एक्सप्लोरर

फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ अपना सामान कैसे बेच सकते हैं, जानिए पूरा तरीका

कोरोना वायरस महामारी के दौर में जहां एक ओर लोगों को काफी नुकसान हो रहा है. वहीं ई-कॉमर्स साइट के जरिए लोगों को काफी फायदा मिल रहा है. आइए जानते हैं इन ई-कॉमर्स साइट से कैसे जुड़ सकते हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के कारण बड़ी संख्या में लोगों को कारोबार में नुकसान हुआ है. इसके कारण कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. महामारी के इस दौर में ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियां काफी मुनाफे में चल रही हैं. इसी के साथ ही इन ई-कॉमर्स साइट से जुड़ना भी बेहद आसान है. वर्तमान समय में कई ऐसे लोग हैं जो इन ई-कॉमर्स साइट से जुड़कर लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं.

क्यों फायदेमंद है ई-कॉमर्स साइट

आमतौर पर किसी भी व्यापारी को अपनी दुकान शुरु करने से पहले एक अच्छी जगह को महंगे दाम पर किराए पर लेकर उसे दुकान की शक्ल देनी पड़ती है. जिसके बाद उसे उसमें लाखों का सामान भी रखना पड़ता है. इसी के साथ ही दुकान में काम कर रहे कर्मियों के खर्च के साथ ही पूरे दिन ग्राहक का इंतजार करना पड़ता है. इसके विपरीत ई-कॉमर्स साइट पर सामान बेचने और खरीदने में ग्राहक और व्यापारी दोनों के समय की काफी बचत होती है. जिसके कारण आज के समय में बड़ी संख्या में लोग ई-कॉर्मस साइट को काफी पसंद कर रहे हैं.

कौन सा प्रोडक्ट बेच सकते हैं

वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साइटों पर हमें हर तरह के सामान खरीदने के लिए मिल जाते हैं. यहां पर कपड़ों में जींस, टी-शर्ट, शर्ट, कुर्ते, साड़ी हर तरह के कपड़े उपलब्ध रहते हैं. इसी के साथ ही बच्चों के खिलौने से लेकर महिलाओं के ब्यूटी- प्रोडक्ट भी उपलब्ध रहते हैं. वर्तमान समय में इन साइटों पर राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है. यहां पर पड़ाई से संबंधी पुस्तकें, फर्नीचर भी उपलब्ध हैं.

कैसे होगी बिक्री

इन साइट पर मुनाफा पाने के लिए आपका सामान बाकी से किफायती और कम कीमत का होना जरूरी है. इसके लिए आप अपने प्रोडक्ट की अच्छी तस्वीरें साइट पर अपलोड कर उसके बारे में ज्यादा जानकारी दे सकते हैं. जिससे की ग्राहक को एक बार में ही सारी जानकारी मिल सके. ऑनलाइन सामान बुक होने के बाद उसकी किमत का कुछ प्रतिशत हिस्सा ई-कॉमर्स वेबसाइट का होगा. वहीं सामान की पैकिंग से लेकर डिलिवरी का खर्च दुकानदार को ही उठाना होगा. जिसके बाद बचा हुआ सारा पैसा दुकानदार का होता है.

ई-कॉमर्स पर कैसे बेचे सामान

फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर सामान बेचने से पहले हमें इन साइट पर अपना ऑनलाइन अकाउंट बनाना जरूरी होता है. इसके लिए इन वेबसाइट पर जाकर हमें अपना अकाउंट बनाना होता है. जिसके लिए हमारे पास बैंक का सेविंग या करंट अकाउंट होना जरूरी है, जिससे की आप लेनदेन कर सकें. यहां बैंक का अकाउंट नंबर और IFSC नंबर देकर रजिस्टर करना पड़ता है.

फ्लिपकार्ट पर कैसे बेचे सामान

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सामान बेचने के लिए सबसे पहले seller.flipkart.com पर रजिस्टर करना पड़ता है. जिसके बाद अपना सामान इस बेचने के लिए योग्य हो जाते हैं. सामान बेचे जाने के बाद साइट अपना कमीशन काट कर कुछ ही दिनों में आपको भुगतान कर देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
IND vs NZ Final Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 
भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget