एक्सप्लोरर

Tech Layoffs: आखिर क्यों जा रहीं दुनियाभर में नौकरियां, मार्क जकरबर्ग ने गिनाए कारण 

Mark Zuckerberg: मार्क जकरबर्ग ने एक पॉडकास्ट में कहा कि दुनियाभर की टेक कंपनियां कई कारणों से यह मुश्किल फैसला ले रही हैं. उन्होंने एआई को इसकी बड़ी वजह मानने से इनकार कर दिया.

Mark Zuckerberg: सोशल मीडिया कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने दुनियाभर की टेक कंपनियों में जारी छंटनी के कारण बताए हैं. उन्होंने कहा कि छंटनी के फैसले दर्दनाक होते हैं. मगर, कंपनियों के आगे बढ़ाने के लिए यह एक जरूरी कदम होता है. छंटनी का पहला दौर कोविड-19 महामारी के बाद आया. यह महामारी के दौरान की गई ज्यादा भर्तियों के चलते हुआ. उन्होंने इसे भविष्य के लिए एक जरूरी कदम बताया. 

ओवर हायरिंग से निपटना जरूरी

मॉर्निंग ब्रू डेली को दिए गए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में मेटा के सीईओ ने कहा कि महामारी के बाद अभी भी कंपनियां खुद को संभाल रही हैं. कोविड के दौरान ई-कॉमर्स सेल बहुत तेजी से ऊपर गई. इसके चलते ऑनलाइन एडवरटाइजिंग में कंपनियों को बहुत लाभ हुआ. मगर, अब लोग स्टोर्स में वापस लौट रहे हैं. इसके चलते आसमान में उड़ान भर रहे एडवरटाइजिंग रेट जमीन पर आ गिरे हैं. इसके चलते अब मेटा समेत कई कंपनियों को कॉस्ट कटिंग करनी पड़ रही है. हमें अपनी ओवर हायरिंग से निपटना जरूरी हो गया है. 

अच्छा टैलेंट खोया मगर भविष्य के लिए छंटनी बेहतर 

मार्क जकरबर्ग ने कहा कि छंटनी के पीछे यही एक वजह नहीं है. कंपनियां अब महसूस कर रही हैं कि ऐसे कड़े फैसले उनके लिए बेहद जरूरी हैं. कई टेक कंपनियों ने शुरुआत में छंटनी के विचार को खारिज कर दिया था. मगर, उन्हें भी एहसास हुआ है कि ऐसा करना भविष्य के लिए बेहतर है. यह कठिन फैसला है क्योंकि हम सभी ने कुछ अच्छे टैलेंट को खो दिया. मगर, हम अब ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पा रहे हैं. कंपनी के स्टॉक भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं. जकरबर्ग ने बताया कि वह अपनी कंपनियों में से मैनेजमेंट की कई लेवल कम कर रहे हैं. इंस्टाग्राम में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर्स के पद को खत्म किया जा रहा है. इससे काम करने की क्षमता और प्रभावी हो रही है. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत बड़ा फैक्टर नहीं 

माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियों ने जबरदस्त कमाई के बावजूद छंटनी की है. अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियां भी ऐसे ही इरादे जता चुकी हैं. इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. मगर, मार्क जकरबर्ग इसे ठीक नहीं मानते. उन्होंने कहा कि हमारी कंपनियों में छंटनी की बड़ी वजह एआई नहीं है. उन्होंने एप्पल को बड़ी प्रतिस्पर्धा मानते हुए कहा कि यह अच्छी कंपनी है. एप्पल अच्छा काम कर रही है. मगर, उन्होंने भरोसा दिलाया कि एप्पल की चुनौती का मेटा प्लेटफॉर्म्स डटकर सामना करेगी.

ये भी पढ़ें 

Labour Crisis: इस देश को संकट से निकालेंगे भारतीय, मिलेंगी हजारों नौकरियां, एमओयू हुआ साइन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget