एक्सप्लोरर

LIC Pension Plan: आजीवन पेंशन के लिए LIC के इस प्लान में करें निवेश, बढ़ाई गई एन्युटी दर, जानिए क्या है प्लान

एलआईसी की न्यू जीवन शांति योजना में निवेश करने से आपको रिटायरमेंट के बाद जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी. जानिए क्या है योजना और उसकी खास बातें...

LIC New Jeevan Shanti Yojana: अगर आपको रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चे की चिंता सताने लगी है, तो आप अभी से निवेश करना शुरू कर दे. आप एलआईसी की योजनाओं में निवेश करते हैं, तो आपके लिए ये स्कीम काफी फायदेमंद साबित होगी. एलआईसी की इस स्कीम का नाम न्यू जीवन शांति योजना (New Jeevan Shanti Yojana) है. इसमें निवेश करने से आपको रिटायरमेंट के बाद जीवनभर पेंशन की सुविधा मिलती है.

जानिए क्या है स्कीम 

रिटायरमेंट के बाद अक्सर लोगों की आय का जरिया खत्म हो जाता है, लेकिन आम जीवन के खर्चे आपका बोझ बढ़ा देते हैं. ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC तरह-तरह के कई पेंशन प्लान लेकर आता रहता है. LIC की न्यू जीवन शांति स्कीम (LIC New Jeevan Shanti Scheme) एक एन्युटी प्लान है, यानी इसे लेते समय आपकी पेंशन की राशि फिक्स्ड हो जाएगी. इसमें आपको हर महीने पेंशन की सुविधा मिलेगी. 

एलआईसी ने बढ़ाई एनुटी दर

एलआईसी ने नई जीवन शांति योजना के लिए एनुटी दरों को बढ़ा दिया है. एलआईसी का कहना है कि बढ़ी हुई एनुटी रेट्स के साथ इस योजना का रिवाइज वर्जन 5 जनवरी 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. हायर परचेज प्राइस के लिए प्रोत्साहन भी बढ़ा दिया गया है. यह 3 रुपये से 9.75 रुपये या 1000 रुपए खरीद मूल्य और चयनित डेफरमेंट पीरियड के आधार पर होता है.

मिलते हैं दो विकल्प

LIC की न्यू जीवन शांति स्कीम में आपको दो तरह के विकल्प मिलते हैं. पहला ऑप्शन डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ (Deferred Annuity for Single Life) है. वहीं दूसरा डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ (Deferred Annuity for Joint Life) है. पहले ऑप्शन में आप एक व्यक्ति के लिए पेंशन स्कीम को खरीद सकते हैं.

एक की मृत्यु होने पर दूसरे को मिलेगी पेंशन 

डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ में जब किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है. उसके खाते में जमा पैसा नॉमिनी को मिल जाएगा. अगर पॉलिसीधारक जीवित रहेगा तो उसे एक समय के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाती है. डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ में अगर किसी एक व्यक्ति की मृत्यु होती है तो दूसरे को पेंशन की सुविधा मिलती है. वहीं दोनों व्यक्ति की मृत्यु के बाद जो पैसा पॉलिसी का रहता है. वह नॉमिनी (Nominee) को दे दिया जाता है.

समझें पेमेंट का तरीका 

इस योजना के अनुसार, पेमेंट का तरीका अर्धवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक है. एनुटी एरियर के रूप में देय होगी अर्थात एनुटी पेमेंट 1 वर्ष, 6 महीने, 3 महीने और वार्षिकी के निहित होने की तारीख से 1 महीने के बाद होगा, यह इस बात पर निर्भर होगा कि एनुटी पेमेंट का तरीका वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक है या नहीं. पॉलिसी की शुरुआत में वार्षिकी दरों की गारंटी दी जाती है और एनुटी तब देय होती है जब डेफर्ड पीरियड खत्म होता है.

एक नजर में समझें खास बाते 

  • न्यू जीवन शांति स्कीम की न्यूनतम प्लान का प्राइस 1.5 लाख रुपए.
  • इस स्कीम में कम से कम 1.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते है. 
  • एलआईसी की इस स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है.
  • आप पेंशन को अपनी जरूरत के अनुसार सालाना, 6 महीने, 3 महीने या मासिक के आधार पर प्राप्त कर सकते हैं.
  • अगर आप 1.5 लाख रुपए का निवेश करते हैं, आपको 1000 रुपए की हर महीने पेंशन आजीवन मिलती है.
  • सालाना आधार पर 12,000 रुपए की पेंशन जीवन भर मिलती रहेगी.

यह भी पढ़ें-

Jan Aushadhi Kendra: जन औषधि सेंटर पर मिलेगा 50 जड़ी बूटियों से तैयार स्पेशल च्यवनप्राश, जानें क्या है ख़ासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतें घटीं या बढ़ीं? जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट
होली पर सोने-चांदी की कीमतें घटीं या बढ़ीं? जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Stock Market 4 March: ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर
ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget