एक्सप्लोरर

Airfare: मुंबई-अहमदाबाद का टिकट 1400 रुपये, मुंबई-बेंगलुरु का 2 हजार रुपये में, जानें और कौनसे टिकट हैं सस्ते

Low Airfare Rates: एविएशन इंडस्ट्री के जानकारों ने कहा कि एयरलाइनों के बीच ऊंची प्रतियोगिता से उड़ान भरने वालों के लिए फायदा हो सकता है और कई एयरलाइंस मांग के अनुसार छूट की पेशकश कर सकती हैं.

Low Airfare Rates: क्या आपने कभी मुंबई से अहमदाबाद के लिए महज 1,400 रुपये या मुंबई और बेंगलुरु के बीच करीब 2,000 रुपये या उससे भी कम में उड़ान भरने के बारे में सोचा है? यह अब मुमकिन हो गया है क्योंकि एविएशन सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने उड़ान भरने वालों को आकर्षित करने के लिए एयरलाइनों के बीच प्राइस वॉर को जन्म दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 31 अगस्त से हवाई किराए की सीमा को हटाने के बाद भारतीय एयरलाइनों के बीच प्राइस वॉर की आशंका थी.

मुंबई-अहमदाबाद टिकट 1399 रुपये-1600 रुपये के बीच
हवाई किराए पर एक नजदीकी नजर से पता चला है कि मुंबई से अहमदाबाद के टिकट की कीमत गो फर्स्ट पर 1399 रुपये और नई अकासा एयर पर 9 सितंबर को यात्रा के लिए 1,497 रुपये है. सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो उसी मार्ग पर टिकट की 1609 रुपये में पेशकश कर रही है.

जानें और किन रूट्स पर सस्ते मिल रहे हैं टिकिट्स
ऐसा ही हाल मुंबई-बेंगलुरु रूट पर भी है, जिसमें 2,000 रुपये से 2,200 रुपये तक के टिकट उपलब्ध हैं. अकासा एयर जहां 9 सितंबर को यात्रा के लिए 1997 रुपये में टिकट दे रही है, वहीं इंडिगो पर 2,208 रुपये में टिकट उपलब्ध है.

क्या कहते हैं जानकार
एविएशन इंडस्ट्री के जानकारों ने कहा कि एयरलाइनों के बीच ऊंची प्रतियोगिता से उड़ान भरने वालों के लिए फायदा हो सकता है और कई एयरलाइंस मांग के अनुसार छूट की पेशकश कर सकती हैं. दिलचस्प बात यह है कि कीमतों में ज्यादातर उन मार्गों पर गिरावट आई है, जिन पर हाल ही में लॉन्च हुई अकासा एयर ने अपना परिचालन शुरू किया है.
एक एक्सपर्ट ने कहा कि उड्डयन मंत्रालय के इस कदम से एयरलाइंस को हवाई किराए तय करने में फ्लेक्सीबिलिटी मिली है क्योंकि वे अब अपनी नीतियों के अनुसार चार्ज ले सकते हैं.

अकासा एयर की एंट्री ने भी बढ़ाया कॉम्पटीशन
अकासा एयर के प्रवेश ने एविएशन सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ा दी है. उड़ान भरने वालों को आकर्षित करने के लिए, कुछ एयरलाइनों ने पहले ही कम दरों पर टिकट देना शुरू कर दिया है. इससे पहले, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि हवाई यात्रा के लिए यात्री की मांग, हवाई किराए के संबंध में समय-समय पर नोटिफाइड किराया बैंड को 31 अगस्त से प्रभावी रूप से हटाने का फैसला लिया गया है.

एविएशन मिनिस्ट्री ने लगाई थी लोअर और अपर लिमिट
मंत्रालय ने कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए शुरूआती दो महीने के राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के बाद मई, 2020 में सेवाओं को फिर से शुरू करने के बाद हवाई किराए पर लोअर और अपर लिमिट लगा दी थी. इसके बाद देश में हवाई यातायात में सुधार के अनुसार चरणबद्ध तरीके से सीमाओं में ढील दी गई.

ये भी पढ़ें

Gautam Adani: गौतम अडानी को मिलेगा ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड, सुंदर पिचाई, जेफ बेजोस तक को मिला है ये सम्मान

ED का एक्शनः Paytm, रेजरपे और कैशफ्री के इन दफ्तरों पर पड़े छापे, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, चांदी 8500 रुपये फिसली; जानें आज कितना सस्ता हो गया सोना...
सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, चांदी 8500 रुपये फिसली; जानें आज कितना सस्ता हो गया सोना...
Share Market Today: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, 1500 अंक से ऊपर उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 300 से ऊपर चढ़ा
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, 1500 अंक से ऊपर उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 300 से ऊपर चढ़ा
'सिर्फ इस्तीफे से नहीं चलेगा काम', अतनु चक्रवर्ती के इस्‍तीफे पर SEBI का कड़ा रुख, HDFC ने भी उठाया बड़ा कदम
'सिर्फ इस्तीफे से नहीं चलेगा काम', अतनु चक्रवर्ती के इस्‍तीफे पर SEBI का कड़ा रुख, HDFC ने भी उठाया बड़ा कदम
1 अप्रैल से महंगा हो सकता है हवाई सफर, ईरान-इजरायल जंग के बीच एयरलाइंस कंपनियां बढ़ाएंगी किराया!
1 अप्रैल से महंगा हो सकता है हवाई सफर, ईरान-इजरायल जंग के बीच एयरलाइंस कंपनियां बढ़ाएंगी किराया!

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tonga Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 7.6 तीव्रता का कंपन, घरों से भागे लोग
भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 7.6 तीव्रता का कंपन, घरों से भागे लोग
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? राजस्थान में मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला - 'इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा'
IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला - 'इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा'
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका को दिया अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद ईरान का US को अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...'
Heatwave And Nervous System: आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
RBSE 10th Results 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
Embed widget