एक्सप्लोरर

Market Outlook: कर्नाटक में भाजपा की हार पर रिएक्ट करेगा बाजार? जानें इस सप्ताह किन बातों का हो सकता है असर

Market This Week: बीता सप्ताह चुनाव परिणामों वाला रहा और कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा... आइए जानते हैं कि क्या इस सप्ताह बाजार इससे प्रभावित होगा?

पिछला सप्ताह घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) के लिए भले ही ठीक-ठाक रहा, लेकिन केंद्र में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए ठीक नहीं रहा. बीते सप्ताह के दौरान प्रमुख दक्षिणी राज्य कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के नतीजे (Karnataka Election Results) सामने आए और केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी सत्ता संभाल रही भाजपा को करारी हार मिली. परिणाम के बाद सोमवार को पहली बार बाजार में कारोबार होगा. वहीं इस सप्ताह के दौरान कई अन्य बड़े फैक्टर्स भी हैं, जिनका बाजार की चाल पर असर दिख सकता है.

ऐसा होगा कर्नाटक का असर

आम तौर पर ऐसा देखा जाता है कि शेयर बाजार राजनीतिक बदलाव के प्रति संवेदनशील होता है. बीते सप्ताह कर्नाटक राज्य के चुनाव के नतीजे सामने आए. कर्नाटक कारोबार के लिहाज से अहम भारतीय राज्य है और वहां नई सरकार बनने जा रही है. राज्य में भाजपा सत्ता से बाहर हुई है और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. अमूमन ऐसे परिणाम बाजार पर नकारात्मक असर दिखाते हैं, लेकिन बाजार के विश्लेषकों का कहना है कि सोमवार को शायद ही बाजार पर इसका असर हो, क्योंकि नतीजे एक्जिट पोल के अनुरूप हैं और बाजार इस अनुमान को पहले से ही पचा चुका है.

इन आंकड़ों पर रिएक्ट करेगा बाजार

बीते सप्ताह की बात करें तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 973.61 अंक यानी 1.59 फीसदी चढ़कर 62 हजार अंक के पार निकल गया था. वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 18,315 अंक के पास जाकर बंद हुआ था. बीते सप्ताह के दौरान कर्नाटक चुनाव परिणाम के अलावा कुछ बड़े आर्थिक आंकड़े भी जारी हुए थे. मार्च में औद्योगिक उत्पादन (IIP) की वृद्धि दर 1.1 फीसदी रही, जो 5 महीने में सबसे कम है. वहीं दूसरी ओर खुदरा महंगाई (CPI) की दर अप्रैल महीने में कम होकर 4.7 फीसदी पर आ गई, जो बीते 18 महीने में सबसे कम है. ये आंकड़े शुक्रवार को जारी हुए, इस कारण इनका सही असर सोमवार को ही देखने को मिलेगा.

ये कंपनियां जारी करेंगी परिणाम

सोमवार यानी 15 मई से शुरू हो रहे इस कारोबारी सप्ताह के दौरान कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं. इन कंपनियों में बैंक ऑफ बड़ौदा, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, जेएसडब्ल्यू स्टील, गेल, एनटीपीसी, आईटीसी, पावरग्रिड कॉरपोरेशन जैसे नाम शामिल हैं. इन कंपनियों का मार्च तिमाही के दौरान प्रदर्शन कैसा रहता है, बाजार पर इस बात का सीधा असर दिख सकता है.

बाजार के पक्ष में है एफपीआई का रुख

बाजार पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के रुख का भी असर हो सकता है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने 2 मई से 12 मई के दौरान भारतीय शेयर बाजार में 23,152 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है. इससे पहले अप्रैल में उन्होंने शेयरों में 11,630 करोड़ रुपये और मार्च में 7,936 करोड़ रुपये डाले थे. इस तरह देखें तो एफपीआई का रुख सकारात्मक बना हुआ है, जो बाजार के लिए मददगार साबित होगा.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह कमाई कराने वाले हैं ये 10 शेयर, Tata और HDFC जैसे बड़े नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेयर बाजार में उछाल लेकिन रुपये का निकला दम, ईरान टेंशन के बाद 94 का छुआ आंकड़ा, जानें क्या होगा असर
शेयर बाजार में उछाल लेकिन रुपये का निकला दम, ईरान टेंशन के बाद 94 का छुआ आंकड़ा, जानें क्या असर
Dividend Alert: हर शेयर पर मिलेगा 12 रुपये का डिविडेंड... इस कंपनी ने किया ऐलान, निवेशकों की हुई मौज
हर शेयर पर मिलेगा 12 रुपये का डिविडेंड... इस कंपनी ने किया ऐलान, निवेशकों की हुई मौज
Stock Market 25 March: शेयर मार्केट में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,429 अंक उछला; निफ्टी 23,358 के पार
शेयर मार्केट में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,429 अंक उछला; निफ्टी 23,358 के पार
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की गिरती कीमतों पर लगा ब्रेक, एक झटके में सोना 5,400 और चांदी 12,500 रुपये उछली; जानें आपके शहर का ताजा रेट...
सोने-चांदी की गिरती कीमतों पर लगा ब्रेक, एक झटके में सोना 5,400 और चांदी 12,500 रुपये उछली; जानें आपके शहर का ताजा रेट...

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब, क्या 'शांति' अफवाह?
Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget