एक्सप्लोरर

MHADA House Price: मुंबई में सस्ता घर खरीदने का बढ़िया मौका, सरकार दे रही 25 फीसदी तक की छूट

MHADA Lottery 2024: इस लॉटरी में एलआईजी से लेकर एचआईजी तक की कैटेगरी में 2 हजार से ज्यादा फ्लैट मिल रहे हैं. अब लॉटरी में मिल रहे घरों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया गया है...

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपने घर का सपना पूरा करने की इच्छा रखने वालों को त्योहारों से पहले सरकार ने शानदार तोहफा दिया है. लॉटरी के तहत पहले से सस्ते में मिल रहे घरों की कीमतें सरकार ने अब और कम कर दी है. म्हाडा की लॉटरी में मिल रहे घरों की कीमतों में 25 फीसदी तक की कटौती की गई है.

डिप्टी सीएम ने किया कटौती का ऐलान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लॉटरी में घरों की कीमतों में 25 फीसदी तक कटौती का गुरुवार को ऐलान किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान किया. सबसे ज्यादा 25 फीसदी की कटौती ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के घरों के लिए की गई है. वहीं अन्य कैटेगरी में भी घरों की कीमतें घटाई गई हैं.

इस महीने शुरू हुई है लॉटरी

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने मुंबई में 2 हजार से ज्यादा फ्लैट की लॉटरी निकालने का हाल ही में ऐलान किया था. लॉटरी के लिए आवेदन की शुरुआत 9 अगस्त से हुई है. लॉटरी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है. आवेदन आने के बाद 13 सितंबर को लॉटरी निकाली जाएगी. इस लॉटरी में निम्न आय वाले लोगों से लेकर उच्च आय वालों तक सभी को घर खरीदने का मौका मिल रहा है. लॉटरी में लोगों को मलाड, पोवई, विखरौली, गोरेगांव, वडाला जैसे प्राइम लोकेशन पर घर खरीदने का मौका मिल रहा है.

फडणवीस ने शेयर किया ये अपडेट

फडणवीस ने एक्स पर अपडेट किया- मुंबईकर्स (मुंबई में रहने वालों) के लिए अच्छी खबर! मुझे मौजूदा मुंबई लॉटरी में म्हाडा के घरों की तय कीमतों में कटौती का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है. यह सिर्फ सेक्शन 33(5) और 33 (7) के तहत प्राप्त सरप्लस टेनमेंट्स के लिए है. संशोधित कटौती इस प्रकार होगी... ईडब्ल्यूएस के लिए 25 फीसदी, एलआईजी के लिए 20 फीसदी, एमआईजी के लिए 15 फीसदी और एचआईजी के लिए 10 फीसदी.

 

लॉटरी में मिल रहे हैं मुंबई में इतने घर

म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने इस बार 2,030 फ्लैट के लिए लॉटरी निकाली है. सबसे ज्यादा 768 फ्लैट एमआईजी यानी मिडिल इनकम ग्रुप के लिए हैं. लोअर इनकम ग्रुप (एलआईजी) के लिए 627 फ्लैट, इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के लिए 359 फ्लैट और हायर इनकम ग्रुप (एचआईजी) के लिए 276 फ्लैट लॉटरी में उपलब्ध हैं. एलआईजी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आमतौर पर 1 बीएचके फ्लैट मिलते हैं. वहीं एमआईजी कैटेगरी में 2 बीएचके और हायर इनकम ग्रुप में 3 बीएचके वाले घर मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया के वो शहर जहां सबसे तेजी से महंगे हुए घर, टॉप 5 में आया भारत से इन दो का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?
Sandeep Chaudhary: वोट लिया, अब महंगा तेल दिया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | PM Modi | Trump
Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking
Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
Israel US Iran War Live: अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Live: यूएस के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral Video: तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Embed widget