एक्सप्लोरर

LinkedIn Top Companies List: यहां भी टॉप पर टाटा की कंपनी, देखें भारत में काम करने की सबसे अच्छी जगहों के नाम

Best Companies to Work: लिंक्डइन ने उन कंपनियों की सूची जारी की है, जो भारत में काम करने का सबसे अच्छा माहौल देती हैं. टाटा समूह की कंपनी ने इस मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है...

टाटा समूह की गिनती भारत के सबसे पुराने औद्योगिक घरानों में होती है. इसके अलावा भी कई कारण हैं, जो टाटा और टाटा की कंपनियों से लोगों को कनेक्ट करते हैं. ऐसा ही एक कारण उभरकर सामने आया है प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क लिंक्डइन की ताजी रिपोर्ट में. लिंक्डइन ने उन कंपनियों की सूची जारी की है, जो भारत में काम करने का सबसे अच्छा माहौल देती हैं. टाटा समूह की कंपनी ने इस मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है...

टीसीएस के बाद ये कंपनियां

लिंक्डइन की इस रिपोर्ट में देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) काम करने और करियर में प्रगति के लिहाज से सबसे अच्छी कंपनी मानी गई है. लिंक्डइन की ओर से तैयार टॉप कंपनीज इन इंडिया की 2023 की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर मौजूद है, जबकि अमेजन दूसरे और मॉर्गन स्टेनली तीसरे स्थान पर है.

कम हुआ आईटी कंपनियों का दबदबा

इस सूची में पिछले साल प्रौद्योगिकी कंपनियों का दबदबा रहा था, लेकिन इस साल यह कम हुआ है. सूची में इस साल वित्तीय सेवा, तेल एवं गैस, पेशेवर सेवाएं, विनिर्माण और गेमिंग वाली कंपनियां भी शामिल हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, सूची में 25 में से 10 कंपनियां वित्तीय सेवा, बैंक, वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की हैं. इनमें मैक्वैरी ग्रुप पांचवें स्थान पर, एचडीएफसी बैंक 11वें स्थान पर, मास्टरकार्ड 12वें और युबी 14वें स्थान पर है.

लिंक्डइन इंडिया की एमडी ने यह कहा

लिंक्डइन इंडिया की प्रबंध निदेशक निराजिता बनर्जी ने कहा, अनिश्चितता के इस माहौल में, पेशेवर काम करने के लिए ऐसी कंपनियों के बारे में मार्गदर्शन मांग रहे हैं जहां करियर का विकास हो और उन्हें दीर्घकालिक सफलता के लिए स्थापित होने में मदद मिले. शीर्ष कंपनियों की यह सूची सभी स्तरों पर पेशेवरों को नौकरी के अवसर खोजने के लिहाज से मददगार है.

उन्होंने कहा कि किसी विशेष कंपनी में रुचि रखने वाले लोग लिंक्डइन पर अब आसानी से पदों और उससे जुड़े कौशल के बारे में पता कर सकते हैं, अपने संपर्क के ऐसे लोगों को तलाश सकते हैं जो वहां काम करते हैं और कंपनी को ‘फॉलो’ कर भविष्य में आने वाले संभावित अवसरों के बारे में भी जान सकते हैं.

इस तरह से तैयार हुई रिपोर्ट

यह सूची लिंक्डइन के मंच पर उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है. इसे आठ मानकों के आधार पर तैयार किया गया है. इनमें आगे बढ़ने की क्षमता, कौशल विकास, कंपनी स्थिरता, बाहरी अवसर, कंपनी संबंध, स्त्री-पुरूष के स्तर पर विविधता, शैक्षणिक पृष्ठभूमि और देश में कर्मचारी उपस्थिति शामिल हैं.

इतनी कंपनियों को पहली बार जगह

सूची में बीसवें स्थान पर मौजूद ड्रीम11 और 24वें स्थान पर मौजूद गेम्स24x7 जैसी कंपनियां पहली बार शामिल हुई हैं. इससे गेमिंग क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता पता चलती है. शीर्ष 25 कंपनियों की इस सूची में 17 कंपनियां पहली बार शामिल हुई हैं, जो भारतीय व्यापार परिवेश की मजबूत रफ्तार को दिखाती है.

ये भी पढ़ें: नई कर व्यवस्था को चुनने पर इन कटौतियों और छूट से धोना पड़ेगा हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट की जंग जेब पर भारी! जयपुर में लुब्रिकेंट्स के दाम 40% तक उछले, वाहनों की सर्विसिंग हुई महंगी
मिडिल ईस्ट की जंग जेब पर भारी! जयपुर में लुब्रिकेंट्स के दाम 40% तक उछले, वाहनों की सर्विसिंग हुई महंगी
Iran War: बासमती से लेकर दवाओं तक, खतरे में भारत के ये 6 सेक्टर, एक्सपोर्टर्स की टूटी कमर
बासमती से लेकर दवाओं तक, खतरे में भारत के ये 6 सेक्टर, एक्सपोर्टर्स की टूटी कमर
बड़ी राहत! प्लास्टिक से लेकर टेक्सटाइल तक, 30 जून तक इन उत्पादों की कस्टम ड्यूटी पर मिलेगी छूट
बड़ी राहत! प्लास्टिक से लेकर टेक्सटाइल तक, 30 जून तक इन उत्पादों की कस्टम ड्यूटी पर मिलेगी छूट
अब पसंदीदा गाड़ी खरीदना होगा और मुश्किल! हॉर्मुज संकट की तपिश से स्टील से टायर तक सब महंगा
अब पसंदीदा गाड़ी खरीदना होगा और मुश्किल! हॉर्मुज संकट की तपिश से स्टील से टायर तक सब महंगा

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget