एक्सप्लोरर

karwa Chauth Gift: करवा चौथ के दिन पत्नी को देना है गिफ्ट तो ये अच्छे वित्तीय ऑप्शन आपके पास

karwa Chauth Gift: करवा चौथ का त्योहार है और विवाहित महिलाएं इस दिन अपने पति से किसी गिफ्ट की उम्मीद रखती हैं. अगर आप भी अपनी पत्नी को कोई ऐसा फाइनेंशियल गिफ्ट दें जो उनके काम आएगा तो वो खुश होंगी.

karwa Chauth Gift: करना चौथ का त्योहार आज मनाया जा रहा है और विवाहित महिलाओं के लिए ये दिन साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होता है. सालों से चले आ रहे इस पर्व में पत्नियां अपने पति के लिए करवा चौथ के दिन व्रत रखती हैं और शाम को चांद निकलने के बाद व्रत पूरा करती हैं. भारत में खासतौर से उत्तर भारत में मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर उत्साह रहता है और ये फेस्टिव सीजन में दीवाली के पर्व से कुछ ही दिन पहले आता है तो इस दौरान पति अक्सर अपनी पत्नी को गिफ्ट भी देते हैं.

जानिए किन फाइनेंशियल गिफ्ट के जरिए पत्नी को कर सकते हैं खुश

गोल्ड बॉन्ड या ETF

आपको अगर सोना ही खरीदना है तो आपके पास गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड बॉन्ड जैसे ऑप्शन हैं तो आप इन्हें खरीदकर पत्नी को तोहफे के रूप में दे सकते हैं. सोना ऐसा आइटम है जो केवल गहने के रूप में देने की बजाए अगर निवेश के रूप में भी लिया जाए तो ये दमदार रिटर्न भी दिलाता है, आपकी पत्नी को वित्तीय स्टेबिलिटी भी दे सकता है.

इक्विटी या स्टॉक में पत्नी के नाम पर निवेश

इस समय भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है और जिन निवेशकों ने एक साल पहले भी निवेश किया होगा उनकी निवेश की गई रकम कई शेयरों में लगभग दोगुनी हो चुकी है. आपके लिए करवा चौथ अच्छा अवसर है जब आप पत्नी के नाम पर अच्छे शेयर खरीद सकते हैं.

म्यूचुअल फंड में SIP

अगर आपको अच्छे वित्तीय उपहार की तलाश है तो म्यूचुअल फंड की तरफ जाना ना भूलिए. आजकल एसआईपी के जरिए करोड़ों निवेशक म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे हैं और इनके दम पर अच्छा रिटर्न हासिल कर रहे हैं. म्यूचुअल फंड के रास्ते आप हर महीने थोड़ी रकम का ही निवेश करिेए लेकिन पत्नी को इसकी जानकारी देंगे तो इस फाइनेंशियल गिफ्ट के जरिए खुश हो सकती हैं.

बैंक में इंवेस्टमेंट ऑप्शन जैसै PPF

पत्नी के लिए एक पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसके जरिए आप लगातार हर महीने कुछ अमाउंट उस पीपीएफ खाते में डाल सकते हैं और इसमें EEE का बेनेफिट मिलता है.  आपकी पत्नी को अच्छा रिटर्न भी मिलेगा और इसमें टैक्स बेनेफिट भी वो हासिल कर सकती हैं.

लाइफ इंश्योरेंस या टर्म प्लान जैसे ऑप्शन

लाइफ इंश्योरेंस या टर्म प्लान जैसे ऑप्शन हमेशा परिवार की जरूरतों के लिए होते हैं. अगर आप अपने परिवार के सुरक्षा कवच के तौर पर ये इंवेस्टमेंट प्रोडक्ट लेते हैं तो पत्नी के साथ-साथ पूरी फैमिली को सेफ्टी का ऑप्शन मिलेगा.

फाइनेंशियल गिफ्ट देने की जरूरत क्यों 

अगर आप किसी अन्य आकर्षक चीज जैसे सोने की जगह पत्नी को फाइनेंशियल गिफ्ट या तोहफे देने जा रहे हैं तो एक बात ध्यान रखें. आपको अपनी पत्नी को बताना चाहिए कि ये गिफ्ट उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और भविष्य की वित्तीय जरूरतों के लिए ठोस आधार देने में बहुत काम आएंगे जो किसी फिजिकल गिफ्ट से भी बेहतर साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें

HDB Financial Services: आईपीओ मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार HDFC, 12500 करोड़ रुपये का होगा एचडीबी का आईपीओ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget