एक्सप्लोरर

Mankind Pharma Shares: मैनकाइंड फार्मा का हाल बेहाल, दो दिन पहले बंपर लिस्टिंग और अब एक झटके में बिखर गए शेयर

Mankind Pharma Raid: मैनकाइंड फार्मा के शेयर आईपीओ के बाद 9 मई को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे. कंपनी के आईपीओ को इन्वेस्टर्स से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था...

Mankind Pharma Income Tax Raid: इसी सप्ताह आईपीओ लेकर आई दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कंपनी के दिल्ली ऑफिस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी जारी है. खबर के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों के भाव पर बुरा असर हो रहा है.

अभी 1-2 दिन चल सकती है कार्रवाई

न्यूज चैनल जी बिजनेस की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली ऑफिस की तलाशी ली है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की यह कार्रवाई अगले 1-2 दिनों तक चल सकती है. जैसे ही यह खबर सामने आई, हाल ही में बाजार में लिस्ट हुई कंपनी के शेयर 5 फीसदी तक लुढ़क गए.

कागजातों की चल रही है जांच

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में भी कंपनी के परिसरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई की पुष्टि की गई है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई दिल्ली और आस-पास के स्थानों पर चल रही है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कंपनी के कागजातों की जांच कर रहा है और लोगों से पूछताछ कर रहा है.

कम हो गई कंपनी की वैल्यू

मैनफोर्स कंडोम समेत कई लोकप्रिय प्रोडक्ट बनाने वाली यह दवा कंपनी मंगलवार को ही बाजार में लिस्ट हुई है. कंपनी ने बाजार में दमदार शुरुआत की थी और पहले दिन उसके शेयरों के भाव 31.7 फीसदी चढ़ गए थे. हालांकि दो ही दिन में कंपनी के शेयरों को गिरावट का सामना करना पड़ गया. आज आई गिरावट का असर कंपनी के बाजार पूंजीकरण पर भी हुआ है. दोपहर 12 बजे इसका शेयर बीएसई पर 5.48 फीसदी गिरकर 1,306 रुपये पर कारोबार कर रहा था. अब कंपनी का एमकैप कम होकर 53,680 करोड़ रुपये रह गया है.

आईपीओ को मिला था बढ़िया रिस्पॉन्स

मैनकाइंड फार्मा बिक्री के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी घरेलू दवा कंपनी है. कंपनी 4,326 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी, जो अब तक इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में से एक है. कंपनी के आईपीओ को बाजार में हाथों-हाथ लिया गया था. इसे इन्वेस्टर्स ने 15 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब किया था. खासकर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने इसे खूब पसंद किया था. सफल आईपीओ के बाद 9 मई को कंपनी का शेयर 20 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1,300 रुपये पर लिस्ट हुआ था.

ये भी पढ़ें: ये भारतीय कंपनियां देती हैं सबसे ज्यादा टैक्स!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग पर अपडेट! कर्मचारियों के लिए आई राहत की खबर, जानिए पूरी डिटेल
8वें वेतन आयोग पर अपडेट! कर्मचारियों के लिए आई राहत की खबर, जानिए पूरी डिटेल
निवेश का गोल्डन मौका! ब्रोकरेज फर्म ने बताए ऐसे शेयर, जहां 55% तक दिख रहा है दमदार अपसाइड
निवेश का गोल्डन मौका! ब्रोकरेज फर्म ने बताए ऐसे शेयर, जहां 55% तक दिख रहा है दमदार अपसाइड
Income Tax Return Filing AY 2026-27: सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, जानें कब से रिटर्न फाइल कर सकेंगे आप?
सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, जानें कब से रिटर्न फाइल कर सकेंगे आप?
सरकार लेकर आ रही है 2 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम! जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा?
सरकार लेकर आ रही है 2 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम! जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा?

वीडियोज

Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
चंडीगढ़: BJP हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, ISI साजिश का खुलासा
चंडीगढ़: BJP हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, ISI साजिश का खुलासा
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
भारत आ रहा ईरानी तेल से भरा जहाज चीन की ओर क्यों मुड़ा? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
भारत आ रहा ईरानी तेल से भरा जहाज चीन की ओर क्यों मुड़ा? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यात्री को फ्लाइट से दिखा चांद पर जाता रॉकेट, कैमरे में कैद नजारा देख नासा भी रह गया हैरान, वीडियो वायरल
यात्री को फ्लाइट से दिखा चांद पर जाता रॉकेट, कैमरे में कैद नजारा देख नासा भी रह गया हैरान
Embed widget