एक्सप्लोरर

Income Tax Return: निष्क्रिय पैन कार्ड से भी भर सकते हैं ITR, इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट ने बताया तरीका 

ITR Filing: अगर आपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो भी आप निष्क्रिय पैन कार्ड से आईटीआर फाइल कर सकते हैं. यहां तरीका बताया गया है कि कैसे ये काम किया जा सकता है. 

Income Tax Department: अगर आपने 30 जून 2023 तक आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं कराया है या भूल गए हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो चुका है. ऐसे में आयकर विभाग ने जानकारी है कि अगर निष्क्रिय हुआ पैन कार्ड भी है तो भी आप आईटीआर फाइल कर सकते हैं.  इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. इसके बाद पेनल्‍टी के साथ रिटर्न भरने की अनुमति दी जाएगी. 

टैक्‍स डिपॉर्टमेंट ने अपने वेबसाइट पर जानकारी दी है कि आयकर रिटर्न तब भी फाइल किया जा सकता है, जब आधार पैन से लिंक नहीं हो या फिर जब पैन निष्क्रिय हो गया है. आयकर विभाग ने कहा कि जल्‍द से जल्‍द अपना आईटीआर फाइल कर दें.  

निष्क्रिय पैन कार्ड से कैसे फाइल करें आईटीआर

एक्‍सपर्ट के मुताबिक, ITR ई-फाइलिंग पोर्टल किसी व्यक्ति को ITR दाखिल करते समय अपने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य नहीं करता है. इसका मतलब यह है कि भले ही आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है, आईटीआर ई-फाइलिंग पोर्टल आपको किसी भी समय अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने से नहीं रोकेगा. 

एक्‍सपर्ट कहते हैं कि पैन निष्क्रिय होने पर भी आईटीआर दाखिल करने के प्रोसेस में कोई अंतर नहीं आता है. कोई व्यक्ति आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपने खाते में लॉग इन कर सकता है. लॉग इन करने के बाद पहले ई-फाइल पर जाएं और फिर इनकम टैक्स रिटर्न पर जाएं, जिसके बाद आप आईटीआर भरने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. कोई भी एक पैन कार्ड के साथ यह प्रोसेस शुरू कर सकता है. 

30 दिन के भीतर वेरिफाई करना जरूरी 

अगर आपने रिटर्न भर दिया है तो ITR को वेरिफाई करना अनिवार्य है.  आयकर विभाग कानून आईटीआर भरने के 30 दिन के भीतर वेरिफाई करने की अनुमति देता है. अगर 30 दिन के भीतर इसे वेरिफाई नहीं किया जाता है तो आपका इनकम टैक्‍स रिटर्न भरना हुआ नहीं माना जाएगा. 

आधार ओटीपी से नहीं होगा वेरिफाई 

अगर पैन कार्ड निष्क्रिय हो चुका है और उससे आईटीआर फाइल किया है तो आप आधार ओटीपी से इसे वेरिफाई नहीं कर सकते हैं, क्‍योंकि आपका पैन आधार से लिंक नहीं किया गया है. कोई व्यक्ति अन्य सत्यापन विधियों का उपयोग कर सकता है जैसे ITR V की एक साइन की गई कॉपी सीपीसी, बैंगलोर को भेजना या आईटीआर सत्यापन के लिए नेट बैंकिंग, एटीएम आदि के माध्यम से वेरिफाई करना. 

नहीं मिलेगा रिफंड 

टैक्‍स एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो आप आईटीआर तो भर सकते हैं, लेकिन आप रिफंड के लिए योग्‍य नहीं होंगे. इसका मतलब है कि टैक्‍स रिफंड पर रिफंड और ब्‍याज टैक्‍स डिपॉर्टमेंट की ओर से नहीं जारी किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

IPOs Next Week: अगले सप्‍ताह गर्म रहेगा बाजार, SBFC फाइनेंस समेत इन पांच कंपन‍ियों का आएगा IPO, दो की लिस्टिंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चावल से लेकर आलू-प्याज हर चीज भेजी जाएगी, जंग की आग में धधक रहे मिडिल-ईस्ट को खाना भेजता रहेगा भारत
चावल से लेकर आलू-प्याज हर चीज भेजी जाएगी, जंग की आग में धधक रहे मिडिल-ईस्ट को खाना भेजता रहेगा भारत
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच पड़ोसी देश मांग रहे भारत से तेल, रिक्वेस्ट पर सरकार ने दिया ये जवाब
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच पड़ोसी देश मांग रहे भारत से तेल, रिक्वेस्ट पर सरकार ने दिया ये जवाब
ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Eid Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूजर कंफ्यूज.. सच है या AI? पेड़ पर हजारों पक्षियों का ऑर्केस्ट्रा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यूजर कंफ्यूज.. सच है या AI? पेड़ पर हजारों पक्षियों का ऑर्केस्ट्रा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, JPSC में डिप्टी कलेक्टर भर्ती शुरू; जानें पूरी डिटेल
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, JPSC में डिप्टी कलेक्टर भर्ती शुरू; जानें पूरी डिटेल
Embed widget