एक्सप्लोरर

Indian Millionaires: भारत छोड़कर नहीं जाना चाहते करोड़पति, देश में ही करेंगे काम

Rich People in India: एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल लगभग 5100 करोड़पति भारत छोड़कर गए थे. इस साल यह आंकड़ा 4300 के करीब रहने की उम्मीद है.

Rich People in India: भारत में करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. अब देश के लिए अच्छी खबर है कि ज्यादातर करोड़पति देश में ही रहना चाहते हैं. भारत छोड़कर विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या में इस साल बड़ी गिरावट आ सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में लगभग 4300 करोड़पति भारत छोड़कर जा सकते हैं. एक साल पहले यही संख्या लगभग 5100 थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत छोड़कर विदेश जाने वालों की पहली पसंद अमेरिका (USA) नहीं यूएई (UAE) है.  

देश छोड़कर जाने वाले अमीरों की संख्या में कमी आएगी

न्यू वर्ल्ड वेल्थ (New World Wealth) और हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन, 2024 (Henley Private Wealth Migration) की रिपोर्ट के आधार पर मनी कंट्रोल ने जानकारी दी है कि इस साल देश छोड़कर जाने वाले अमीरों की संख्या में काफी कमी आएगी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल भी भारत के हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल (HNI) की संख्या में तेज इजाफा होगा. इस रिपोर्ट में उन लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी नेट वर्थ कम से कम 10 लाख डॉलर (8.34 करोड़ रुपये) है. 

कारोबार और अचल संपत्ति को नहीं त्याग रहे भारतीय 

अमीरों के माइग्रेशन को देश की इकोनॉमी के हालत से जोड़कर देखा जाता है. भारत के मामले में स्थिति थोड़ी सी अलग है. यहां के करोड़पति देश छोड़ने के बावजूद अपने कारोबार और अचल संपत्ति को नहीं त्याग रहे हैं. वह भारत को अपना दूसरा घर बनाए हुए हैं. यही वजह है कि पिछले महीने जारी की गई यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में एनआरआई के जरिए आने वाली रकम भी साल 2022 में लगभग 9.26 लाख करोड़ रुपये (111 अरब डॉलर) पहुंच गई थी. 

326,400 करोड़पतियों के साथ भारत 10वें नंबर पर  

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में यूएई में 6800 करोड़पति पहुंचे हैं. इसके बाद अमेरिका और सिंगापुर का नंबर आता है. साल 2013 से 23 के बीच भारत में करोड़पतियों की संख्या 85 फीसदी बढ़ी है. कुल 326,400 अमीरों के साथ भारत करोड़पतियों की लिस्ट में 10वें नंबर पर पहुंच गया है. चीन में करोड़पतियों की संख्या 862,400 हो गई है. अरबपतियों की लिस्ट में भारत 120 अरबपति (Billionaires in India) के साथ तीसरे नंबर पर आ गया है. 

ये भी पढ़ें 

Gautam Singhania: गौतम सिंघानिया की गद्दी खतरे में, रेमंड बोर्ड से हटाने की उठी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget