एक्सप्लोरर

New Rule 2025: 1 जनवरी से होंगे ये 6 बड़े बदलाव, LPG सिलेंडर, कार के दाम और पेंशन, जानें कहां क्या बदलेगा

New Rule 2025: नया साल पेंशन धारकों के लिए राहत लेकर आ रहा है. 1 जनवरी, 2025 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशन निकासी के नियमों को सरल बना दिया है.

New Rule 2025: नया साल शुरू होने में अब दो दिन से भी कम समय बचा है. इसलिए नए साल के साथ बदलने वाले कुछ नियमों के लिए तैयार हो जाइए, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर होगा. इनमें कार की कीमतें, एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, पेंशन से जुड़े नियम, अमेज़न प्राइम मेंबरशिप, यूपीआई 123पे के नियम और एफडी से जुड़े नियम हैं.

1. कारों की कीमतों में बढ़ोतरी

नए साल में कार खरीदना महंगा हो जाएगा. 1 जनवरी, 2025 से मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, होंडा, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां गाड़ियों की कीमतों में 3% तक बढ़ोतरी करेंगी. कंपनियों ने इसकी वजह उत्पादन लागत में वृद्धि को बताया है. इसलिए, अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है.

2. एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में पिछले कुछ महीनों से बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में फिलहाल इसकी कीमत 803 रुपये है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत $73.58 प्रति बैरल है, जिससे भविष्य में कीमतों में बदलाव हो सकता है.

3. पेंशन निकालने में बदलाव

नया साल पेंशन धारकों के लिए राहत लेकर आ रहा है. 1 जनवरी, 2025 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशन निकासी के नियमों को सरल बना दिया है. अब पेंशनभोगी देश के किसी भी बैंक से अपनी पेंशन निकाल सकेंगे. इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी. यह सुविधा पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत है.

4. अमेज़न प्राइम मेंबरशिप के नए नियम

अमेज़न प्राइम मेंबरशिप के नियमों में बदलाव की घोषणा हुई है, जो 1 जनवरी, 2025 से लागू होंगे. नए नियमों के तहत एक प्राइम अकाउंट से केवल दो टीवी पर ही प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया जा सकेगा. अगर कोई तीसरे टीवी पर प्राइम वीडियो देखना चाहता है, तो उसे अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन लेना होगा. पहले, प्राइम मेंबर एक ही अकाउंट से पांच डिवाइस तक वीडियो स्ट्रीम कर सकते थे.

5. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियम

RBI ने NBFCs और HFCs के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. नए नियम 1 जनवरी, 2025 से लागू होंगे. इन बदलावों के तहत डिपॉजिट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ आवश्यक प्रावधान किए गए हैं. इसमें जनता से डिपॉजिट लेने, लिक्विड एसेट का एक हिस्सा सुरक्षित रखने और डिपॉजिट का बीमा कराने जैसे बदलाव शामिल हैं.

6. यूपीआई 123पे की नई ट्रांजैक्शन लिमिट

फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा शुरू की गई यूपीआई 123पे सेवा में ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाई गई है. पहले इस सेवा के तहत अधिकतम 5,000 रुपये तक का लेनदेन किया जा सकता था, लेकिन अब यह सीमा 10,000 रुपये कर दी गई है. यह सुविधा 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगी.

ये भी पढ़ें: EPFO: ईपीएफओ ने अक्टूबर में जोड़े 13.41 लाख मेंबर्स, नए सदस्यों की संख्या 7.50 लाख पर रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget