एक्सप्लोरर

Jan Aushadhi Kendra: जन औषधि सेंटर पर मिलेगा 50 जड़ी बूटियों से तैयार स्पेशल च्यवनप्राश, जानें क्या है ख़ासियत

अब प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों पर आपको जन औषधि स्पेशल च्यवनप्राश भी मिलेगा, जिसे लगभग 50 जड़ी बूटियों और मसालों के मिश्रण से तैयार किया गया है.

Jan Aushadhi Special Chyawanprash : केंद्र की मोदी सरकार (Modi Goernment) ने देश के गरीब लोगों पर महंगी दवाइयों के बोझ को हटाने के लिए शानदार पहल की हुई है. सरकार ने देश में पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना (PM Bhartiya Jan Aushadhi Pariyojana) के तहत प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों (PM Jan Aushadhi Kendra - PMBJK ) खोलने का अभियान चला रखा है. अब इन केंद्रों पर मिलने वाली दवाओं की सूची में एक और नया नाम जन औषधि स्पेशल च्यवनप्राश (Jan Aushadhi Special Chyawanprash) का जुड़ गया है.

स्पेशल च्यवनप्राश लॉन्च

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के तहत फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) ने नया प्रोडक्ट जन औषधि स्पेशल च्यवनप्राश लॉन्च किया है. यह स्पेशल च्यवनप्राश अब पूरे देश के सभी जन औषधि केंद्रों पर उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा. यह च्यवनप्राश बाजार में उपलब्ध अन्य च्यवनप्राश की तुलना में कम कीमत पर मिलेगा.

50 जड़ी बूटियों से तैयार 

आपको बता दे कि, यह स्पेशल च्यवनप्राश एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पेस्ट है, जिसे लगभग 50 जड़ी बूटियों और मसालों के मिश्रण से तैयार किया है. हर आयु वर्ग के लोगों इस च्यवनप्राश का सेवन कर सकते है. इससे इम्यूनिटी बेहतर हो सकेगी. एंटीऑक्सीडेंट पेस्ट होने के कारण यह च्यवनप्राश कई तरह की गंभीर बीमारियों कैंसर, हार्ट डिजीज, तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों और मौसम के बदलाव से होने वाली बीमारियों से बचाने में आपकी मदद कर सकता है.

केंद्रों पर इतनी दवाएं मौजूद 

साल 2015 से प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना योजना चलाई जा रही है. जन औषधि केंद्रों पर सभी को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं मिलती है. इन केंद्रों पर 1,759 से ज्यादा दवाएं और 280 सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हैं. इन केंद्रों पर सिर्फ 1 रुपये में सैनिटरी पैड खरीदा जा सकता है.

अब तक 9 हजार केंद्र खुले 

देशभर में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत आने वाले औषधि विभाग (Aushadhi Department) की ओर से अभी तक 9 हजार जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं. जहां पर ब्रांडेड कंपनियों की तुलना में 50 से 90 फीसदी कम दामों पर दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अब यहां जन औषधि स्पेशल च्यवनप्राश भी मिलने जा रहा है.

गरीबों को मिले लाभ

सरकार का मुख्य उदेश्य गरीब और असहाय लोगों को सस्ते और कम दामों में दवाइयां उपलब्ध करना है. इन औषधि केंद्रों में जेनरिक दवाइयां बहुत कम दाम पर मिलती है. सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर कोने तक जन औषधि केंद्र खोला जाए.

यह भी पढ़ें 

सालों से इंतजार कर रहे घर खरीदारों को राहत, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इतने फ्लैट्स के रजिस्ट्रेशन को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget