एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में तुअर दाल की सरकारी खरीद बंद होने से किसान परेशान

नई दिल्लीः महाराष्ट्र में तुअर खरीद का मुद्दा तूल पकड़ रहा है. सरकार ने 22 अप्रैल से तुअर दाल खरीदना बंद कर दिया है, जिसकी वजह से हजारों क्विंटल तुअर सरकारी केंद्रो के बाहर पर पड़ी हुई है और परेशान किसान अब आंदोलन पर उतारू हो गए हैं. सरकार ने कहा है कि जिन किसानों को 22 अप्रैल तक खरीद केंद्र से टोकन मिला है उस किसान से ही सरकार तुअर खरीदेगी, इससे पहले भी सरकारी बदइंतजामी से किसान परेशान थे.
  • महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में अमरावती में हजारों क्विंटल तुअर की बोरियां सरकारी खरीद केंद्रों के बाहर पड़ी हैं. किसानों को इंतजार था कि किसी तरह सरकार इस तुअर दाल को खरीद ले लेकिन 22 तारीख से सरकार ने तुअर खरीद बंद कर दी है.
  • सरकार ने साथ ही ये ऐलान कर दिया है की 22 तारीख तक जिस किसान को टोकन मिला है, उसी की तुअर खरीदी जाएगी. सरकार के इस ऐलान से किसानों मे हडकंप मच गया है.
  • सरकार किसानो से 5050 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तुअर खरीद रही थी. अब तक महाराष्ट्र सरकार ने करीब 4 लाख टन तुअर खरीद ली है.
  • सरकार दलील दे रही है की महाराष्ट्र सरकार ने बाकी राज्यों से ज्यादा यानी करीब 45 फीसदी तुअर दाल खरीदी है.
लेकिन सरकार के इस फैसले से किसान आंदोलन पर उतारू हो गए हैं. फैसले से खफा किसानों ने लातूर के पास चाकूर और जलकोट गांवों मे तुअर जलाने का आंदोलन किया. लातूर जिले में भी हजारों क्विंटल तुअर सरकारी केंद्रो के बाहर खरीद का इंतजार कर रही है. किसानों का कहना है कि इससे पहले भी सरकारी केंद्रो पर बारदान नही होने से कई केंद्रो पर तुअर खरीदी बंद हो जाती थी और फिर किसानों को दूसरे केंद्रो के चक्कर काटने पड़ते थे. वहीं ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ता था. किसान सरकारी बदइंतजामी से पहले से ही खफा थे और अब तो खरीदारी ही बंद हो गई है. अमरावती के किसानों का कहना है कि वो 1-1.5 महीने से उनकी तुअर दाल खरीद का इंतजार कर रहे हैं. किसानों का आरोप है कि कई किसानों को तुअर बेचने के बाद अबतक भुगतान नहीं हुआ इसलिए कई किसान खेतों से खरीद केंद्र तक तुअर लाए ही नहीं. यही हालात मराठवाड़ा के बीड़ जिले के हैं. बीड़ के किसान मंडी के ये किसान अपनी तुअर बेचने के लिय आये हैं लेकिन तुअर खरीद बंद होने से तुअर से भरी ये बोरिया धूप से खराब होकर फटने लगी हैं. पहले खाली बोरियां नही होने से किसानो को यहां कई दिन रुकना पड़ा था. दरअसल अच्छी बारिश से इस साल तुअर का बंपर उत्पादन हुआ है, सरकार भी दालों के उत्पादन को बढ़ावा मिले इसलिए किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तुअर खरीद रही है. लेकिन सरकारी बदइंतजामी से किसानों को कई दिनों तक खरीद केंद्रो पर ही रहना पड़ रहा है. बीड़ मे भरत अडाले नाम के इस किसान ने पिछले 8 दिनों से मंडी को ही अपना घर बना लिया है. इन मंडियों में किसानों के लिए ना खाने की सुविधा है न पानी की. किसान यहा गाडियों मे अपनी तुअर लेकर आए हैं जिसका भाड़ा दिन ब दिन बढ़ता रहता है जिसे देना भी किसानों के लिए मुमकिन नहीं है. वहीं अधिकारी कह रहे हैं की अब तुअर की खरीदारी सरकार के फैसले के बाद ही शुरु होगी. दूसरी तरफ सरकार के खरीद बंद करने से बाजार में तुअर के दाम गिरने लगे हैं. सरकारी दाम 5050 है तो बाजार में व्यापारी करीब 4000 के दाम से किसानों से तुअर खरीद रहे हैं. यानी किसान अगर बाजार में तुअर बेचता है तो उसे प्रति क्विंटल 1000 रुपये का ऩुकसान है, इसलिए अब किसान नेता भी सरकार के खिलाफ आंदोलन की धमकिया दे रहें हैं. इस साल देश में तुअर का उत्पादन 22.14 मिलियन टन हुआ है जो पिछले साल 16.35 मिलियन टन था, यानी करीब 34 फीसदी ज्यादा उत्पादन. अगर हम पिछले कुछ सालों की बात करें तो data खास बात ये भी है की सरकार ने पहली बार दालों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया है और पहली बार सरकार दालों के दाम ना बढे इसलिए 2 मिलियन टन का स्टॉक पहले से कर रही है. उसी के तहत ये खरीदारी चल रही थी. दालों के इस साल के ज्यादा उत्पादन के लिए केवल अच्छी बारिश जिम्म्दार नही हैं. पिछले साल दालों के दामों ने जो डबल सेंचुरी लगाई थी उसकी वजह से अच्छे दामों की उम्मीद में किसानों ने भी दालों की बुआई ज्यादा की लेकिन अब सरकारी खरीदारी बंद होने से दालों का मुद्दा महाराष्ट्र में गरमा गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP
ईरान-इजरायल के बीच तनाव का असर, ताश की पत्तों की तरह ढह गए ये शेयर; आखिर क्या है कनेक्शन?
ईरान-इजरायल के बीच तनाव का असर, ताश की पत्तों की तरह ढह गए ये शेयर; आखिर क्या है कनेक्शन?
36 परसेंट तक ऊपर जाएगा भाव, इन कंपनियों के शेयरों पर ब्रोकरेज मेहरबान; कहा- 'खरीद डालो'
36 परसेंट तक ऊपर जाएगा भाव, इन कंपनियों के शेयरों पर ब्रोकरेज मेहरबान; कहा- 'खरीद डालो'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, करमवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, करमवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार, वीडियो वायरल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार
Embed widget