LIC IPO News: देश के निवेशक लंबे समय से एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) का इंतजार कर रहे हैं तो सरकार अगले हफ्ते आईपीओ को लाने के लिए बड़ा कदम उठा सकती है. सरकार अगले हफ्ते तक बाजार नियामक सेबी के समक्ष जीवन बीमा निगम (LIC) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए दस्तावेजों का मसौदा दाखिल कर सकती है. सेबी की मंजूरी के बाद कंपनी का आईपीओ मार्च में आ सकता है. 

सरकार जमा करेगी डॉक्युमेंट्सएक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि निर्गम का एक हिस्सा एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित रखा जा सकता है. निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा कि बीमा नियामक की मंजूरी का इंतजार है. इसके बाद शेयर बिक्री के आकार का विवरण देने वाले दस्तावेजों का मसौदा दाखिल किया जाएगा.

मार्च तक आ सकता है आईपीओउन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (SEBI) की मंजूरी मिलने के बाद मार्च तक एलआईसी का आईपीओ बाजार में आ सकता है. वही, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) एलआईसी के सुगमता से विनिवेश के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति (FDI) में बदलाव के लिए जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास जाएगा.

एयर इंडिया के निजीकरण से सरकार ने जुटाए 12,000 करोड़DPIIT के सचिव अनुराग जैन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मामले पर अंतर-मंत्रालयी परामर्श अंतिम चरण में है. चालू वित्त वर्ष के लिए विनिवेश लक्ष्य को घटाकर 78,000 करोड़ रुपये किया गया है, लेकिन इस लक्ष्य को पाने के लिए भी एलआईसी की सूचीबद्धता महत्वपूर्ण है. सरकार अब तक एयर इंडिया के निजीकरण और अन्य सरकारी उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी बिक्री से करीब 12,000 करोड़ रुपये जुटा चुकी है.

IPO के आकार पर होगी चर्चापांडेय ने कहा कि एलआईसी का अंतर्निहित मूल्य आ गया है और अब इसे भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) की मंजूरी का इंतजार है. उन्होंने कहा, ‘‘सात से दस दिन के बीच एलआईसी के आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा (DRHP) दाखिल किया जाएगा. अनौपचारिक रूप से हम विभिन्न मुद्दों पर सेबी से चर्चा करते रहे हैं. आईपीओ के आकार का विवरण डीआरएचपी में होगा.’’

यह भी पढ़ें:Gold Price: खुशखबरी! आज सस्ता हो गया सोना-चांदी, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें रेट्स

Currency News: आपके पास भी है 500 रुपये का नोट तो फटाफट जान लें ये बात, सरकार ने दी बड़ी जानकारी