एक्सप्लोरर

पहली बार भरने जा रहे इनकम टैक्स रिटर्न? इन टिप्स से भगाएं डर और बनें स्मार्ट टैक्सपेयर

ITR Filing Lessons: पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. इससे उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी.

ITR Filing: वित्त वर्ष 2023-24 और असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया चल रही है. हर साल की तरह इस साल भी ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है तो पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल कर रहे हैं. पहली बार आईटीआर फाइल करने वाले लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इससे गलती की संभावना बहुत कम हो जाती है. इसमें टैक्सेबल इनकम की गणना से लेकर सही आईटीआर फॉर्म चुनने जैसी जरूरी बातें शामिल है.

पहली बार आईटीआर फाइल करते वक्त इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी-

1. टैक्सेबल इनकम का सही कैल्कुलेशन है जरूरी-

पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपकी  ग्रॉस सैलरी कितनी है. इसमें आपके वेतन के साथ ही अन्य स्रोतों से होने वाली कमाई को भी शामिल करें.

2. नए टैक्स रिजीम vs पुरानी टैक्स रिजीम

पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जा रहे हैं तो नई टैक्स रिजीम और ओल्ड टैक्स रिजीम में से किसी एक के चुनाव से पहले की एक्सपर्ट की सलाह लें. दोनों के टैक्स बेनिफिट के बारे में सही तरह से जान लें. इसके लिए आप ऑनलाइन टैक्स कैलकुलेटर की भी मदद ले सकते हैं. बता दें कि न्यू टैक्स रिजीम डिफॉल्ट ऑप्शन है. अगर आप दोनों में से किसी भी विकल्प का चुनाव नहीं करते हैं तो आपका रिटर्न नए टैक्स रिजीम के तहत फाइल होगा.

3. फॉर्म-16 आईटीआर फाइलिंग के लिए है जरूरी

हर नौकरीपेशा व्यक्ति की कंपनी (नियोक्ता) 15 जून तक सभी कर्मचारियों के लिए फॉर्म-16 जारी कर देती है. इस फॉर्म में कर्मचारी की ग्रॉस सैलरी के साथ ही टैक्सेबल इनकम, टीडीएस और टैक्स डिडक्शन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती है. यह सभी डिटेल्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आवश्यक है.

4. फॉर्म 26AS को रिव्यू करना है जरूरी

पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले लोगों के लिए फॉर्म 26AS की जांच करना भी जरूरी है. इस फॉर्म को आप इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें आपकी इनकम के साथ काटे गए टीडीएस के डिटेल्स भी मौजूद होते हैं. फॉर्म-16 से फॉर्म 26AS का मिलान करना आवश्यक है.

5. एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट की जांच करना है आवश्यक

एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है. इसके जरिए आपको बैंक एफडी या डिपॉजिट से होने वाली कमाई, डिविडेंड, म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन, फॉरेन रेमिटेंस आदि अन्य स्रोतों से होने वाली कमाई के बारे में जानकारी मिलती है. इस डॉक्यूमेंट को भी इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.

6. सही आईटीआर फॉर्म का चुनाव है जरूरी

बता दें कि इनकम टैक्स विभाग ITR-1 से लेकर ITR-4 के बीच चार तरह का आईटीआर फॉर्म जारी करता है. सैलरीड क्लास आईटीआर-1 या आईटीआर-2 फॉर्म का चुनाव कर सकते हैं. जिन सैलरीड क्लास व्यक्तियों की सैलरी 50 लाख रुपये से कम है वह आईटीआर-1 फॉर्म यानी सहज का चुनाव कर सकते हैं. इसके साथ ही आपके पास केवल एक घर, एग्रीकल्चर इनकम 5000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं जिन लोगों की सैलरी 50 लाख रुपये से अधिक है वह आईटीआर-2 फॉर्म का चुनाव कर सकते हैं. ध्यान रखें कि यह कमाई बिजनेस या प्रोफेशन इनकम नहीं होनी चाहिए.

7. इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

पैन कार्ड, आधार कार्ड, निवेश के प्रूफ, होम लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट आदि की जरूरत आईटीआर फाइल करते समय पड़ती है.

8. आईटीआर वेरिफाई करना है आवश्यक

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद उसे 30 दिनों के भीतर वेरीफाई करना आवश्यक है. इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों में से किसी भी माध्यम को चुन सकते हैं.  

ये भी पढ़ें-

IPO Listing: जीईएम एनवायरो मैनेजमेंट के शेयरों की हुई जबरदस्त लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 90 फीसदी का मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
Embed widget