये पर बंद हुआ है. लेकिन आईटीसी के शेयर में तेजी और निवेशकों की ओर से खरीदारी की खास वजह है. दरअसल आने वाले दिनों में आईटीसी के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर आने वाली है. कंपनी अपने होटल बिजनेस कारोबार के डिमर्जर पर विचार कर रही है. तो कंपनी अपनी आईटी कंपनी आईटीसी इंफोटेक के भी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग किए जाने पर विचार कर रही है.  

डिमर्जर पर होगा फैसला!
आईटीसी के चेयरमैन और एमडी संजीव पूरी ने कंपनी के एजीएम में कहा कि कोरोना महामारी के पहले होटल बिजनेस के अलग से स्ट्रक्चर प्लान के बारे में जानकारी दी गई थी. लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे वापस लेना पड़ा था. उन्होंने कहा कि अब हम अपने प्लान को आगे बढ़ाने जा रहे हैं. इंडस्ट्री फिर से पटरी पर लौट चुकी है तो हम इसपर ( डिमर्जर) पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं. जो शेयरहोल्डर्स के हित में होगा वो फैसला लिया जाएगा. 

आईटीसी है कई कारोबार में 
आपको बता दें आईटीसी के पास 113 होटल से जुड़ी प्रॉपर्टीज है. 2021-22 में कंपनी ने 9 होटल्स लॉन्च किए हैं. और अगले कुछ तिमाही में और भी होटल शुरू करने की योजना है. दरअसल कोरोना माहामरी का बड़ा खामियाजा होटल इंडस्ट्री को भुगतना पड़ा था. लेकिन अब हालात सामान्य हो चुके हैं , रिकवरी देखी जा रही है. आपको बता दें आईटीसी सिगरेट बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है. तो कंपनी एफएमसीजी कारोबार में भी है. इसके अलावा आईटीसी आईटी सेक्टर, होटल बिजनेस के साथ एग्री बिजनेस, पेपरबोर्ड बिजनेस में भी है.  

डिमर्जर का मतलब
जब भी कोई पैरेंट कंपनी अपने किसी बिजनेस सेगमेंट को खुद से अलग करती है तो उसे डिमर्जर की संज्ञा दी जाती है. अलग करने पर पैरेंट कंपनी के शेयरधारकों को उस नई कंपनी के शेयर आवंटित किए जाते हैं और अलग की गई कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराई जा रही है जिसे वैल्यू अनलॉकिंग कहा जाता है. ऐसा करने पर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न हासिल होता है. अगर आईटीसी अपने होटल बिजनेस को डिमर्ज करती है यानि अलग करती है तो होटल बिजनेस से जुड़ी कंपनी के शेयर मौजूदा आईटीसी के शेयरधारकों को दिए जा सकते हैं. लिस्टिंग पर निवेशकों को जबरदस्त फायदा हो सकता है तो उन्हें नई कंपनी के शेयर भी मिल जायेंगे. 

ये भी पढ़ें

GST Rate Hike: जानिए क्यों पनीर बटर मसाला कर रहा सोशल मीडिया पर ट्रेंड, क्या है इसका GST कनेक्शन!

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: राकेश झुनझुनवाला ने अपने पोर्टपोलियो में शामिल किया ये ऑटो स्टॉक, क्या आपके पास है ये शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: आईटी शेयरों की बिकवाली और वैश्विक संकेतों से शेयर मार्केट क्रैश; सेंसेक्स 1330 अंक लुढ़का, जानें गिरावट की वजह
आईटी शेयरों की बिकवाली और वैश्विक संकेतों से शेयर मार्केट क्रैश; सेंसेक्स 1330 अंक लुढ़का, जानें गिरावट की वजह
ट्रंप के 15% ग्लोबल टैरिफ से वॉल स्ट्रीट पर कोहराम, 800 अंक टूटा डाउ जोन्स, भारतीय शेयर बाजार क्रैश
ट्रंप के 15% ग्लोबल टैरिफ से वॉल स्ट्रीट पर कोहराम, 800 अंक टूटा डाउ जोन्स, भारतीय शेयर बाजार क्रैश
Dollar vs Rupee: क्रूड ऑयल में तेजी और डॉलर की मजबूती के आगे धराशायी रुपया, जानें क्यों नहीं रह पाई मजबूती
क्रूड ऑयल में तेजी और डॉलर की मजबूती के आगे धराशायी रुपया, जानें क्यों नहीं रह पाई मजबूती
March Bank Holiday: मार्च महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मार्च महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Lucknow Blue Drum Case:पिता की हत्या कर बेटे ने ड्रम में भरे शव के टुकड़े, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
AI Summit Row: IYC अध्यक्ष Uday Bhanu को 4 दिन की रिमांड, तिलक मार्ग थाने लाई पुलिस | Delhi Police
AI Summit Row: IYC अध्यक्ष Uday Bhanu को 4 दिन की पुलिस रिमांड | Delhi Police | Breaking
Bihar Assembly Ruckus: बिहार विधानसभा में संग्राम! लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष का भारी हंगामा |
AI Summit Row: IYC अध्यक्ष Uday Bhanu गिरफ्तार, कोर्ट से 7 दिन रिमांड की मांग | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'SIR के काम में सिविल जजों को भी लगाएं और जरूरत पड़ी तो...', बंगाल SIR पर SC का आदेश
'SIR के काम में सिविल जजों को भी लगाएं और जरूरत पड़ी तो...', बंगाल SIR पर SC का आदेश
बिहार: राज्यसभा चुनाव में BJP को भी AIMIM की जरूरत! किस ओर जाएगी ओवैसी की पार्टी?
बिहार: राज्यसभा चुनाव में BJP को भी AIMIM की जरूरत! किस ओर जाएगी ओवैसी की पार्टी?
खुली अमेरिका की पोल, ईरान से लड़ने पहुंचे जंगी जहाज पर भयंकर हालात, टॉयलेट के बाहर सैनिकों की लगीं लंबी लाइनें
खुली अमेरिका की पोल, ईरान से लड़ने पहुंचे जंगी जहाज पर भयंकर हालात, टॉयलेट के बाहर सैनिकों की लगीं लंबी लाइनें
PAK vs ENG Weather Update: बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? पाकिस्तान-इंग्लैंड मुकाबले से पहले मौसम पर आ गई बड़ी अपडेट
बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? पाकिस्तान-इंग्लैंड मुकाबले से पहले मौसम पर आ गई बड़ी अपडेट
Border 2: रिलीज के एक महीने बाद भी 'बॉर्डर 2' का नहीं हो रहा क्रेज कम, 5वें वीकेंड में धुआंधार बिके टिकट, बनाया ये रिकॉर्ड
रिलीज के एक महीने बाद भी 'बॉर्डर 2' का नहीं हो रहा क्रेज कम, 5वें वीकेंड में धुआंधार बिके टिकट
दूर रहता तो बच जाता ड्रग लॉर्ड... कैसे गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारा गया एल मेंचो, मैक्सिकन आर्मी का बड़ा खुलासा
दूर रहता तो बच जाता, गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारा गया ड्रग लॉर्ड एल मेंचो, मैक्सिकन आर्मी का खुलासा
किन लोगों के बैंक अकाउंट में आएंगे PF खाते में जमा रुपये? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
किन लोगों के बैंक अकाउंट में आएंगे PF खाते में जमा रुपये? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
बिहार में होगी 173 सिविल जज के पदों पर भर्ती, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया; जान लें डिटेल्स
बिहार में होगी 173 सिविल जज के पदों पर भर्ती, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया; जान लें डिटेल्स
Embed widget