एक्सप्लोरर

Multibagger IPO: इस आईपीओ के इन्वेस्टर्स की तो लग गई लॉटरी, लिस्ट होते ही पैसा हुआ डबल

Best IPO of 2023: इस एसएमई आईपीओ को बाजार में इन्वेस्टर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसे इन्वेस्टर्स ने 700 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया...

शेयर बाजार इन दिनों लगातार रिकॉर्ड बनाए जा रहा है. पिछले सप्ताह निफ्टी ने पहली बार 20 हजार अंक के स्तर को पार किया. सप्ताह के दौरान दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने नया रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया. इसका फायदा आईपीओ बाजार को भी हो रहा है और लगातार बाजार में कंपनियां इनिशियल ऑफर लेकर आ रही हैं.

इस आईपीओ ने कर दिया हैरान

हाल-फिलहाल में बाजार में आए लगभग सभी आईपीओ को इन्वेस्टर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन उनमें से कुछ ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. एक आईपीओ है Kahan Packaging का. इस आईपीओ ने कुछ ऐसा प्रदर्शन किया है, जो हैरान करने वाला है. आईपीओ के ओपन होते ही पहले इन्वेस्टर्स उसे खरीदने पर टूट पड़े और जब उसके बाद शेयरों की बाजार में लिस्टिंग हुई तो शायद ऐसा रिकॉर्ड बन गया, जो पहले कभी न हुआ हो!

इस छोटे आईपीओ का साइज

पैकेजिंग कंपनी के इस आईपीओ का साइज 5.76 करोड़ रुपये था और इश्यू में 7.2 लाख इक्विटी शेयर शामिल थे. कंपनी ने आईपीओ के लिए 80 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया था और उसके एक लॉट में 1600 शेयर थे. इस तरह इन्वेस्टर को बोली लगाने के लिए कम से कम 1.28 लाख रुपये की जरूरत थी. लॉट प्राइस इतना ज्यादा होने के बाद भी उसे ताबड़तोड़ सब्सक्राइब किया गया.

सब्सक्रिप्शन के मामले में रिकॉर्ड

Kahan Packaging IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 6 सितंबर को खुला और 8 सितंबर तक खुला रहा. आईपीओ के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 13 सितंबर को फाइनल हुआ और उसके बाद 15 सितंबर को शेयरों की लिस्टिंग हुई. Kahan Packaging के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर हुई. इस आईपीओ को 700 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया. यह किसी भी एसएमई आईपीओ को अब तक मिला सबसे तगड़ा सब्सक्रिप्शन है.

90 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग

कंपनी ने आईपीओ के बाद बाजार में लिस्ट होते ही दूसरा रिकॉर्ड भी बना दिया. 80 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले के Kahan Packaging के शेयर बाजार में 90 फीसदी के जबरदस्त प्रीमियम के साथ 152 रुपये पर लिस्ट हुए. इसका मतलब हुआ कि लिस्ट होते ही आईपीओ के इन्वेस्टर 90 फीसदी के फायदे में आ गए. लिस्टिंग के बाद शेयर पर अपर सर्किट भी लगा और इस तरह से कुल रिटर्न 100 फीसदी पर पहुंच गया. मतलब आईपीओ के इन्वेस्टर्स के पैसे पहले ही दिन डबल हो गए.

ये भी पढ़ें: रॉकेट बने हैं अंबानी के ये 10 शेयर, अप्रैल से अबतक 70 पर्सेंट तक मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस और सेना की फायरिंग में 19 की मौत
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस-सेना की फायरिंग में 19 की मौत
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
Embed widget