एक्सप्लोरर

Lapsed Policy: बंद हो गई है LIC पॉलिसी तो इस डेट तक कर सकते हैं दोबारा चालू, लेट फीस पर मिला रहा भारी डिस्काउंट

LIC Special Revival Campaign: अगर आपकी एलआईसी की पॉलिसी लैप्स हो गई है तो इसे दोबारा चालू करने का मौका मिल रहा है. आइए जानते हैं एलआईसी के स्पेशल रिवाइवल कैंपेन के बारे में.

LIC Special Revival Campaign: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) देश की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी है. इसके देशभर में करोड़ों बीमाधारक (LIC Policy Holders) हैं. कई बार पॉलिसी लेने के बाद लोग इसका प्रीमियम देना भूल जाते हैं और पॉलिसी बंद हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो एलआईसी (LIC) आपको दोबारा पॉलिसी चालू करने का सुनहरा मौका दे रहा है. बंद पड़ी पॉलिसी को शुरू करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम ने 'एलआईसी स्पेशल रिवाइवल कैंपेन' (LIC Special Revival Campaign) शुरू किया है. यह अभियान 1 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च, 2023 तक चलेगा.

इस अभियान की खास बात ये है कि इसमें पॉलिसी शुरू करने के लिए लगने वाली लेट फीस पर भी एलआईसी तगड़ा डिस्काउंट दे रही है. ऐसे में अगर आपकी पॉलिसी भी लैप्स हो गई है और आप इसे दोबारा चालू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. आइए जानते हैं कि किन पॉलिसी को इस कैंपेन के जरिए दोबारा चालू किया जा सकता है. इसके साथ ही इसकी प्रक्रिया क्या है-

5 साल से बंद पड़ी पॉलिसी को दोबारा कर सकते हैं चालू

एलआईसी इस स्पेशल रिवाइवल कैंपेन के जरिए 5 साल के भीतर लैप्स हुआ पॉलिसी को दोबारा चालू करने की सुविधा दे रही है. आमतौर पर इतने लंबे अंतराल की पॉलिसी को रिवाइव करने की सुविधा एलआईसी नहीं देता है, लेकिन इस कैंपेन में पॉलिसी होल्डर को यह स्पेशल छूट मिल रही है. आप कुछ शर्तों को पूरा करके पॉलिसी को चालू करवा सकते हैं.

लेट फीस पर मिल रही है इतनी छूट-

इस कैंपेन के जरिए पॉलिसी होल्डर्स को लेट फीस पर 30 फीसदी की भारी छूट मिल रहा है. आपको कितनी लेट फीस देनी होगी यह केवल इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी प्रीमियम देय राशि कितनी है. 1 लाख रुपये के प्रीमियम पर 25 फीसदी यानी 2,500 रुपये की अधिकतम छूट मिल सकती है. वहीं 1.1 लाख से 3 लाख रुपये के प्रीमियम पर 25 फीसदी यानी अधिकतम 3,000 रुपये की छूट मिल सकती है. वहीं 3 लाख रुपये से अधिक के प्रीमियम की लेट फीस आपको 30 फीसदी यानी अधिकतम 3,500 रुपये की छूट मिल सकती है.

समय से प्रीमियम देना है जरूरी

गौरतलब है कि एलआईसी की पॉलिसी खरीदते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि उसका प्रीमियम हमेशा समय से जमा करें. कई बार पॉलिसी खरीदने के बाद लोग इसके प्रीमियम को समय से जमा नहीं करते हैं. ऐसे में पॉलिसी लैप्स हो जाती है. इसके साथ ही बीमा धारक का रिस्क कवर भी खत्म हो जाता है. इस कारण पॉलिसी की मैच्योरिटी के बाद वह उन पैसों को क्लेम नहीं कर सकता है. इसलिए हमेशा कोशिश करें की पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान समय से करें. 

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के मौके पर इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार

वीडियोज

Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget