एक्सप्लोरर

Jeff Bezos House: जिस घर से शुरू हुई जेफ बेजोस और अमेजन की कहानी वो अब बिकने की कगार पर

Amazon House For Sale: जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी स्कॉट सिएटल के पास इसी मकान में किराए पर रहते थे. उन्होंने इसी घर के गैरेज से अमेजन की शुरुआत की थी.

Amazon House For Sale: दुनिया की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कंपनी अमेजन से जुड़ा एक अहम हिस्सा अब बिकने जा रहा है. हम बात कर रहे हैं, उस घर की जहां से अमेजन की शुरुआत हुई. इस एक मंजिला इमारत के साथ अमेजन का इतिहास जुड़ गया. अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और उनकी पत्नी मैकेंजी स्कॉट (MacKenzie Scott) 1990 के दशक के मध्य में सिएटल (Seattle) के पास एक मंजिला मकान में किराए पर रहते थे. इसमें तीन बेडरूम थे. उन्होंने इसी घर के गैरेज से ऑनलाइन किताबें बेचना शुरू किया और यहीं से शुरू हुई वो कंपनी जो अब दुनियाभर में ई-कॉमर्स सेक्टर में दबदबा रखती है. 

23 लाख डॉलर की भारी भरकम कीमत मांगी गई

जानकारी के मुताबिक, इस घर को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. फिलहाल इसके लिए किसी ने भी बोली नहीं लगाई है. मगर, घर के लिए लगभग 23 लाख डॉलर की भारी भरकम कीमत मांगी गई है. इसी घर में जेफ बेजोस ने ऑनलाइन शॉपिंग दिग्गज अमेजन की स्थापना की थी. इसके बिक्री विज्ञापन में भी इसका जिक्र किया गया है. इसमें कहा गया है कि यह घर एक भाग्यशाली खरीदार को इंटरनेट इतिहास का एक टुकड़ा रखने का मौका दे रहा है.

शुरुआत में यहीं से किताबें बेचते थे बेजोस 

ऐसा माना जाता है कि उस समय घर के गैरेज में केवल एक कंप्यूटर, कुछ ऑफिस की सामग्री और एक दरवाजे से निर्मित डेस्क थी. इस छोटे से सेट अप के साथ जेफ बेजोस ने अमेजन को लॉन्च कर दिया था. शुरुआत में कंपनी सिर्फ किताबें बेचती थी. अमेजन का कहना है कि पहली किताब का शीर्षक 'फ्लुइड कॉन्सेप्ट्स एंड क्रिएटिव एनालॉजीज: कंप्यूटर मॉडल्स ऑफ द फंडामेंटल मैकेनिज्म ऑफ थॉट' था. मगर, अगले कुछ ही सालों में यह दुनिया भर में ऑनलाइन खरीदारों की पहली च्वॉइस बन गई. आज की बात करें तो फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 1.6 ट्रिलियन डॉलर हो चुका है. 

घर में बेजोस युग के ज्यादा निशान बाकी नहीं

एजेंट की लिस्टिंग के अनुसार, 1,540 वर्ग फुट (143 वर्ग मीटर) के इस घर की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख डॉलर है. इस घर में 2001 में हल्के फुल्के बदलाव किए गए थे. इसलिए फिलहाल बेजोस युग के ज्यादा निशान बाकी नहीं हैं. मगर, तस्वीरें दिखाती हैं कि गैरेज में 'amazon.com' के पहले बैनर को दोबारा से बनाया गया है. बेजोस ने सबसे पहले इसे ही इस्तेमाल किया था.

ये भी पढ़ें 

GIFT IFSC: गिफ्ट आईएफएससी में इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भारतीय कंपनियों की सीधी लिस्टिंग को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधर अमेरिका ने ईरानी पर दागी मिसाइलें, इधर हांफ रहे तेल कंपनियों के शेयर; 6% तक लुढ़का OMC स्टॉक
उधर अमेरिका ने ईरानी पर दागी मिसाइलें, इधर हांफ रहे तेल कंपनियों के शेयर; 6% तक लुढ़का OMC स्टॉक
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका
Iran-Israel War: तेल की बढ़ती कीमतों से भारत को कितना नुकसान? क्या रुक सकती है क्रूड की सप्लाई?
तेल की बढ़ती कीमतों से भारत को कितना नुकसान? क्या रुक सकती है क्रूड की सप्लाई?
ईरान वॉर से स्टॉक मार्केट में हड़कंप लेकिन तेजी से भागा ये शेयर, निवेशकों को कराया जबरदस्त मुनाफा
ईरान वॉर से स्टॉक मार्केट में हड़कंप लेकिन तेजी से भागा ये शेयर, निवेशकों को कराया जबरदस्त मुनाफा

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
Embed widget