एक्सप्लोरर

ITC Share Price: आईटीसी के शेयर ने पहली बार 400 रुपये के ऐतिहासिक लेवल को किया पार, 2023 में स्टॉक ने दिया 21% रिटर्न

ITC Stock Update: आईटीसी का तिमाही नतीजों का एलान होगा. साथ ही निवेशकों को होटल बिजनेस कारोबार के डिमर्जर का भी इंतजार है.

ITC Share Price: शेयर बाजार में सोमवार को आईटी सेक्टर के स्टॉक्स जब औंधे मुंह गिरकर कारोबार कर रहे थे. तब सिगरेट से लेकर एफएमसीजी, होटल्स और आईटी सेक्टर में मौजूद देश की कंपनी आईटीसी का शेयर ऐतिहासिक रिकॉर्ड हाई पर क्लोज हुआ है. आईटीसी का शेयर पहली बार 400 रुपये के लेवल को पार करते हुए 402 रुपये पर जा पहुंचा. आज का कारोबार खत्म होने पर आईटीसी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 400.15 रुपये पर बंद हुआ है.  

2023 में शेयर बाजार में जब भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला है. बैंकिंग आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है तो इस अवधि में आईटीसी के शेयर ने 21 फीसदी का रिटर्न पिछले साढ़े महीनों के दौरान दिया है.  बीते एक साल में आईटीसी के स्टॉक ने 48 फीसदी, 2 साल में 93 फीसदी और 3 साल में स्टॉक ने 112 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है. 

2021 में कंपनी के एजीएम में कंपनी के चेयरमैन संजीव पूरी ने कहा था कि कंपनी के शानदार ऑपरेशनल प्रदर्शन और 5 सालों में 50,000 करोड़ रुपये के डिविडेंड भुगतान के बाद भी आईटीसी का शेयर चढ़ नहीं रहा है. लेकिन बीते दो साल में निफ्टी में शामिल शेयरों में आईटीसी ने सभी शेयरों के मुकाबले निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है. 

आईटीसी का शानदार प्रदर्शन की बदौलत कई ब्रोकरेज हाउस शेयर को बेहद बुलिश हैं. जेपी मॉर्गन, नोमुरा, जेफ्फरीज, मोतीलाल ओसवाल ने 450 से 475 रुपये तक शेयर के जाने का टारगेट दिया है.  आने वाले दिनों में आईटीसी के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है. कंपनी अपने होटल बिजनेस कारोबार के डिमर्जर पर विचार कर रही है. तो कंपनी अपनी आईटी कंपनी आईटीसी इंफोटेक के भी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराये जाने की भी योजना है. कंपनी के चेयरमैन और एमडी संजीव पूरी इस बात के संकेत दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि अब इस प्लान को आगे बढ़ाने जा रहे हैं. इंडस्ट्री फिर से पटरी पर लौट चुकी है तो हम इसपर ( डिमर्जर) पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं. और जो भी शेयरहोल्डर्स के हित में होगा वो फैसला लिया जाएगा. 

आईटीसी के पास 113 होटल से जुड़ी प्रॉपर्टीज है. अगले कुछ तिमाही में और भी होटल शुरू करने की योजना है. आईटीसी सिगरेट बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है. इसके अलावा आईटीसी आईटी सेक्टर, के साथ एग्री बिजनेस, पेपरबोर्ड बिजनेस और एफएमसीजी कारोबार में भी मौजूद है.  

ये भी पढ़ें 

Akshaya Tritiya 2023: 20 साल पहले की अक्षय तृतीया से लेकर अब तक सोने की कीमतों में आई 1000 फीसदी का उछाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेयर बाजार में निवेशकों की डूबी लुटिया, ईरान-अमेरिका जंग ने किया बर्बाद; 41 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
शेयर बाजार में निवेशकों की डूबी लुटिया, ईरान-अमेरिका जंग ने किया बर्बाद; 41 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
ITR-U filing: 31 मार्च है आखिरी मौका! क्या होता है अपडेटेड रिटर्न? कौन इसे फाइल कर सकता है?
31 मार्च है आखिरी मौका! क्या होता है अपडेटेड रिटर्न? कौन इसे फाइल कर सकता है?
अडानी डिफेंस से भारतीय सेना को मिला ‘प्रहार’ LMG का तोहफा, 2000 यूनिट की डिलीवरी से बढ़ी ताकत; जानें डिटेल
अडानी डिफेंस से भारतीय सेना को मिला ‘प्रहार’ LMG का तोहफा, 2000 यूनिट की डिलीवरी से बढ़ी ताकत; जानें डिटेल
क्या क्रेडिट कार्ड से भी भरा जा सकता है इनकम टैक्स? जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस?
क्या क्रेडिट कार्ड से भी भरा जा सकता है इनकम टैक्स? जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस?

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
Chest Pain Causes: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
Embed widget