एक्सप्लोरर

New IPO: नए साल पर आईपीओ मार्केट में बना इतिहास, अनजान सी दो कंपनियों ने मचा दी गदर, टूट गए रिकॉर्ड 

IPO in 2024: साल 2024 के पहले ही हफ्ते में शेयर मार्केट पर आईपीओ धमाल मचने जा रहा है. दो एसएमई आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. उम्मीद जताई जा रही है कि ये आईपीओ लोगों के पैसे डबल तो कर ही देंगे.

IPO in 2024: साल 2023 को आईपीओ का साल कहा जा रहा था. इसके बाद सभी ने अनुमान जताए थे कि 2024 में भी शेयर मार्केट पर आईपीओ का जलवा रहेगा. मगर, किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि साल 2024 के पहले ही हफ्ते में आईपीओ बाजार में गदर सी मच जाएगी. छोटी सी कंपनियां ऐसा कमाल करेंगी, जो दिग्गज कंपनियां भी करने में नाकाम रही हैं. 

कौशल्या लॉजिस्टिक्स और केसी एनर्जी के आईपीओ छा गए 

हम बात कर रहे हैं कौशल्या लॉजिस्टिक्स (Kaushalya Logistics) और केसी एनर्जी एंड इंफ्रा (Kay Cee Energy & Infra) के बारे में. ये दोनों ही कंपनियां एसएमई आईपीओ (SME IPO) लाई हैं. कौशल्या का 36.60 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 दिसंबर को लॉन्च हुआ और 3 जनवरी को बंद होगा वहीं, केसी एनर्जी का 15.93 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 दिसंबर को खुला और 2 जनवरी को बंद हो गया. 

केसी एनर्जी के आईपीओ ने इतिहास रच दिया

chittorgarh.com के मुताबिक, इन दोनों ही कंपनियों को बाजार से जबरदस्त रिस्पोंस मिला है. मगर, सबको हैरान करते हुए केसी एनर्जी के आईपीओ ने इतिहास रच दिया है. एसएमई कंपनी का आईपीओ 1,052.45 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ. इसका पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 1,311.10 गुना, क्यूआईबी 127.71 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 1,668.97 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसके शेयरों का अलॉटमेंट कल होगा. इसके शेयर 5 जनवरी को एनएसई (NSE) पर लिस्‍ट होंगे. आईपीओ का प्राइस बैंड 51 से 54 रुपये प्रति शेयर रखा गया था.

3 जनवरी को बंद हो जाएगा कौशल्या लॉजिस्टिक्स का आईपीओ

कौशल्या लॉजिस्टिक्स का आईपीओ 2 जनवरी की शाम तक 141.82 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. इसका पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 195.71 गुना, क्यूआईबी 4.55 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 209.79 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. अभी इसके सब्सक्रिप्शन में एक दिन और बाकी है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह आईपीओ भी अपने आखिरी दिन कीर्तिमान बनाएगा. कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 71 से 75 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.

दोगुने हो सकते हैं पैसे

केसी एनर्जी का आईपीओ ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा है. इसका जीएमपी 65 रुपये पर चल रहा है. उधर, कौशल्या लॉजिस्टिक्स आईपीओ का जीएमपी भी 60 रुपये के प्रीमियम पर फिलहाल चल रहा है. इसके आगे और बढ़ने की उम्मीद है. बाजार विशेषज्ञों को उम्‍मीद है कि लिस्टिंग के दिन ये शेयर निवेशकों के पैसे को कम से कम दोगुना कर देंगे. 

ये भी पढ़ें 

Happy New Year 2024: जोमाटो को हर सेकेंड मिले 140 ऑर्डर, स्विगी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार
रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार
FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक... 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?
FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक... 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस

वीडियोज

Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Embed widget