एक्सप्लोरर

Dollar-Rupee News: अभी जान लीजिए, 2025 में डॉलर के मुकाबले रुपया होगा मजबूत या आएगी और कमजोरी!

Dollar Vs Rupee: ट्रंप की नीति के साथ ही देश में महंगाई और जीडीपी ग्रोथ रेट में गिरावट से रुपया डॉलर के मुकाबले और कमजोर हो सकता है.

Dollar-Rupee Level in 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US President Elections) में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत के बाद से ही डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपये (Rupee) में लगातार गिरावट देखी जा रही है. एक डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी गिरकर करीब 85 रुपये के लेवल के करीब आ पहुंचा है. 2 दिसंबर को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 84.76 रुपये के लेवल पर आ गया. ट्रंप की जीत के बाद से डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) में मजबूती आ रही है और जनवरी में उनके व्हाइट हाउस में आने के बाद डॉलर के और मजबूत होने और दूसरे करेंसी के कमजोर होने के कयास लगाये जा रहे हैं जिसमें रुपया भी शामिल है. ऐसे में सवाल उठता है कि नए साल 2025 में रुपया कितना गिरेगा?  

डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से गिरेगा रुपया!

डोनाल्ड ट्रंप की सरकार अमेरिका में आने वाले विदेशी वस्तुओं पर भारी भरकम टैरिफ लगा सकती है जिससे कंज्यूमर्स के ये वस्तुएं खरीदना महंगा हो जाएगा. इससे महंगाई बढ़ने का जोखिम बना हुआ है. ट्रंप के इस फैसले की आशंका के चलते अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) को ब्याज दरों को ऊंची दरों पर बनाए रखना होगा. सेंट्रल बैंक के इस फैसले से डॉलर और मजबूत हो सकता है. डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्रेड पॉलिसी के तहत इंपोर्ट पर 10 फीसदी से ज्यादा का टैरिफ लगा सकते हैं इसका असर रुपये पर पड़ने की संभावना है. इससे रुपये में और भी कमजोरी देखी जा सकती है.  

50 अरब डॉलर घट गया विदेशी मुद्रा भंडार 

रुपये में कमजोरी को थामने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने पूरा जोर लगाया हुआ है. आरबीआई ने अपने विदेशी करेंसी रिजर्व से बड़े पैमाने पर डॉलर बेचा है जिससे रुपये में गिरावट को थामा जा सके. 27 सितंबर 2024 को खत्म हुए सप्ताह में आरबीआई का विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा था जो 22 नवंबर 2024 को खत्म हुए सप्ताह में घटकर 656.58 बिलियन डॉलर के लेवल पर आ गया है. यानि दो महीने में विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 50 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. इसकी बड़ी वजह अक्टूबर-नवंबर महीने में भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों बिकवाली है तो दूसरा बड़ा कारण आरबीआई की ओर रुपये को थामने के लिए बेचा गया डॉलर शामिल है. विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 11 बिलियन डॉलर तो नवंबर में 1.5 बिलियन के शेयर्स बेच डाले. 

अर्थव्यवस्था में कमजोरी से गिरेगा रुपया!

रुपये के कमजोर होने की बात को हवा इससे भी मिल रही है कि अक्टूबर 2024 में खुदरा महंगाई दर 6 फीसदी के पार और खाद्य महंगाई दर 11 फीसदी के करीब जा पहुंची है. वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में आरबीआई और सरकार के अनुमानों के उलट आर्थिक विकास दर घटकर 5.4 फीसदी पर आ गई है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के ग्रोथ में सबसे ज्यादा कमजोरी रही है. भारतीय अर्थव्यवस्था में आई इस कमजोरी से आने वाले महीनों में रुपये के और गिरने की आशंका है. रुपया कमजोर हुआ तो देश में महंगाई और बढ़ सकती है क्योंकि आयात महंगा हो जाएगा. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) वेल्थ मैनेजमेंट के रिसर्च हेड, सिद्धार्थ खेमका ने कहा, दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट (GDP Growth Rate) सात महीने के निचले लेवल 5.4 फीसदी पर आ गया है. ऐसे में अर्थव्यवस्था में आई इस कमजोरी के चलते भारतीय रुपया घटकर रिकॉर्ड लो पर आ गया है.   

2025 में रुपया होगा और कमजोर!

जानकारों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी जारी रही तो आरबीआई आगे भी हस्तक्षेप कर सकता है इससे विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आएगी. साथ ही जो वैश्विक स्थिति बनी हुई है उसमें रुपये के साल 2025 में मजबूत होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है बल्कि डॉलर के मुकाबले रुपया और कमजोर हो सकता है.  

ये भी पढ़ें 

GST Rate Hike: जीएसटी रेट बढ़ाये जाने की खबरों को लेकर आलोचना के बाद बैकफुट पर सरकार, वित्त मंत्री ने कहा-अटकलें ना लगाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी राहत! चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर, भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर! भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Embed widget