एक्सप्लोरर

जैक मा नहीं रच पाए इतिहास, दुनिया का सबसे बड़ा IPO लाने वाली कंपनी का सूचीबद्ध होना टला

दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली कंपनी एंट फाइनेंशियल को शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए जाने के कार्यक्रम को सस्पेंड कर दिया गया.

बीजिंगः अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा की कंपनी एंट फाइनेंशियल दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ (इनीशिएल पब्लिक ऑफर) लाने वाले थी. लेकिन कंपनी को शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए जाने के कार्यक्रम को अंतिम घड़ी में मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया. अलीबाबा समूह की कंपनी एंट फाइनेंशियल को पांच नवंबर को सूचीबद्ध होना था. कंपनी हाल ही में 39.7 अरब डॉलर आईपीओ लेकर आयी थी.

शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंधन बाजार विशेषज्ञों को चौंकाते हुए कंपनी के सूचीबद्ध होने को निलंबित कर दिया. एक्सचेंज ने नियामकीय बदलावों और सूचीबद्धता से जुड़े नियमों को पूरा करने और पूरी सूचना देने में एंट समूह के विफल रहने का अंदेशा जताते हुए बजार में इसके शेयरों की खरीद-फरोख्त गुरुवार को शुरू किए जाने का कार्यक्रम टाल दिया. लेकिन उसने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.वहीं, हांगकांग एक्सचेंज ने भी कुछ घंटो बाद इसी तरह का रुख अपनाया

बिजनेस मॉडल और डेटा प्राइवेसी पर मांगा स्पष्टीकरण खबरों के मुताबिक एंट समूह से नियामकों ने उसके कारोबारी मॉडल, वित्तीय नवोन्मेष और उसके मंच की ओर से संग्रह किए जाने वाले उपयोक्ताओं के डेटा की निजता सुरक्षा को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. संभव है कि कंपनी को उसका कारोबार पुनर्गठित करने के लिए भी कहा जाए.

जैक मा के लिये बड़ा झटका सोमवार का दिन कंपनी और उसके संस्थापक जैक मा के लिए मुश्किल भरा रहा. चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना, बीमा नियामक चाइना बैंकिंग एंड इंश्योरेंस रेग्युलेटरी कमीशन, शेयर बाजार नियामक सिक्युरिटीज रेग्युलेटरी कमीशन और मुद्रा बाजार नियामक स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने जैक मा, एंट समूह के चेयरमैन एरिक जिंग और अध्यक्ष हू शिओमिंग के साथ ‘नियामकीय साक्षात्कार’ किए हैं.

इसी के बाद शेयर बाजारों की ओर से कंपनी के शेयरों को सूचीबद्ध करने पर निलंबन की घोषणा की गयी.चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा के अलीबाबा समूह की कंपनी एंट फाइनेंशियल की सूचीबद्धता रुकना एक बड़ा झटका है. कंपनी के आईपीओ को दिसंबर में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद मंद पड़ी चीन की अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार देने वाला कदम माना गया.

शंघाई में खुदरा निवेशकों ने कंपनी के 39.7 अरब डॉलर के आईपीओ में करीब 3,000 करोड़ डॉलर के शेयरों के लिए बोलियां लगायी हैं.

कंपनी का चीन के डिजिटल भुगतान मार्केट में दबदबा एंट फाइनेंशियल दुनिया की सबसे बड़ी वित्त प्रौद्योगिकी कंपनी अलीपे का परिचालन करती है. इसके अलावा वह टैंसेंट की वीचैट पे का भी संचालन करती है. यह दोनों ही कंपनियां चीन के डिजिटल भुगतान मार्केट में दबदबा रखती हैं.

नियामकों के साथ बैठक के बाद किसी भी पक्ष ने विस्तृत जानकारी नहीं दी. हालांकि एंट समूह ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘ वित्तीय क्षेत्र की सेहत और स्थिरता को लेकर बातचीत की गयी.’’कंपनी ने कहा कि वह बैठक में सामने आए विचारों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन यह जानकारी नहीं दी कि उसके कार्यकारियों को क्या निर्देश दिए गए हैं.

कंपनी ने कहा, ‘‘हम समावेशी सेवाएं देने के लिए अपनी क्षमताओं को बेहतर करना जारी रखेंगे. ताकि आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके जो आम लोगों के जनजीवन को बेहतर कर सके.’’

जैक मा ने 1999 में अलीबाबा की स्थापना की थी. इसका मकसद चीन के थोक विक्रेताओं की विदेशी खुदरा कंपनियों के बराबर लाकर खड़ा करने में मदद करना था. अलीपे को कम क्रेडिट कार्ड वाली अर्थव्यवस्था में भुगतान की सुविधाएं देने के लिए विकसित किया गया. एंट समूह में अलीबाबा की एक तिहाई हिस्सेदारी है.

यह भी पढ़ें

RIL में मुकेश अंबानी को 7 अरब डॉलर का नुकसान, उठाना पड़ा 6 पायदान का नुकसान

Smartest Way To Use Credit Card: हर जरूरत के लिए है क्रेडिट कार्ड, लेकिन सावधानी से इस्तेमाल करें तभी रहेगा कारगर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget