एक्सप्लोरर

Loan on LIC Policy: एलआईसी पॉलिसी पर आसानी से मिल सकता है लोन, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Loan on LIC Policies: अगर आप एलआईसी पॉलिसी धारक हैं और पॉलिसी के बदले लोन लेना चाहते हैं तो आसानी से इसे प्राप्त कर सकते हैं. हम आपको लोन एप्लीकेशन का प्रोसेस बता रहे हैं.

Loan Against LIC Policies: भारतीय जीवन बीमा निगम के देशभर में करोड़ों पॉलिसीधारक हैं. एलआईसी भारत की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनी है जो निवेशकों को कई शानदार बीमा के विकल्प देती है. मगर क्या आपको पता है कि एलआईसी की पॉलिसी पर आप लोन भी प्राप्त कर सकते हैं. कई बार लोगों को अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में इमरजेंसी की स्थिति में आप आसानी से अपनी बीमा पॉलिसी पर लोन प्राप्त कर सकते हैं. यह एक पर्सनल लोन होता है जो हॉस्पिटल के खर्च, पढ़ाई, शादी, घर बनवाने आदि खर्च के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

जानिए कैसे प्राप्त कर सकते हैं लोन?

गौरतलब है कि एलआईसी पॉलिसी पर मिलने वाला लोन एक कोलेटरल यानी सिक्योर्ड लोन होता है. अगर कोई व्यक्ति इस लोन को चुकाने में असमर्थ रहता है तो ऐसी स्थिति में लोन की राशि को पॉलिसी की मैच्योरिटी के बाद लिया जा सकता है. इसमें पॉलिसी बॉन्ड गारंटी के रूप में रखा जाता है. अगर आप भी अपनी पॉलिसी पर लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो एलआईसी की वेबसाइट पर ई-सर्विसेज पर जाकर देख सकते हैं कि आपको एलआईसी की पॉलिसी पर कितना लोन मिल सकता है.

एक पॉलिसी पर कितना मिल सकता है लोन?

एलआईसी के नियमों के मुताबिक किसी भी पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू के हिसाब से ही लोन की राशि तय की जाती है. यह राशि कुल सरेंडर वैल्यू का 90 फीसदी तक हो सकती है. वहीं पेड अप पॉलिसी में ग्राहकों को केवल 85 फीसदी वैल्यू तक ही लोन मिल सकता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पॉलिसी पर कम से कम 3 साल की प्रीमियम जमा होना आवश्यक है. इससे कम अवधि पर आपको लोन नहीं मिलेगा.  

लोन के लिए कैसे करें अप्लाई-

अगर आप एलआईसी पॉलिसी पर लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके अपना सकते हैं. ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए आपको एलआईसी की ई-सर्विसेज पर जाकर अपने अकाउंट में लॉगिन करना पड़ेगा. फिर यह आपको पोर्टल पर लोन के लिए अप्लाई करना होगा और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने पड़ेंगे. इसके बाद इस डॉक्यूमेंट्स को एलआईसी के ऑफिस को भी भेजना पड़ेगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स और लोन एप्लीकेशन के वेरिफिकेशन के बाद लोन को 3 से 5 दिन के अंदर मंजूरी मिल जाएगी. ऑफलाइन आवेदन के लिए एलआईसी के ऑफिस जाकर लोन एप्लीकेशन देकर आप केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जमा कर दें. इसके बाद आपको लोन मिल जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

2000 Rupees Note: 2000 रुपये के कितने नोट अब तक आ चुके हैं वापस? सरकार ने संसद में दी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?

वीडियोज

Seedha Sawal: इजरायल का 'मिशन ईरान'? ट्रंप की 'चेतावनी' ने उड़ाई दुनिया की नींद! | Iran vs Israel
Israel-Iran War: कुवैत में बजे सायरन..बहरिन में US बेस पर अटैक | Israel Attack on Iran | War
Janhit: खामेनेई पर सीधा वार? अमेरिका-इजरायल के हमले से हिल गया ईरान | Iran Strikes Back on Israel
Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget