एक्सप्लोरर

30 साल पहले SBI के 500 रुपये के शेयर खरीदकर भूले दादाजी, पोते को मिली लाखों की सौगात

SBI Shares: चंडीगढ़ के तन्मय मोतीवाला जब संपत्ति के कागजात देख रहे थे तो उन्हें यह फिजिकल शेयर मिले. यह 500 रुपये से शेयर उनके दादा ने खरीदे थे. अब वह इन्हें डीमैट अकाउंट में तब्दील करवा रहे हैं.

SBI Shares: लोग अक्सर खजानों की बात करते हैं. सोचिए अगर आपके हाथ भी कोई ऐसा ही खजाना लग जाए तो लाइफ मजेदार हो जाएगी. कुछ ऐसा ही खजाना चंडीगढ़ के एक डॉक्टर तन्मय मोतीवाला के हाथ में लगा है. दरअसल उनके दादा ने साल 1994 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के 500 रुपये के शेयर खरीदे और वो इन्हें भूल गए. अब इसके दस्तावेज मिले हैं. इसके बाद डॉक्टर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी, जो वायरल हो गई. सभी लोग आज उन शेयर की वैल्यू जानने को उत्सुक हो गए. 

1994 से अब तक 750 गुना बढ़ गई वैल्यू  

डॉक्टर तन्मय मोतीवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेरे दादा ने 500 रुपये के ये शेयर 1994 में खरीदे और वो भूल गए. उन्हें नहीं पता कि ये शेयर क्यों खरीदे थे और आज तक होल्ड किए हुए हैं. मैं हमारे परिवार की संपत्ति के दस्तावेज एक जगह रख रहा था तब इन शेयरों के दस्तावेज मिले. मैंने इन्हें डीमैट में कनवर्ट करने के लिए भेज दिया है. इस पोस्ट पर जबरदस्त रिएक्शन आने लगे. लोग उनसे वैल्यू के बारे में सवाल पूछने लगे तो पता चला कि वो 500 रुपये के शेयर अब 750 गुना बढ़कर 3.75 लाख रुपये के हो गए हैं.

फिजिकल शेयर को करवा रहे डीमैट में कनवर्ट 

इसके बाद तन्मय मोतीवाला ने बताया कि इन फिजिकल शेयर को डीमैट अकाउंट में तब्दील करवाना एक मुश्किल प्रक्रिया है. सेबी के अनुसार, यदि किसी के पास फिजिकल शेयर सर्टिफिकेट हैं तो उन्हें इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में लाना ही पड़ेगा. इसके बाद ही ट्रेडिंग या ट्रांसफर किया जा सकता है. तन्मय ने लिखा कि शायद यह समस्या सभी को झेलनी पड़ रही है. हमें एक कंसल्टेंट की मदद लेनी पड़ी है. इसके बावजूद हमें काफी समय लग गया है. उन्होंने लिखा कि फिलहाल वह इन शेयर को बेचने का कोई प्लान नहीं बना रहे हैं.

पोस्ट हुई वायरल, आ रहे रोचक कमेंट्स 

इस पोस्ट पर बड़े रोचक कमेंट आए हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह अमाउंट छोटा जरूर लग सकता है लेकिन, आप इतने पैसे में एक छोटी कार ले सकते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि 1994 में 500 रुपये एक शिक्षक की वेतन होगी, जो कि अब 40 हजार रुपये हो चुकी है. एक अन्य यूजर ने अपनी कहानी बताते हुए लिखा कि मेरे दादा भी एसबीआई के कर्मचारी थे और उनके पास 500 शेयर थे. मुझे 17 साल की उम्र में वो शेयर मिले. उन्हें बेचकर मैंने इक्विटी में निवेश की यात्रा शुरू की थी.

ये भी पढ़ें 

Job Security: दुनियाभर में चल रहा छंटनी का दौर, इन सेक्टर्स में सेफ हैं नौकरियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
बड़ी राहत! चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर, भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर! भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
Iran War: वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
Gold Silver Prices: ईरान पर अमेरिका के अटैक के बीच सोना धड़ाम, चांदी में भी सुस्ती; जानें क्या है आज का ताजा भाव?
ईरान पर अमेरिका के अटैक के बीच सोना धड़ाम, चांदी में भी सुस्ती; जानें क्या है आज का ताजा भाव?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Doomsday Missile Test: जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
JDU Deputy CM: जेडीयू की तरफ से कौन हो सकते है डिप्टी सीएम, रेस में ये नाम शामिल
JDU Bihar Deputy CM: जेडीयू की तरफ से कौन हो सकते है डिप्टी सीएम, रेस में ये नाम शामिल
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया क्या है सच
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया सच
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
Childhood Obesity In India: सावधान! चीन के बाद अब भारत का नंबर, क्यों तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हमारे बच्चे?
सावधान! चीन के बाद अब भारत का नंबर, क्यों तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हमारे बच्चे?
होटल रूम में लगे हिडन कैमरे कैसे करें चेक? ट्रैवल के दौरान जरूर करें यह काम
होटल रूम में लगे हिडन कैमरे कैसे करें चेक? ट्रैवल के दौरान जरूर करें यह काम
Embed widget