एक्सप्लोरर

LG Electronics IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के आसार, कंपनी कर रही आईपीओ लाने पर विचार

LG Electronics IPO Update: कंपनी के सीईओ ने कहा, ये कई विकल्पों में से एक है जिसपर हम विचार कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ग्लोबल इंवेस्टर्स के बीच इसे लेकर बहुत उत्सुकता है.

LG Electronics IPO: दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics) भारत में अपना आईपीओ (Initial Public Offering) लॉन्च कर सकती है. कंपनी इस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2030 तक भारत में अपने कारोबार के लिए 75 बिलियन डॉलर रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है उसे हासिल करने के लिए कंपनी भारतीय स्टॉक एक्सचेंज ( Indian Stock Market) पर कंपनी को लिस्ट कराने पर विचार कर रही है. 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ विलियम चो (William Cho) ने कहा, भारतीय शेयर बाजार में कंपनी लिस्टिंग एक प्रमुख विकल्पों में एक है जिससे दशकों पुराने कंज्यूमर इलेक्टॉनिक्स बिजनेस में नई जान फूंका जा सके. ये पहला मौका है जब एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग को लेकर कुछ कहा है हालांकि इसके लंबे समय से कयास लगाये जा रहे हैं. 

विलियम चो ने साल 2021 में एलजी ग्रुप के साथ तीन दशकों तक काम करने के बाद सीईओ का पदभार संभाला है. उन्होंने साल 2030 तक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के लिए 75 बिलियन डॉलर सालाना रेवेन्यू का लक्ष्य तय किया है. जबकि साल 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 65 बिलियन डॉलर रहा था. विलियम चो ब्लूमबर्ग टेलीविजन से भारत में कंपनी के संभावित आईपीओ लॉन्चिंग से जुड़े सवाल पर कहा, ये कई विकल्पों में से एक है जिसपर हम विचार कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ग्लोबल इंवेस्टर्स (Global Investors) के बीच इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्सुकता है. लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं है. 

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी नहीं है जिसके आईपीओ को लेकर चर्चा हो रही है. कोरियाई दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर भी भारत में अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है जिसके लिए कंपनी ने शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स फाइल कर दिया है. कंपनी आईपीओ में 17.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. हुंडई मोटर्स आईपीओ के जरिए कुल 3 अरब डॉलर यानी करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. यानि भारतीय शेयर बाजार का ये सबसे बड़ा आईपीओ साबित होने वाला है. सेबी से मंजूरी के बाद इस साल दिवाली तक हुंडई मोटर के आईपीओ के आने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें 

Premier Energies IPO: आज खुल गया प्रीमियर एनर्जीज का 2,830 करोड़ रुपये का आईपीओ, GMP दे रहा जबरदस्त कमाई के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget