एक्सप्लोरर

खसरा नंबर: जानिए क्या होता है खसरा नंबर? आपकी जमीन के रिकॉर्ड में क्या है इसका महत्व

खसरा एक ईरानी शब्द है. खसरा नंबर गांवों में जमीन के एक टुकड़े को दिया जाता है. प्रशासन गांवों का नक्शा लेते हैं और उस गांव की हर जमीन के टुकड़े को खसरा नंबर देते हैं. उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में इसका इस्तेमाल किया जाता है.

जब भी आप जमीन खरीदते है तब आपको उस का एक विशेष नंबर प्राप्त होता है जिसे खसरा नंबर कहते हैं. आप की अपनी जमीन के दस्तावेजों में भी ये खसरा नंबर दर्ज रहता है. जब भी आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी जमीन के रिकॉर्डस का अध्ययन करेंगे तो आपको कई जगह पर इस खसरा शब्द का उल्लेख मिलेगा. आज हम आपको बता रहे है कि आखिर ये खसरा शब्द क्या होता है और जमीन के दस्तावेजों में इसका क्या महत्व है. 

क्या होता है खसरा नंबर 

खसरा एक ईरानी शब्द है. खसरा नंबर गांवों में जमीन के एक टुकड़े को दिया जाता है. प्रशासन गांवों का नक्शा लेते हैं और उस गांव की हर जमीन के टुकड़े को खसरा नंबर देते हैं. वहीं शहरी इलाकों में, जमीन के टुकड़ों को प्लॉट नंबर्स या सर्वे नंबर दिए जाते हैं, जो ग्रामीण इलाकों के खसरा नंबर के बराबर होता है. जमीन की भौगौलिक जानकारी के अलावा, खसरा नंबर जमीन के टुकड़े का आकार, वो कितनी उपजाऊ है, उसपर कौन सी फसल उग रही है और कितने पेड़ उगे हैं इसकी जानकारी देता है.

खसरा नंबर के जरिये आप जमीन के मालिकाना हक की जानकारी भी पा सकते हैं जो कि पिछले 50 साल तक का हो सकता है.

क्या है खसरा नंबर की जरुरत 

जमीन के मालिकाना हक को लेकर खसरा नंबर बेहद जरूरी है. लोग अपनी जमीन पर नजर रख सकें और कोई भी व्यक्ति उस पर कब्जा ना कर सके इसके लिए खसरा नंबर काफी अहम है. यहां ये जानकारी भी अहम है कि जब किसी जमीन के टुकड़े का बंटवारा होता है तो उसका खसरा नंबर भी बदल जाता है. उदाहरण के तौर पर यदि किसी जमीन के टुकड़े का खसरा नंबर 80 है और बाद में इसका दो हिस्सों में बंटवारा हो जाता है. तो ऐसी स्थिति में इन खसरा नंबर भी दो हिस्सों में बंट जाएगा और 80/1 और 80/2 हो जाएगा.

किन राज्यों में होता है खसरा नंबर का इस्तेमाल
 
उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. जमीन से जुड़े रिकॉर्ड्स की अहम जानकारी रखने के लिए खसरा नंबर का इस्तेमाल होता है. जिन राज्यों में इसका इस्तेमाल होता है उनमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड शामिल हैं. 

किसी जमीन का खसरा नंबर कैसे मालूम करें 

किसी जमीन का खसरा नंबर हासिल करने के लिए, आपको गांव की तहसील या फिर जनसुविधा केंद्र में जाना होगा. आप इसके लिए राजस्व विभाग की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं क्योंकि अधिकतर राज्य इसे ऑनलाइन भी मुहैया कराते हैं. अधिकतर बार यह जानकारी संबंधित राज्य की भूलेख वेबसाइटस  पर उपलब्ध होती है.

यह भी पढ़ें 

देश में 33 करोड़ व्यस्कों में अभी भी वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट, सरकार को और जागरुकता फैलाने की जरूरत- सर्वे

Delta Plus Variant: राजस्थान में जिस महिला में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट, उसे लग चुकी हैं वैक्सीन की दोनों डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
Middle East Tensions: ईरान वॉर के बीच क्यों इतना महत्वपूर्ण है स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज? रोजाना डेढ़ करोड़ बैरल तेल का होता है oil एक्सपोर्ट
ईरान वॉर के बीच क्यों इतना महत्वपूर्ण है स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज? रोजाना डेढ़ करोड़ बैरल तेल का होता है oil एक्सपोर्ट

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget