एक्सप्लोरर

JioCinema Prize: ओडिशा, बिहार और राजस्थान के इन लोगों की चमकी किस्मत, जियो से सबको मिली कार

Jeeto Dhan Dhana Dhan: टाटा आईपीएल 2023 के दर्शकों के बीच जियो सिनेमा काफी लोकप्रियता हासिल कर चुका है. यह आईपीएल का आधिकारिक डिजिटल प्रसारण प्लेटफॉर्म है...

मुकेश अंबानी के डिजिटल प्रसारण मंच जियो सिनेमा (JioCinema) के दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. टाटा आईपीएल 2023 (Tata IPL 2023) के फ्री प्रसारण ने इस मंच को काफी लोकप्रिय बनाया है. यहां न सिर्फ क्रिकेटप्रेमी बिना शुल्क के आईपीएल का आनंद उठा रहे हैं, बल्कि उन्हें बंपर पुरस्कार भी मिल रहे हैं. इसी सिलसिले में ओडिशा, बिहार और राजस्थान के चार लोगों की किस्मत चमकी है, जिन्हें जियो सिनेमा की ओर से पुरस्कार में नई कारें मिली हैं.

इन लोगों को मिली कारें

जियोसिनेमा ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि ओडिशा के मयूरभंज जिले के रहने वाले भीमसेन मोहंता पहले क्रिकेट प्रेमी हैं, जिन्होंने ‘जीतो धन धना धन’ प्रतियोगिता में कार जीती है. मोहंता के अलावा ओडिशा के कटक निवासी सिद्धार्थ शंकर साहू, बिहार के लखीसराय के धीरेंद्र कुमार और राजस्थान के पाली के महेंद्र सोनी को भी पुरस्कार में नई कारें मिली हैं.

मैच के दौरान मिलता है मौका

जियो सिनेमा ने आज ही उन चार विजेताओं की घोषणा की, जिन्होंने 8 और 9 अप्रैल को खेले गए टाटा आईपीएल 2023 की प्रतियोगिताओं में कार जीती हैं. जियो-सिनेमा की ‘जीतो धन धना धन’ प्रतियोगिता में कोई भी दर्शक कार जीत सकता है. इसके लिए जियो सिनेमा पर आईपीएल के मैच देखने के दौरान ही दर्शकों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलता है.

ऐसे ले सकते हैं हिस्सा

बयान के अनुसार, मैच के दौरान दर्शकों को अपने फोन को पोर्ट्रेट मोड में रखना होता है. इस दौरान स्क्रीन के नीचे एक चैट बॉक्स खुलता है, जहां हर ओवर से पहले एक सवाल पूछा जाता है. दर्शक चार विकल्पों मे से किसी एक का चयन करके जवाब दे सकते हैं. मैच के दौरान सबसे ज़्यादा सही जवाब देने वाले दर्शकों के पास कार जीतने का मौका होता है. कार के अलावा, प्रतियोगिता में दर्शकों को स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ स्पीकर, ब्लूटूथ नेकबैंड और वायरलेस इयरफोन जैसे कई और पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलता है.

कार जीतकर खुश हैं मोहंता

बयान में बताया गया है कि ‘जीतो धन धना धन’ के पहले विजेता 36 वर्षीय भीमसेन मोहंता पुलिस विभाग में काम करते हैं. मोहंता गुजरात टाइटन्स के साथ - साथ स्पिन के जादूगर राशिद खान के बड़े फैन हैं. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जियो-सिनेमा पर ‘जीतो धन धना धन’ में कार जीती है, मैं अपनी पसंदीदा टीम गुजरात टाइटंस के मैच जियो सिनेमा पर उड़िया भाषा में देखता हूं.

इस कारण हो रहा लोकप्रिय

टीवी पर क्रिकेट देखने का अंदाज पुराना पड़ता जा रहा है, लेकिन नए दर्शक नए तरीके से तथा और ज्यादा इंटरेक्टिविटी के साथ मनोरंजन चाहते हैं. जियो सिनेमा की “जीतो धन धना धन” जैसी प्रतियोगिता उनकी उम्मीदों पर खरी उतरती है. आईपीएल के मैचों की क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री की वजह से बड़ी संख्या में दर्शक टीवी छोड़ जियो सिनेमा का रुख कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आर्थिक मोर्चे पर डबल राहत, महंगाई के बाद औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े ने भी किया खुश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget