एक्सप्लोरर

मारुति सुजूकी ने रेल से भेजे 6.7 लाख कार, 10 करोड़ लीटर ईंधन की बचत का किया दावा

मारुति सुजूकी ने 6 साल में 6.7 लाख कार रेल से भेजकर 10 करोड़ लीटर ईंधन की बचत की है.बड़ी मात्रा में कार्बन डायआक्साइड उत्सर्जन को कम करने में सफलता मिलने का किया दावा.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया अब तक 6.7 लाख कार भारतीय रेल के जरिए पहुंचा चुकी है. MSI ने बुधवार को कहा कि कंपनी पिछले छह साल से ऐसा करती चली आ रही है. कंपनी हर साल 18 प्रतिशत वृद्धि के साथ आपूर्ति स्थल तक 6.7 लाख कार रेल के जरिए भेज पाई है.

मारुति सुजूकी ने 6 साल में भेजे रेल से 6.7 लाख कार 

कंपनी ने बताया कि उसने रेल से कार भेजने की शुरुआत 2014 में की थी. इस दौरान  उसकी पहल से करीब बड़े पैमाने पर कार्बन डायआक्साइड के उत्सर्जन को कम करने में कंपनी को सफलता मिली है. कंपनी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लाख ट्रक के चक्कर बचाकर 10 करोड़ लीटर ईंधन बचत का दावा किया है. प्रमुख कार कंपनी ने अपने बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष में उसने 1.78 लाख कारों को रेलवे के जरिये भेजा. यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा रहा.  उसने बताया कि यह संख्या कंपनी की वित्त वर्ष के दौरान हुई कुल बिक्री का 12 प्रतिशत है. कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा ने कारें भेजने के लिए रेलवे का इस्तेमाल करने के बारे में कहा, ‘‘कारें भेजने की बढ़ती संख्या को देखते हुए हमारी टीम ने बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिक प्रवाह की जरूरत को महसूस किया.

6.7 लाख कार भेजने से 10 करोड़ लीटर ईंधन की बचत

हमने महसूस किया कि न केवल विस्तार के लिये बल्कि जोखिम कम करने के लिए भी हमें सड़क माध्यम के अलावा दूसरे माध्यमों को देखना चाहिये.’’ कंपनी ने शुरू में 125 कारें ले जाने की क्षमता के रेलवे वैगन का इस्तेमाल किया. उसके बाद डबल-डेकर रैक का इस्तेमाल शुरू हुआ जिसमें 265 कारें ले जाने की क्षमता होती है. इन रैकों के जरिये अब तक 1.4 लाख कारें भेजी जा चुकीं हैं. अब कंपनी 27 रैक का इस्तेमाल कर रही है. इनमें प्रत्येक रैक में 318 कारें भेजी जा सकतीं हैं. मारुति ने कहा है कि वह देश की पहली कार निर्माता कंपनी है जिसके पास आटोमोबाइल फ्रेट ट्रेन आपरेटर (AFTO) लाइसेंस है. वर्तमान में कंपनी पांच टर्मिनल-गुरुग्राम, फारुखनगर, कठुवास, पाटली, डेट्रोज- से कारें लादने का काम करती है.

IndusInd के पूर्व एमडी सोबती ने 76 करोड़ में खरीदे दो फ्लैट

PPF, सुकन्या समृद्धि और सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम के निवेशकों को मिली यह छूट, जानें क्या हैं नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू 2.81 लाख करोड़ रुपये घटी; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू 2.81 लाख करोड़ रुपये घटी; जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 4 दिन में निकाले 21,000 करोड़ रुपये....
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 4 दिन में निकाले 21,000 करोड़ रुपये....
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर...
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर...
FD Rates Update: इन बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को 8% से ज्यादा रिटर्न...
इन बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को 8% से ज्यादा रिटर्न...

वीडियोज

Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा; बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget