एक्सप्लोरर

Whatsapp पर Jio Mart की सर्विस इन शहरों में शुरू, जानें नंबर और खरीदारी की प्रक्रिया

जियो मार्ट ने अपनी सर्विस को व्हॉट्सएप पर देने के लिए नंबर जारी कर दिया है. इसके जरिए ग्राहक आसपास के किराना या जियो मार्ट स्टोर से ग्रॉसरी ऑर्डर कर सकते हैं.

नई दिल्लीः फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच पिछले हफ्ते ही साझेदारी की डील हुई है जिसके तहत फेसुबक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी 5.7 बिलियन डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये में खरीदी है. इस डील के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस रिटेल और व्हॉट्सएप ने भी एक व्यापारिक साझेदारी का करार किया है. चूंकि व्हॉट्सएप भी फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी है और रिलायंस रिटेल के अंतर्गत जियो मार्ट आता है तो जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ फेसबुक की डील के तहत जियो मार्ट ने अपनी सर्विसेज भी व्हॉट्सअप के जरिए देने की शुरुआत कर दी है.

जियो मार्ट ने जारी किया व्हॉट्सअप नंबर रिलायंस के वेंचर जियो मार्ट ने व्हॉट्सएप नंबर जारी कर दिया है और ये नंबर 88500 08000 है. इस नंबर के जरिए आप घर बैठे-बैठे ग्रॉसरी यानी किराना के सामान के ऑर्डर कर सकते हैं. हालांकि अभी होम डिलीवरी की सुविधा नहीं शुरू की गई है, ग्राहक ऑर्डर करने के बाद किराना स्टोर या जियो मार्ट स्टोर पर जाकर सामान ला सकते हैं.

कहां शुरू हुई है ये सर्विस अभी जियो मार्ट ने मुंबई के सबअर्बन क्षेत्रों जैसे नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे में ये सर्विस शुरू की है.

क्या है पूरा प्रोसेस सबसे पहले जियो मार्ट का व्हॉट्सअप नंबर 88500 08000 अपने स्मार्टफोन में सेव कर लें. इसके बाद जियोमार्ट व्हॉट्सएप नंबर सेव करने वाले ग्राहक के चैट विंडो पर एक लिंक भेजेगा जो कि सिर्फ 30 मिनट तक एक्टिव रहेगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद कस्टमर को एक नया पेज ओपन करना होगा जिसपर कस्टमर को अपना पता और फोन नंबर जैसी कुछ जानकारी सेव करनी होगी. जरूरी डिटेल भरने के बाद जियो मार्ट ग्राहक के व्हॉट्सएप पर अपने यहां मौजूद सामानों की एक लिस्ट भेजेगी. कस्टमर उस सामान की लिस्ट में से अपने पसंदीदा सामान को चुनकर ऑर्डर भेज देगा. इसके बाद कस्टमर का ऑर्डर और उसकी डिटेल्स जियो मार्ट या आसपास के किराना स्टोर को भेज दिए जाएंगे. सबसे आखिर में कस्टमर को उसी व्हॉट्सएप नंबर पर ये जानकारी मिल जाएगी कि आसपास के किस किराना दुकान या जियो मार्ट स्टोर को उसका ऑर्डर भेजा गया है और वो कितनी देर में उस ऑर्डर को जाकर ले सकता है.

फिलहाल कैश में होगा पेमेंट फिलहाल ग्राहकों को कैश में पेमेंट करना होगा स्टोर से खुद जाकर अपना ऑर्डर लेना होगा.

इस सुविधा को फिलहाल मुंबई के तीन सबअर्बन में शुरू किया है जिनके नाम ऊपर बताए जा चुके हैं. रिलायंस की योजना इस सर्विस को पूरे देश में लागू करने की है और आगे चलकर इस सर्विस में काफी कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, पहले स्थान पर रिलायंस का कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-Israel War: तेल की बढ़ती कीमतों से भारत को कितना नुकसान? क्या रुक सकती है क्रूड की सप्लाई?
तेल की बढ़ती कीमतों से भारत को कितना नुकसान? क्या रुक सकती है क्रूड की सप्लाई?
ईरान वॉर से स्टॉक मार्केट में हड़कंप लेकिन तेजी से भागा ये शेयर, निवेशकों को कराया जबरदस्त मुनाफा
ईरान वॉर से स्टॉक मार्केट में हड़कंप लेकिन तेजी से भागा ये शेयर, निवेशकों को कराया जबरदस्त मुनाफा
Holika Dahan Bank Holiday: होलिका दहन पर किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक? ब्रांच जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट
होलिका दहन पर किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक? ब्रांच जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट
ईरान वॉर और US-इजरायल के उगलते शोलों से सहमा रुपया, भारत पर बढ़ा महंगाई का खतरा
ईरान वॉर और US-इजरायल के उगलते शोलों से सहमा रुपया, भारत पर बढ़ा महंगाई का खतरा

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
Embed widget