एक्सप्लोरर

ITC Demerger: आईटीसी के शेयरधारकों को होटल बिजनेस कारोबार के डिमर्जर को दी मंजूरी, स्टॉक तेजी के साथ बंद

ITC Update: आईटीसी के हर शेयरधारकों को पैरेंट कंपनी में 10 शेयर के बदले में होटल्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी आईटीसी होटल्स का एक शेयर दिया जाएगा.

ITC Hotels Demerger: एफएमसीजी, सिगरेट, आईटी और होटल सेक्टर से जुड़ी दिग्गज कंपनी आईटीसी लिमिटेड से होटल कारोबार से जुड़ी कंपनी आईटीसी होटल्स के डिमर्जर के फैसले पर शेयरधारकों ने अपनी मुहर लगा दी है. 99.6 फीसदी शेयरधारक होटल बिजनेस के डिमर्जर योजना के पक्ष में है जबकि महज 0.4 फीसदी शेयरधारकों ने इसके खिलाफ वोट किया है. 

आईटीसी ने स्टॉक एक्सचेंज के पास फाइल किए गए रेग्यूलेटरी फाइलिंग में कहा, आईटीसी और आईटीसी होटल्स के शेयरधारकों और क्रेडिटर्स के बीच स्कीम ऑफर अरेंजटमेंट की मंजूरी के लिए ई-वोटिंग हुई जिसमें डिमर्जर को मंजूरी दे दी गई है. शेयरधारकों से मंजूरी मिलने के बाद पैरेंट कंपनी से आईटीसी होटल्स को अलग कर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराया जाएगा. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने कंपनी के सामान्य शेयरधारकों की बैठक बुलाने का आदेश दिया था. 

बीते वर्ष 14 अगस्त 2023 को कंपनी के बोर्ड की बैठक हुई थी जिसमें स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी थी जिसमें ये तय किया गया कि आईटीसी के हर शेयरधारकों को पैरेंट कंपनी में 10 शेयर के बदले में होटल्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी आईटीसी होटल्स का एक शेयर दिया जाएगा. डिमर्जर की प्रक्रिया पूरा होने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों, सेबी, एनसीएलटी और दूसरे रेग्यूलेटरी अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद आईटीसी होटल्स की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होगी. 

होटल बिजनेस वाली कंपनी में 40 फीसदी हिस्सेदारी पैरेंट कंपनी के पास रहेगी. बाकी 60 फीसदी हिस्सेदारी आईटीसी के शेयरधारकों के पास होगी. एक रुपये शेयर का फेस वैल्यू होगा. आईटीसी ने अपने बयान में कहा था कि होटल कारोबार तेजी के साथ बढ़ते हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अलग इकाई के रूप में ग्रोथ करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने कहा कि नई होटल इकाई का फोकस बिजनेस के साथ कैपिटल फॉर्मेशन पर रहेगा. आईटीसी की संस्थागत ताकत, ब्रांड इक्विटी और गुडविल का फायदा उसे मिलता रहेगा. देशभर में 70 स्थानों पर आईटीसी के 11,600 कमरों साथ 120 होटल्स मौजूद है.

इससे पहले आईटीसी का शेयर आज के सत्र में 1.19 फीसदी के उछाल के साथ 435.40 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Defence Stocks Rally: दो दिनों की बड़ी गिरावट के बाद डिफेंस स्टॉक्स बने रॉकेट, पीएम मोदी के भरोसे के बाद लौटी रौनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget